Responsive Scrollable Menu

पंजाबी मूल की पूर्व मेयर करप्शन केस में घिरीं:सिटी हॉल मामले में कनाडा पुलिस की रेड; पिता वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर रहे

कनाडा के कैलगिरी शहर की मेयर रह चुकी पंजाबी मूल की ज्योति गोंडेक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कैलगरी सिटी हॉल से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच तेज हो गई है। रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने ज्योति गोंडेक के घर रेड कर उनका मोबाइल व अन्य डिवाइस जब्त किए हैं। RCMP ने भ्रष्टाचार केस की जांच करते हुए सर्च वारंट लेकर पूर्व मेयर के घर रेड की। ज्योति गोंडेक पर कैलगरी सिटी हॉल में भ्रष्टाचार व ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के आरोप हैं। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आई एक शिकायत के बाद शुरू हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिटी हॉल के कुछ निर्णयों में नियमों का उल्लंघन हुआ और कुछ व्यक्तियों या संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसी के आधार पर RCMP ने प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच अफसरों को शक है कि फैसलों में पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। इसी कारण अब उस समय के प्रमुख पदाधिकारियों और उनके कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उसी जांच के तहत पूर्व मेयर का मोबाइल फोन व अन्य डिवाइस पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पूर्व मेयर गोंडेक से जुड़ा पूरा मामला जानिए… कैलगरी की पहली महिला मेयर, पिता WSO बोर्ड मेंबर रहे ज्योति गोंडेक कनाडा के कलगरी में पहली महिला मेयर बनी। वे पंजाबी मूल की नेता हैं और शहरी विकास, नीति-निर्माण व सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। ज्योति गोंडेक के पिता जसदेव सिंह पेशे से वकील थे और वो वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन के बोर्ड मैंबर भी रहे। ज्योति गोंडेक के पिता पहले लंदन में रहे और उसके बाद कनाडा शिफ्ट हो गए थे। वो WSO के साथ जुड़कर सिख धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे।

Continue reading on the app

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा चुनौती भरा, सोच-समझकर लें फैसले, मन रहेगा अशांत, परिवार में बढ़ सकती है तकरार, करें ये उपाय

Aaj ka Kanya Rashifal: आज का दिन कन्या राशि वालों के मन में असंतोष तथा बेचैनी रह सकती है. आज कार्य तो पूरा होगा. कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.आज अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा.किसी भी काम में पूरी तरह से आपका मन नहीं लग पाएगा. पूर्व में की गई कुछ गलतियों का अहसास आपके दिल-दिमाग पर फिर से छा सकता है जिसकी वजह से मन आत्मग्लानि से भर उठेगा.

Continue reading on the app

  Sports

अगर सब ठीक रहा तो... क्या सनराइजर्स के लिए नहीं होगी पैट कमिंस की वापसी? कप्तान ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट

Pat Cummins fitness update: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. उससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भारत में स्क्वाड के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. कमिंस अभी तक पूरी तरह चोट से नहीं उबर पाए हैं. Thu, 26 Mar 2026 05:48:55 +0530

  Videos
See all

Iran Pakistan conflict : होर्मुज में पाकिस्तान की गज़ब बेइज्जती! Iran ने जहाज बीच में ही रोका ! | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:30:21+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: Türkiye के आरोपों पर Israel भड़का | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:30:47+00:00

Monalisa on Director Sanoj Mishra Live: मोनालिसा का नया विडियो हुआ वायरल | Viral Girl Monalisa |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:34:10+00:00

Pralhad Joshi ने Rahul Gandhi पर कौन से आरोप लगा दिए ? | #shortsvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T00:25:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers