Responsive Scrollable Menu

होर्मुज बंद करने वाले ईरान का दिग्गज नेता भी ढेर, इजरायल सेना का दावा

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान और इजरायल के बीच जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है. दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार कड़े प्रहार कर रहे हैं. इस बीच एक इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान को एक और बड़ा जख्म दिया है. जी हां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का गेट बंद करने वाले ईरान के नौसेना अधिकारी को इजरायल ने मार गिराया है.  ईरान के प्रमुख नौसैनिक कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को इजरायली हमले में ढेर कर दिया गया है. 

हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है तो इसे ईरान के लिए बड़ा सैन्य झटका माना जाएगा. 

बंदर अब्बास में हुआ हमला

रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला दक्षिणी ईरान के महत्वपूर्ण पोर्ट शहर बांदर अब्बास में हुआ. यही वह क्षेत्र है, जहां से ईरान अपनी नौसैनिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है. तंगसीरी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (IRGC) की नौसेना शाखा के प्रमुख थे और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य की रणनीतिक निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी.

होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है. तंगसीरी की भूमिका इस जलमार्ग को नियंत्रित करने और आवश्यक स्थिति में इसे बंद करने की रणनीति से जुड़ी थी। ऐसे में उनकी मौत से ईरान की समुद्री रणनीति पर सीधा असर पड़ सकता है.

कौन थे अलीरेजा तंगसीरी?

अलीरेजा तंगसीरी का जन्म ईरान के बुशेहर प्रांत में हुआ था. उन्होंने ईरान-इराक युद्ध और 1980 के दशक के 'टैंकर वॉर' के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई थी.  यही नहीं तंगसीरी  IRGC नौसेना में धीरे-धीरे ऊंचे पदों तक पहुंचे. बांदर अब्बास में प्रथम जिला कमांडर रहने के बाद 2010 से 2018 तक डिप्टी कमांडर रहे और बाद में नौसेना प्रमुख बनाए गए.

ईरानी नेतृत्व पर लगातार हमले

तंगसीरी की मौत का दावा ऐसे समय आया है जब ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व पर लगातार हमले हो रहे हैं. 28 फरवरी को शुरू हुए हमलों के बाद से कई वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं. इनमें अली लारीजानी और IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी भी शामिल बताए जा रहे हैं.

खामेनेई की मौत के दावे से बढ़ा तनाव

संघर्ष के शुरुआती दौर में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने का भी दावा किया गया था, जिसने वैश्विक स्तर पर सनसनी फैला दी थी. हालांकि इन दावों की पुष्टि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता काफी बढ़ गई है.

क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तंगसिरी की मौत की पुष्टि होती है, तो ईरान की ओर से बड़ा जवाबी कदम उठाया जा सकता है। इससे संघर्ष और व्यापक हो सकता है. इसके साथ ही फारस की खाड़ी में सुरक्षा स्थिति और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका है.

ईरान-इजरायल युद्ध लगातार नए और खतरनाक मोड़ ले रहा है। तंगसिरी की मौत का दावा इस संघर्ष को और गंभीर बना सकता है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि ईरान इस घटनाक्रम पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या यह युद्ध एक बड़े क्षेत्रीय संकट में बदल सकता है. 

यह भी पढ़ें - जंग जीतने के लिए ईरान का नया पैंतरा, घबराया अमेरिका! क्या बदलेगी युद्ध की तस्वीर?

Continue reading on the app

  Sports

चौकों-छक्कों पर झूमने वाली चीयरलीडर्स को कितनी मिलती है सैलरी...जानें एक मैच की फीस और लग्जरी सुविधाओं का पूरा सच

Cheerleaders Match Fees: आईपीएल के ग्लैमर के पीछे की आर्थिक हकीकत क्या है. जहां खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं. वहीं बाउंड्री पर जोश भरने वाली चीयरलीडर्स की मैच फीस 12,000 से 25,000 तक होती है. कोलकाता नाइटराइडर्स सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली टीम है. जबकि विनिंग बोनस और फाइव-स्टार सुविधाएं उनकी कमाई को 5 लाख तक पहुंचा देती हैं. जानें रूस से लेकर ब्राजील तक की इन प्रोफेशनल्स की सैलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल का पूरा गणित. Thu, 26 Mar 2026 16:36:24 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar 2 | Atique Ahmed: Delhi Police ने किस मामले में Atique को अरेस्ट किया था? #atiqueahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:15:02+00:00

Iran America War Update: ईरान ने किया 100 मिसाइल से अटैक, आगबबूला हो गए ट्रंप ! | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:15:03+00:00

PM Modi कल सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे #pmmodi #iranwar #middleeast #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:12:10+00:00

गांव में आ धंसी मिसाइल [Large Missile Remnant Found Near Village in the West Bank] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers