Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग, 26 मार्च 2026: दुर्गाष्टमी, कन्या पूजा, गुरुवार व्रत, रवि योग, जानें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 26 March 2026: आज माह शुक्ल अष्टमी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बव करण, शोभन योग, दक्षिण का दिशाशूल और मिथुन राशि का चंद्रमा है. आज दुर्गा अष्टमी और कन्या पूजा है. आज मां महागौरी की पूजा करने से सुख, समृद्धि, आयु में वृद्धि होती है. महागौरी को हलवा, पुड़ी, काले चने और नारियल का भोग लगाते हैं. आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है.

Continue reading on the app

महाराष्ट्र का ढोंगी बाबा- 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाले अशोक खरात के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। SIT की छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध वीडियो, 8 लाख रुपए नकद, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे नरबलि की आशंका और गहरी हुई है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत 8 केस दर्ज हो चुके हैं। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था। SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया। 1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’ खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया। पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम राजनीति और प्रशासन तक पहुंच, मंत्री पर 'अघोरी पूजा' कराने का आरोप खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वह खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखीं थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा: विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

किस दिग्गज को मिला IPL का पहला कॉन्ट्रैक्ट, कर दिया था पहली नजर में रिजेक्ट, ढेरों रिकॉर्ड बनाया, कभी नहीं पहन पाया जर्सी

ipl इतिहास का पहला कॉन्ट्रैक्ट ब्रायन लारा को भेजा गया था. उस वक्त लारा की ब्रैंड वैल्यू चरम पर थी; उनके नाम से वीडियो गेम्स चलते थे और वे दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाजों में गिने जाते थे. हालांकि, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उस समय विदेशी खिलाड़ियों के लिए 4 लाख डॉलर की एक सीमा तय की थी। लेकिन 'प्रिंस ऑफ पोर्ट ऑफ स्पेन' ने बीसीसीआई के सामने एक ऐसी मांग रख दी जिसने बोर्ड को चौंका दिया. Thu, 26 Mar 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update : जंग के बीच चीन का बड़ा दावा, 'होर्मुज सबके लिए है खुला' ! | Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:00:12+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: ईरान के साथ बातचीत का दावा | #warnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:10:00+00:00

Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 26 March #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:12:13+00:00

Major Gaurav Arya:"Iran में इतने बॉम मारे है" | #iranisraelwar #iranamericawar #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T01:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers