Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द?: क्यों BCCI ने लिया ये फैसला? प्लान-B किया तैयार

IPL 2026 Opening ceremony: आईपीएल 2026 की शुरुआत इस बार बिना किसी चमक-धमक के होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला किया है कि इस सीजन में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। यह निर्णय पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी के चैंपियन बनने पर हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, '4 जून 2025 को हुए दुखद हादसे को ध्यान में रखते हुए इस बार उद्घाटन के दिन कोई समारोह नहीं रखा गया है। यह फैसला दिवंगत आत्माओं के सम्मान में लिया गया है।'

क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा
टूर्नामेंट के अंत में फैंस को एक बड़ा आयोजन देखने को मिल सकता। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 31 मई को फाइनल के दिन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

पिछले सीजन में ईडन गार्डेंस में हुई थी ओपनिंग सेरेमनी
पिछले साल यानी 2025 में ईडन गार्डन्स में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान, श्रेय घोषाल और करण औजला ने परफॉर्म किया था, वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने डांस परफॉर्मेंस दी थी।

इस बीच, IPL से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण एक कंसोर्टियम ने 16660 करोड़ रुपये में किया है। इस कंसोर्टियम का नेतृत्व आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा।

इस डील में बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की BXPE रणनीति भी शामिल है। नए ढांचे के तहत आर्यमान विक्रम बिड़ला को चेयरमैन बनाया गया जबकि सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा डेविड ब्लिट्जर और वायरल पटेल भी इस कंसोर्टियम का हिस्सा हैं।

कुल मिलाकर, IPL 2026 की शुरुआत जहां सादगी और सम्मान के साथ होगी। वहीं, फाइनल के दिन एक भव्य समापन समारोह के जरिए फैंस को बड़ा तोहफा दिया जा सकता।

Continue reading on the app

Bank Locker: मेरे बैंक लॉकर की चाबी खो गई है, अब मुझे क्या करना होगा?

बैंक लॉकर के लिए डुअल-कंट्रोल सिस्टम का पालन करते हैं। इसका मतलब है कि लॉकर को ओपन करने के लिए बैंक के मास्टर मैकेनिज्म के साथ ग्राहक की चाबी जरूरी है। बैंक के पास लॉकर की डुप्लीकेट चाबी नहीं होती है

Continue reading on the app

  Sports

Bhopal News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत, आरोपी फरार

Bhopal News: मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसा गुरुवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच हुई। हादसा इतना भीषण था कि, ट्रॉली खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक के सिर पर पहिया चढ़ गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बाइक से टकरा गई
घटना भोपाल के परवलिया इलाके में हुई है। मृतक का नाम मनोज विश्वकर्मा है। वह रतनपुर कॉलोनी में रहता था। गुरुवार सुबह मनोज बाइक से काम पर जा रहा था तभी हादसा हुआ। सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रॉली खेत में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई लेकिन वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्म कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, ट्रैक्टर चालक की तालश कर रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 

पोस्टमार्टम के लिए GMC भेजा गया शव 
बता दें कि, ग्यारह साल पहले मनोज की शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जहां हादसा हुआ उससे करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही मनोज का घर भी है। सुबह काम पर निकले मनोज की मृत्यु की खबर से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांधी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में मनोज का शव रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Thu, 26 Mar 2026 14:18:37 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh: Lucknow में अवैध गैस रिफिलिंग दुकान पर बड़ा छापा..12 सिलेंडर जब्त | Gas Cylinder Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T09:15:01+00:00

इन बदलावों से आपकी जेब पर कितना असर ? #lpgprice #incometax #banks #travel #aajtak #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T09:03:49+00:00

आसमान और समंदर के बाद अब जमीन पर होगी लड़ाई ? Iran Israel war | War News Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T09:07:31+00:00

खुद युद्ध शुरु किया और अब | #iranisraelwar #donaldtrump #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T09:08:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers