देशभर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य, तेजी से बढ़ाए जा रहे पीएनजी कनेक्शन : केंद्र
नई दिल्ली, 26 (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी रिटेल पेट्रोल पंप सुचारू रूप से काम कर रहे हैं। सरकार के मुताबिक, देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।
सरकार ने बताया कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भी पर्याप्त भंडार मौजूद है। हालांकि, कुछ जगहों पर अफवाहों के चलते लोगों ने घबराकर ज्यादा खरीदारी की, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।
सरकार ने बताया कि घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) और सीएनजी ट्रांसपोर्ट की आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखी जा रही है। वहीं, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को औसत खपत के लगभग 80 प्रतिशत तक गैस सप्लाई दी जा रही है, ताकि उनका कामकाज प्रभावित न हो और देश की आर्थिक गतिविधियां जारी रहें।
इस बीच, सरकार ने नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर, 2026 को अधिसूचित किया है। इसका उद्देश्य पूरे देश में पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार को तेज करना है। इस नए फ्रेमवर्क से समयबद्ध तरीके से पाइपलाइन बिछाने में मदद मिलेगी और जमीन से जुड़ी दिक्कतों को भी कम किया जा सकेगा।
पीएनजी कनेक्शन के विस्तार में भी तेजी आई है। एक ही दिन में 110 से ज्यादा भौगोलिक क्षेत्रों में रिकॉर्ड 9,046 नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए। इस काम को बढ़ावा देने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और गेल जैसी कंपनियां नए प्रोत्साहन दे रही हैं। वहीं, दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 24 घंटे पाइपलाइन बिछाने की अनुमति दे दी है और सड़क मरम्मत शुल्क भी माफ कर दिया है।
प्रक्रिया को और तेज करने के लिए पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पीईएसओ) को निर्देश दिया गया है कि वे सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) से जुड़े आवेदनों का निपटारा 10 दिनों के भीतर करें। वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने निर्देश दिया है कि आवासीय स्कूल, छात्रावास और सामुदायिक रसोई जैसे स्थानों पर पीएनजी कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर 5 दिनों में दिए जाएं।
एलपीजी की सप्लाई को लेकर भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस अतिरिक्त सप्लाई को खासतौर पर होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर में प्राथमिकता दी जा रही है।
इसके अलावा, राज्यों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी देने की भी पेशकश की गई है, जो इस बात पर निर्भर करेगी कि वे कितनी तेजी से उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट कर रहे हैं।
गड़बड़ियों पर सख्ती दिखाते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक ही दिन में 2,700 से ज्यादा छापेमारी की गई, जिसमें 2,000 सिलेंडर जब्त किए गए। अब तक 650 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एलपीजी की मांग कम करने के लिए राज्यों को 48,000 किलोलीटर अतिरिक्त केरोसिन भी आवंटित किया गया है। साथ ही, कोयला मंत्रालय ने छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें वैकल्पिक ऊर्जा मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इमिग्रेशन, वीजा, फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन एंड ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) योजना को 31 मार्च के बाद भी 5 साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इस पर 1,800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
साथ ही, देश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चैलेंज मोड के तहत 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, जिन पर औसतन 100 करोड़ रुपए प्रति एयरपोर्ट खर्च होगा। इसके अलावा, संशोधित उड़ान योजना के तहत 200 आधुनिक हेलिपैड भी विकसित किए जाएंगे।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'जो उतार-चढ़ाव आए, मैंने उनका मुस्कुरा के सामना किया..' अब टीम इंडिया में वापसी पर बोले पृथ्वी शॉ, जानें क्या कहा?
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उससे पहले टीम इंडिया में वापसी को लेकर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने बड़ा बयान दिया है. वो आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आने वाले हैं. शॉ दिल्ली के साथ काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2025 के दिल्ली ने उन्हें नहीं खरीदा था और वो अनसोल्ड रहे थे. अब एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा जताया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2026 की नीलामी में 75 लाख रुपए में खरीदा था. उनका बेस प्राइस भी 75 लाख ही था. पृथ्वी भी डोप टेस्ट में भी फंसे थे, जिसके चलते उन पर बैन लगा था. वो भारत के लिए भारत के लिए 2018 से लेकर 2021 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले चुके हैं. अब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी पर बड़ी बात बोली है.
टीम इंडिया में वापसी पर पृथ्वी शॉ का बयान
इंडियन टीम में वापसी पर क्रिकेटर पृथ्वी शॉ कहते हैं, "इसमें कोई शक नहीं है कि मुझे इंडियन टीम में वापस आना है. इसीलिए मैं खेल रहा हूं. और इतनी मेहनत कर रहा हूं. जितनी मेहनत मैं पहले करता था, आज उससे तीन गुना ज़्यादा करता हूं. मैं आमतौर पर इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि मैं वापसी करने के लिए सिर्फ 100% नहीं, बल्कि 200% दे रहा हूं. चाहे ट्रॉफी जीतना हो, मैच का दिन हो, या प्रैक्टिस का दिन हो, मैं 200% देने की कोशिश करता हूं. अगर मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं, तो मैं प्रैक्टिस नहीं करूंगा. 50% प्रैक्टिस करने से कुछ नहीं मिलता. अगर आप ग्राउंड पर हैं, तो आप अपना 100% देते हैं, या आप ग्राउंड पर आते ही नहीं'.
शॉ ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'जो भी उतार-चढ़ाव आए, मैंने उनका सम्मान और मुस्कान के साथ सामना किया. जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको अपनी गलतियां पता चलती हैं. आपको वह बताने के लिए सीनियर्स या मेंटर्स की जरूरत नहीं है जो आप पहले से जानते हैं. यह बेहतर है. अगर आप खुद उन चीजों को पहले से समझ लें और फिर आगे बढ़ें'.
VIDEO | On the comeback to the Indian Team, cricketer Prithvi Shaw says, "There’s no doubt that I have to come back to the Indian team. That’s exactly why I’m playing and why I’m working so hard. The amount of effort I used to put in, I put in three times more today. I don’t… pic.twitter.com/jgDhq2Iuq4
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय करियर
पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 18 साल की उम्र में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ ने शतक लगाया था. वो भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 339 रन बना चुके हैं.
वहीं पृथ्वी ने भारत के लिए 2020 में अपना वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए 6 वनडे मैचों में 189 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 49 रहा है. वहीं उन्होंने भारत के लिए 2021 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इस मैच में वो शून्य पर पवेलियन लौट गए थे.
पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 2018 से लेकर 2024 तक कुल 79 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 14 अर्धशतकों की मदद से 1893 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 99 रन रहा है. उनके बल्ले से आईपीएल में 238 चौके और 61 छक्के भी निकले हैं.
ये भी पढ़ें : RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के पहले मैच में कैसी होगी आरसीबी की प्लेइंग-11, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















