VIDEO: दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने किया ऐसा दावा जो हैरान कर गया
नई दिल्ली. अक्षर पटेल लगातार दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने जा रहे हैं. पिछले सीजन में टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई. ऐसे में इस बार अक्षर की नजर न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर होगी, बल्कि टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाने पर भी रहेगी. सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने बड़ा ऐलान कर दिया है. अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 2026 आईपीएल सीजन में ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे. 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में साइन किए गए केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए मध्य क्रम में, मुख्य रूप से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, 13 पारियों में 539 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.
TRP List: कोई नहीं हिला पाया 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की गद्दी, तो शुरू होते ही दूसरे नंबर पर आया ये नया शो
TRP List Week 11, March 2026: टीवी दर्शकों के लिए हर हफ्ते का सबसे बड़ा इंतजार टीआरपी लिस्ट का होता है. तो अब BARC इंडिया ने 11वें हफ्ते की ताजा टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है. वहीं आपको बता दें कि इस बार की लिस्ट में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. जहां कुछ पुराने शोज ने वापसी की है तो कुछ की रैंकिंग में गिरावट आई है. तो आइए फिर देतील में जानते हैं इस हफ्ते कौन सा शो किस पायदान पर रहा.
नंबर 1 पर शानदार वापसी
इस हफ्ते पहला स्थान हासिल किया है क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने. स्मृति ईरानी के इस आइकॉनिक शो ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. तुलसी के विरानी हाउस में लौटने के ट्रैक ने शो को नई जान दे दी है. 2.0 की मजबूत रेटिंग के साथ यह शो नंबर 1 पर काबिज है.
नए स्पिन-ऑफ की धमाकेदार एंट्री
'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने शुरू होते ही कई हिट शो को पछाड़ दिया है. जी हांम इस शो ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, इसी फ्रेंचाइज का स्पिन-ऑफ है. वृंदा और अंगद की कहानी पर आधारित इस शो को दर्शकों ने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है. 1.9 रेटिंग के साथ यह सीधे नंबर 2 पर पहुंच गया.
अनुपमा की रैंकिंग में गिरावट
लंबे समय से टीआरपी पर राज कर रहा अनुपमा इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गया है. रुपाली गांगुली के इस शो को 1.8 रेटिंग मिली है. हालांकि, शो अब भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. वहीं अब ये कहना गलत नहीं होगा कि 'अनुपमा' को अब दो सीरियल से कड़ी टक्कर मिलने वाली है.
चौथे और पांचवें नंबर पर कड़ी टक्कर
चौथे नंबर पर वसुधा ने 1.8 रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाई है. यह शो लगातार टॉप 5 में बना हुआ है. वहीं, गंगा माई की बेटियां 1.8 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर है. टीआरपी में हल्की गिरावट के बावजूद शो अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
टॉप 10 में बाकी शोज का हाल
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में बाकी शोज की स्थिति भी दिलचस्प रही. आपको बता दें कि 'नागिन 7' की रेटिंग में सुधार हुआ है और यह छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 'तुम से तुम तक' फिसलकर सातवें स्थान पर आ गया है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रेटिंग में गिरावट आई है और यह आठवें स्थान पर आ गया है. 'लाफ्टर शेफ्स' ने रफ्तर पकड़ी है और यह नौवें स्थान पर पहुंच गया है और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा है और दसवें स्थान पर है.
ये भी पढ़ें: क्या टूट जाएगी मोनालिसा और फरमान खान की शादी? महाकुंभ वारयल गर्ल बालिग या नाबालिग बना बड़ा सवाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation



















