अदरक में आम की खुशबू, मुरादाबाद में तैयार हो रहा मैंगो फ्लेवर वाला ऑर्गेनिक अदरक
Mango Flavored Organic Ginger: मुरादाबाद में समाजसेवी शिखा गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट स्नेह के तहत ऑर्गेनिक अदरक का उत्पादन किया जा रहा है. जिसकी बाजार में अच्छी मांग है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिव्य प्रकाश सिंह के अनुसार यह अदरक पूरी तरह जैविक तरीके से तैयार किया जाता है और इसमें किसी भी रसायन का उपयोग नहीं होता. इसकी खासियत यह है कि इसमें आम जैसी खुशबू आती है, जिससे चाय में डालने पर अदरक और मैंगो दोनों फ्लेवर मिलते है.यह वैरायटी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पाइस रिसर्च की रिसर्च पर आधारित है और मूल रूप से केरल की तकनीक से विकसित की गई है. मुरादाबाद में इसका उत्पादन कर स्टॉल और फार्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. स्वाद और खुशबू के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
IGNOU Degree Validity: सावधान! इग्नू की यह डिग्री हो सकती है अवैध, एडमिशन से पहले पढ़ लें रिपोर्ट
IGNOU Degree Validity: इग्नू से एमए साइकोलॉजी कर रहे हजारों छात्रों की डिग्री पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. यूजीसी और NCAHP के नए नियमों के उल्लंघन के बावजूद इग्नू विश्वविद्यालय धड़ल्ले से एडमिशन ले रहा है. कहीं आपकी मेहनत और पैसा बर्बाद तो नहीं हो रहा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















