मुस्लिम आरक्षण खत्म करने से हिंदुओं को न्याय तक… जानें- क्या हैं नेपाल में 9 दिन से आमरण अनशन पर बैठे विनय यादव की माँगें और उन्होंने ऑपइंडिया को क्या बताया?
नेपाल में विनय यादव का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है। जानिए देवानगंज हिंसा, सात-सूत्रीय समझौते और मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की माँग से जुड़ी पूरी कहानी।
Gardening Tips: मानसून में लगाएं ये 7 रंग-बिरंगे फूल, गार्डन और बालकनी की बढ़ जाएगी खूबसूरती
Monsoon Gardening Tips: बारिश का मौसम सिर्फ मौसम को सुहाना नहीं बनाता, बल्कि घर की हरियाली और बागवानी के लिए भी सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस समय मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे कई तरह के फूलों के पौधे आसानी से जड़ पकड़ लेते हैं और तेजी से बढ़ने लगते हैं. अगर आप अपनी बालकनी, छत या घर के गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो मानसून में कुछ खास पौधे लगाकर इसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं. गार्डनर राम सागर के अनुसार, इस मौसम में गेंदा, पोर्टुलाका, बालसम, विंका, सूरजमुखी और जीनिया जैसे फूलों के पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं. ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छे फूल देते हैं और लंबे समय तक गार्डन को आकर्षक बनाए रखते हैं. हालांकि पौधों को सही धूप, उचित पानी और जल निकासी वाली मिट्टी देना जरूरी है, ताकि जड़ें खराब न हों. थोड़ी-सी देखभाल के साथ मानसून में लगाया गया गार्डन आने वाले समय में रंगों और खुशबू से भर सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OP India
News18







