MP में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गोवर्धन घी के 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर लगाई गई रोक, जांच के लिए भेजे 20 सैंपल
मध्य प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर में बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग और एफएसएसएआई की टीम ने गोवर्धन ब्रांड घी के करीब 25 हजार लीटर स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी। घी के 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल प्रदेश में जुलाई 2026 से दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 6 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम एबी रोड स्थित विक्टर हाउस-1, गोल्डन पैलेस कॉलोनी पहुंची। यहां पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान महाराष्ट्र के पुणे में निर्मित गोवर्धन ब्रांड घी का स्टॉक मिला। विभाग के अनुसार यह डिपो मध्य प्रदेश में इस ब्रांड के घी की सप्लाई का प्रमुख केंद्र है। केंद्रीय लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान होने के कारण एफएसएसएआई वेस्टर्न रीजन, इंदौर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान अलग-अलग पैकिंग साइज के 20 सैंपल लिए गए और लगभग 25 हजार लीटर घी की बिक्री जांच रिपोर्ट आने तक रोक दी गई। विभाग के मुताबिक इस स्टॉक की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए है।
खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत दूसरे प्रतिष्ठानों पर भी हुई कार्रवाई
वहीं इसी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने साउथ हरसिद्धि स्थित भावण्या इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया। यहां से गोपीश्री ब्रांड घी के चार नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही करीब 312 लीटर घी का स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.24 लाख रुपए बताई गई है, जांच रिपोर्ट आने तक खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई प्रभारी विक्रेता अंशुल कसेरा की मौजूदगी में की गई। विभाग ने बताया कि प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वाले दूध और दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अभियान के दौरान लगातार सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।
महू के प्रतिष्ठानों से भी लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
दरअसल खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली शिकायत के आधार पर विजय नगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान रसोई में साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का पर्याप्त पालन नहीं मिला। इसके बाद संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। टीम ने रेस्टोरेंट से पनीर, दही और मसालों के नमूने भी लिए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। वहीं महू में मिली शिकायत के बाद विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर बेसन, मिठाई, शक्कर और नमकीन के कुल छह नमूने जांच के लिए एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान लिए गए सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और उसके तहत लागू नियमों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर, विभागों को दिए निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को मासिक और त्रैमासिक लक्ष्य तय कर बड़े निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में ऊर्जा विभाग के तहत उत्तराखंड जल विद्युत निगम, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और यूपीसीएल की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बिजली वितरण में लॉस कम करने के कार्यों और वाइब्रेंट विलेज विद्युतीकरण परियोजनाओं के लिए भी तय समयसीमा के भीतर काम पूरा करने को कहा।
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
उन्होंने रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों का निर्माण जल्द पूरा कर कक्षाएं शुरू करने तथा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शारदा घाट परियोजना में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को मजबूत करने की बात कही।
ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के काम में तेजी के निर्देश
मुख्य सचिव ने कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का काम चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और दिसंबर 2026 तक जितना संभव हो सके, उतना कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत बन रहे कामकाजी महिला छात्रावासों के संचालन के लिए भी जल्द व्यवस्था तैयार करने को कहा।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, चंद्रेश कुमार यादव, सी. रविशंकर, विनोद कुमार सुमन समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

