नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया जहान में ऐसी कई जगह हैं जहां प्रकृति की केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि खतरनाक और रहस्यमयी झलक भी दिखती है। इथियोपिया के डानाकिल डिप्रेशन में स्थित डालोल क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे खतरनाक और अनोखे स्थानों में से एक है। यहां हाइड्रोथर्मल सिस्टम में नमक की चिमनियां, गर्म झरने और बेहद अम्लीय पानी है।
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना लाजिमी है, जिसके चलते रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी भारी लगने लगते हैं। ऐसे समय में खुद को एक्टिव रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी तरह की स्थिति पर टीवी अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने गुरुवार को एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया है, जिसमें बताया कि कैसे उन्होंने अपने ही मन को समझाकर दिन की शुरुआत की।
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी पहेली आखिरकार सुलझ गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ कर दिया कि इस सीजन में ओपनिंग की जिम्मेदारी वह खुद और संजू सैमसन संभालेंगे।
मुंबई में आयोजित कैप्टन्स डे इवेंट के दौरान गायकवाड़ से जब ओपनिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि ऋतु और संजू। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि टीम मैनेजमेंट ने अपनी ओपनिंग जोड़ी तय कर ली।
संजू और ऋतुराज करेंगे ओपनिंग इस फैसले का सीधा असर युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पर पड़ेगा। 18 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 पारी में 240 रन बनाए थे, वह भी 189 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ। वह उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े सरप्राइज पैकेज साबित हुए थे।
म्हात्रे ने पिछले सीजन ओपनिंग की थी म्हात्रे को पिछले साल गायकवाड़ की चोट के चलते टीम में मौका मिला था और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने फरवरी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए रिटेन भी किया। हालांकि अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में उतरना पड़ सकता।
सैमसन को ट्रेड डील के जरिए चेन्नई ने जोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स के पास इस बार ओपनिंग के लिए कई मजबूत विकल्प थे। खासकर संजू सैमसन की एंट्री के बाद टीम के पास विकल्पों की भरमार हो गई थी। सैमसन को टीम ने 2026 ऑक्शन से पहले एक बड़े ट्रेड के जरिए शामिल किया था। इस ट्रेड में चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन को बाहर किया था।
टी20 विश्व कप के बाद संजू की वैल्यू बढ़ी सैमसन का यह ट्रेड आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा। खास बात यह है कि हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने उनकी वैल्यू को और बढ़ा दिया। उन्होंने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई और तीन अहम मुकाबलों में 89, 89 और नाबाद 97 रन की पारियां खेलीं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
अब CSK की नजर एक बार फिर खिताब जीतने पर है और टीम ने अपने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। ओपनिंग में अनुभव और फॉर्म का संतुलन देखने को मिलेगा जबकि मिडिल ऑर्डर में युवा ऊर्जा टीम को मजबूती दे सकती।