Responsive Scrollable Menu

Petrol-Diesel Price Hike: महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, नई कीमतें आज से हुई लागू

पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार में एक बार फिर आम लोगों को महंगाई का झटका दिया है. गुरुवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी गई हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों पर पड़ने वाला है.

नई दरें लागू, कीमतों में तेज उछाल

नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इससे इसकी कीमत 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

डीजल भी महंगा, परिवहन पर असर तय

डीजल की नई कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल महंगा होने से माल ढुलाई और परिवहन लागत में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है.

दैनिक जरूरतों की वस्तुएं हो सकती हैं महंगी

ईंधन के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा. परिवहन महंगा होने से फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर पड़ेगा. निजी वाहन चालकों के साथ-साथ ऑटो, बस और ट्रक चालकों की लागत भी बढ़ेगी, जिसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ सकता है.

अंतरराष्ट्रीय कारणों का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कर संरचना में बदलाव के चलते ईंधन दरों में वृद्धि हुई है. आने वाले समय में कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

 

Continue reading on the app

आंध्र प्रदेश में ट्रक से टकराने के बाद बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए 10 लोग

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. जहां ट्रक से टकराने के बाद एक बस में भीषण आग लग गई. जिसमें 10 लोग जिंदा जल गए. पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुआ. ट्रक से टकराने के बाद बस में भीषण आग लग गई. उसके ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया और दोनों वाहन धूं-धूंकर जलने लगे. इस हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की जलकर मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल भी हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा रायवरम गांव के पास सुबह 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुआ.

निजी ट्रेवल एजेंसी की थी बस

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से  जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि हरिकृष्णा ट्रेवल्स की निजी बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जिले की ओर जा रही थी. इसी दौरान ये हादसा हो गया. मार्कपुरम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सूचना मिलते ही वे टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए. शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा तब हुई जब बस खदान के पास मोड़ पर मुड़ रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. उन्होंने आगे कहा कि ट्रक की तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है. हालांकि जांच में ही इस बात का पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ.

टक्कर के तुरंत बाद लग गई बस में आग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ट्रक से टकराने के बाद बस में तुरंत आग लग गई. जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. आग इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, बस में सवार 10 यात्री जिंदा जल गए, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि पुलिस और अग्निशमन विभाग की बचाव टीमें बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही हैं.

बस में सवार थे करीब 40 यात्री

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "घायलों को मार्कपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है." उन्होंने आगे बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे. पुलिस अधिकारी ने बताया, "टक्कर और उसके बाद लगी आग के चलते बस के पिछले हिस्से में बैठे लोग बच नहीं पाए, जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई. आगे के हिस्से में बैठे करीब 10 यात्री बाल-बाल बच गए."

अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, खबरों के मुताबिक कुछ पीड़ित कनिगिरी क्षेत्र के हो सकते हैं. आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर मलबा हटाने और जिंदा बचे हुए लोगों की मदद के लिए लगातार अभियान चला रही हैं. पुलिस घटनाक्रम का सटीक पता लगाने और मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

हादसे के बाद मार्कपुरम के विधायक कंदुला नारायण रेड्डी ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया. इसके साथ ही सीएम नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने घायलों को दिए जा रहे चिकित्सा उपचार के बारे में जानकारी मांगी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से ठीक पहले BCCI ने टीम इंडिया की 6 सीरीज का ऐलान किया, ये है पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद काफी ज्यादा बिजी रहना होगा. विदेशी दौरों के अलावा बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया की 6 घरेलू सीरीज का ऐलान कर दिया है. Thu, 26 Mar 2026 15:47:11 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | Iran Hits US F18 Fighter Jet | Pakistan | #Iran #MajorGauravArya #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:14:22+00:00

Major Gaurav Arya | "ईरान को झांसा दे रहा है ट्रंप" | #iranisraelwar | #donaldtrump | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:15:32+00:00

Major Gaurav Arya | "हिजबुल्लाह जंग में कूद पड़े" | #viralvideo | #hijbullah | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:16:58+00:00

Iran पर 48 घंटे भारी, Ground Attack की तैयारी | Iran Israel War | Iran US War | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T10:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers