Video: नीलगायों ने बदली किस्मत, परेशान किसान ने लगाया सुपर फूड! 1500 रुपये लगाकर बन गया लखपति
Palamu Farmer Chia Seeds Farming Success Story: झारखंड के पलामू में नीलगायों और छुट्टा मवेशियों से तंग आ चुके किसानों के लिए चिया सीड्स (Chia Seeds) की खेती एक वरदान साबित हो रही है. जिले के प्रगतिशील किसान प्रियरंजन सिंह ने पारंपरिक फसलों को छोड़ यूट्यूब के जरिए इस सुपर फाइबर फूड की खेती सीखी और महज एक एकड़ से ₹1 लाख से अधिक का मुनाफा कमाकर सबको चौंका दिया है. इस खेती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कड़वे स्वाद के कारण नीलगाय और मवेशी इसे छूते तक नहीं, जिससे रखवाली का झंझट खत्म हो गया है. प्रियरंजन बताते हैं कि मात्र ₹1500 के बीज और नाममात्र की सिंचाई में 5-6 क्विंटल तक पैदावार मिल जाती है. ओमेगा-3 और कैल्शियम से भरपूर चिया सीड्स की बढ़ती बाजार मांग को देखते हुए अब वे 50 एकड़ में इसकी सामूहिक खेती की तैयारी कर रहे हैं. पलामू का यह सफल प्रयोग अब पूरे झारखंड के किसानों के लिए 'कम लागत, बंपर कमाई' का नया मॉडल बन गया है.
24 खंभा मंदिर में निरंजनी अखाड़े की पारंपरिक नगर पूजा, विश्व शांति के लिए चढ़ाया गया विशेष भोग
उज्जैन, 26 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने 24 खंभा मंदिर में अपनी पारंपरिक नगर पूजा आयोजित की। हर वर्ष की तरह इस हार भी अखाड़े के साधु-संतों ने भक्तिमय माहौल में पूजा-अर्चना की और नगरवासियों के कल्याण की कामना की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama
















