Responsive Scrollable Menu

CSK के अनलिस्टेड शेयरों में 25% की तूफानी तेजी, RCB और राजस्थान रॉयल्स की डील्स का दिखा असर

CSK Unlisted Shares: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनलिस्टेड शेयरों में जोरदार तेजी देखी जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से जुड़े बड़ी डील्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दूसरी टीमों के वैल्यूएशन की भी री-रेटिंग की संभावना जगा दी है। इसी के चलते निवेशकों की इन टीमों की अनलिस्टेड शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है। मिंट ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है

Continue reading on the app

मार्च में बदलते मौसम का असर, बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

मौसम में हो रहे बदलाव के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है, इसलिए इस समय लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है। मार्च का महीना ऐसा होता है जब ठंड धीरे-धीरे खत्म होकर गर्मी की शुरुआत होती है। इस बदलाव के दौरान सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द?: क्यों BCCI ने लिया ये फैसला? प्लान-B किया तैयार

IPL 2026 Opening ceremony: आईपीएल 2026 की शुरुआत इस बार बिना किसी चमक-धमक के होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने फैसला किया है कि इस सीजन में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। यह निर्णय पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी के चैंपियन बनने पर हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक, '4 जून 2025 को हुए दुखद हादसे को ध्यान में रखते हुए इस बार उद्घाटन के दिन कोई समारोह नहीं रखा गया है। यह फैसला दिवंगत आत्माओं के सम्मान में लिया गया है।'

क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन होगा
टूर्नामेंट के अंत में फैंस को एक बड़ा आयोजन देखने को मिल सकता। रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल 31 मई को फाइनल के दिन भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

पिछले सीजन में ईडन गार्डेंस में हुई थी ओपनिंग सेरेमनी
पिछले साल यानी 2025 में ईडन गार्डन्स में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ था, जिसमें शाहरुख खान, श्रेय घोषाल और करण औजला ने परफॉर्म किया था, वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने डांस परफॉर्मेंस दी थी।

इस बीच, IPL से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण एक कंसोर्टियम ने 16660 करोड़ रुपये में किया है। इस कंसोर्टियम का नेतृत्व आदित्य बिड़ला ग्रुप कर रहा।

इस डील में बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की BXPE रणनीति भी शामिल है। नए ढांचे के तहत आर्यमान विक्रम बिड़ला को चेयरमैन बनाया गया जबकि सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा डेविड ब्लिट्जर और वायरल पटेल भी इस कंसोर्टियम का हिस्सा हैं।

कुल मिलाकर, IPL 2026 की शुरुआत जहां सादगी और सम्मान के साथ होगी। वहीं, फाइनल के दिन एक भव्य समापन समारोह के जरिए फैंस को बड़ा तोहफा दिया जा सकता।

Thu, 26 Mar 2026 12:40:25 +0530

  Videos
See all

Mahadev Satta App: भारत से दुबई तक फैला खेल! महादेव सट्टा केस में ED का बड़ा खुलासा | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T07:39:46+00:00

Jammu Kashmir: नकली वेबसाइट से करोड़ों की ठगी! कश्मीर में साइबर गैंग पर शिकंजा l Cyber Fraud #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T07:46:54+00:00

Iran Israel US War LIVE: नेतन्याहू ने किया सरेंडर! | Trump | Netanyahu | Strait Of Hormuz | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T07:45:31+00:00

Abbas Araghchi Statement: 'अमेरिका से कोई बातचीत नहीं'- अराघची| #shorts #abbasaraghchi #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T07:35:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers