Responsive Scrollable Menu

'फिटनेस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन...' हरभजन सिंह ने कप्तान शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

Shubman Gill : भारत और श्रीलंका के बीच 15 से 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी मिली है. भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंच गई और 5 अगस्त और 6 अगस्त को उसने अभ्यास किया. इस दौरान शुभमन गिल को उगली में चोट लगी और वो आज यानी 7 अगस्त (शुक्रवार) से होने वाले भारत बनाम श्रीलंका इलेवन मैच में नहीं खेल पाए. इस मैच से वो चोट के चलते बाहर हो गए. इसके बाद उन पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है.

आपको बता दें कि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की. बोर्ड ने बताया है कि दाहिने हाथ की उंगली में में चोट के कारण वह वार्म-अप मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह पर वार्म-अप मैच केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए कार्यवाहक कप्तान के तौर पर कप्तानी की है.  इससे पहले इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान भी उनको मैदान पर परेशान कई बार देखा गया था. उनकी चोट समस्या बन जीत है, क्योंकि नो टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं. अब गिल कब तक फिट होते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

हरभजन सिंह ने शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने कहा कि, 'शुभमन गिल सभी फॉर्मेट में एक शानदार बैटर हैं. वह हमेशा आगे रहकर लीड करते हैं लेकिन उनकी फिटनेस उतनी अच्छी नहीं है. उनकी फिटनेस ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है. गिल को सच में बहुत मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि यह उम्र बार-बार चोटिल होने की नहीं है. उनके पास समय है, वह अपनी पूरी ताकत के साथ खेल रहे हैं, उनका फॉर्म हर दिन अच्छा चल रहा है. इसलिए, उनकी फिटनेस उनके करियर में बहुत जरूरी हो जाती है. एक फिट और फाइन गिल इंडियन क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं क्योंकि उनमें इस खेल का महान खिलाड़ी बनने का पोटेंशियल है. उनकी एकमात्र दिक्कत फिटनेस और चोटें हैं. मुझे उम्मीद है कि वह इनसे छुटकारा पा लेंगे और रेगुलर तौर पर इंडियन क्रिकेट की सेवा करेंगे'.

बीसीसीआई ने शुभमन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि, 'गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है'. 

शुभनन गिल का क्रिकेट करियर

फॉर्मेट मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 41 75 2969 269 43.03 61.85 11 8
वनडे 67 66 3379 208 60.34 100.96 9 20
टी20I 36 36 869 126* 28.03 138.60 1 3

ये भी पढ़ें : हो गया साफ! इस प्लेयर के बदले KKR में जाएंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस को होगा डबल फायदा

Continue reading on the app

भारत और रूस ने रेलवे, ड्रोन, एसजे-100 विमानों और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और रूस ने रेलवे परिवहन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), एसजे-100 क्षेत्रीय विमान और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के बीच यह चर्चा शुक्रवार को आयोजित भारत-रूस कार्य समूह की 12वीं बैठक के दौरान हुई।

यह बैठक भारत-रूस अंतर-सरकारी व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग आयोग के तहत गठित आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग कार्य समूह के अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी स्थित वाणिज्य भवन में आयोजित की गई।

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया, जबकि रूसी पक्ष की ओर से रूस के उद्योग एवं व्यापार उपमंत्री अलेक्सी ग्रुजदेव ने सह-अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान रेलवे क्षेत्र में नए सहयोगी अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का विकास, वंदे भारत ट्रेन परियोजना और आधुनिक सिग्नलिंग उपकरणों से जुड़े विषय प्रमुख रहे। दोनों देशों ने रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया।

इसके साथ ही मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी), 3-डी प्रिंटिंग तकनीक, रूस के एसजे-100 क्षेत्रीय यात्री विमान के उत्पादन और एयरो-इंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एसजे-100 एक नैरो-बॉडी जेट विमान है, जिसमें लगभग 103 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है।

दोनों देशों के बीच कार्बन फाइबर तकनीक, प्रोपल्शन सिस्टम, डीएपी और एनपीके उर्वरकों की आपूर्ति, औद्योगिक स्वचालन (ऑटोमेशन) तथा महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े सहयोग पर भी बात हुई।

इसके अलावा लिथियम खनन, टाइटेनियम तकनीक, एल्यूमीनियम क्षेत्र, खनन उपकरण निर्माण और दुर्लभ मृदा तत्वों (रेयर अर्थ एलीमेंट्स) की खोज में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

बैठक में 11वें सत्र के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई और आधुनिकीकरण, खनन, उर्वरक तथा रेलवे परिवहन से जुड़े विभिन्न उप-समूहों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया।

बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 12वें सत्र में आधुनिक औद्योगिकीकरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस, रेलवे अवसंरचना, उर्वरक एवं रसायन, दुर्लभ मृदा तत्व और क्रिटिकल मिनरल्स, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता निर्माण, ऊर्जा इंजीनियरिंग, औद्योगिक अवसंरचना, खनन उपकरण, एल्यूमीनियम उद्योग और यूरिया उत्पादन के लिए संयुक्त उद्यम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक के दौरान, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने 12वें सत्र के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए भारत और रूस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा औद्योगिक एवं आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में दोनों देशों के करीब 60 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

5000th ODI: ऐतिहासिक मैच का रोमांचक अंत, पहला शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड को जिताया

स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला गया वनडे मैच इस फॉर्मेट का 5000वां मैच था. करीब 55 साल पहले शुरू हुए इस मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर भले ही 2 बड़ी टीमों की टक्कर नहीं हुई लेकिन रोमांचक मुकाबला जरूर हुआ. Sat, 08 Aug 2026 00:14:35 +0530

  Videos
See all

Inside Neil Armstrong’s childhood home as it goes on sale. #Nasa #Space #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T20:50:30+00:00

Is the Ukraine War entering a new phase of aggression? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T21:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers