Responsive Scrollable Menu

'जिहादियों और ईसाई मिशनरी ने रची साजिश', मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

Sanoj Mishra Reply to Monalisa Allegations: साल 2025 में महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान वारयल हुई मोनालिसा (Monalisa) कई दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. ये चर्चा तब और तेज होगी जब मोनालिसा ने मुंबई के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली. मोनालिसा के इस फैसले से उनके परिवार के अलावा और डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) भी खिलाफ हैं. उन्होंने इस शादी को लव-जिहाद करार दिया था, जिसके बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए. अब इस ताजे मामले में सनोज मिश्रा ने अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला-

जिहादियों और ईसाई मिशनरी पर दिया बयान

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'मैंने मोनालिसा के साथ हुए लव-जिहाद के खिलाफ पूरे देश अभियान शुरू किया, जिसके लिए देशवासियों ने मेरा साथ दिया. लेकिन अब मामला अगल होता जा रहा है. मेरे खिलाफ जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी जॉइंट ऑपरेशन चलाकर साजिश रच रहे हैं. आज उस बच्ची को समझा बुझाकर मेरे खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल बाते कही जा रही है कि मैंने उसे गलत तरीके से छुआ? इस बारे में मुझे बोलने की जरूरत नहीं है. जिसे मैं पढ़ाता था आज वो बोली रही है कि उसे मुझ से जान का खतरा है. जो आरोप हमारे ऊपर लगाए जा रहे वो कोई बड़ी चीज नहीं है मैं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम हूं. मै कभी भी जिहाद और देशद्रोहियों के सामने अपना सर नहीं झुकाऊंगा.

'मेरे खिलाफ गलत बाते फैलाई जा रहीं'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप लोगों से वादा करता हूं. जिस तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मेरे खिलाफ बाते फैलाई जा रही हैं. ये देश-दुनिया देख रही है. इससे पहले के वीडियो देखो. जिसमे मोनालिसा ने मेरे बारे में सिर्फ अच्छा-अच्छा बोला. अचानक एक रात में क्या हो गया है मुझे बोल रही है कि मैं उसे गलत तरीके से छूता था, जो मैं सपने में नहीं सोच सकता. हम जिहादी नहीं है जो बहन-बेटी कहने के बाद भगाकर लें जाएं या अवैध संबंध बनाएं. ये हमारे धर्म और कल्चर में नहीं है.' 

'लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए'

उन्होंने आगे बोला, 'ऐसा हो सकता है कि मेरे और मेरे परिवार के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जाए. जिसकी मुझे पूरी आशंका है. इस बारे में आपको पहले भी वीडियो के जरिए बता चुका हूं. ये धर्मंतारण और लव जिहाद की लड़ाई कभी रुकनी नहीं चाहिए. चाहे मुझे कुछ भी हो जाए. बस मेरे परिवार और खास तौर पर से मां को आपको लोगों का सपोर्ट चाहिए होगा. अगर मेरे साथ कल को कुछ भी होता है तो देशवासियों से अपील करता हूं.

इस बात का ध्यान रखें में एक डायरेक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ मैं किसी का पति भी हूं, पिता भी हूं और बेटा भी हूं. मैं इतना बड़ा रिस्क इसलिए ले सकता हूं क्योंकि मेरे पास सबूत हैं कि कैसे मोनालिसा को फिल्म के बहाने केरल ले जाया गया. वहां के बड़े-बड़े नेता मोनालिसा की शादी को प्रमोट कर रहे हैं. ये हिंदू मुस्लिम की शादी को सपोर्ट करने के लिए किया जा रहा है ताकि आगे भी ऐसी ही शादी हो. मैं पीएम मोदी और मध्यप्रदेश के सीएम से विनती करता हूं कि अगर मेरे साथ कुछ गलत होता है तो इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. मेरी इस आवाज को कभी दबने मत देना.

ये भी पढ़ें: कौन थीं एक्ट्रेस Harshil Kalia? जिनकी कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, इस वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम

मोनालिसा ने लगाए सोनज मिश्रा पर आरोप

मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ था. जब मैंने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया तो उन्होंने बाला कि ये तुम्हारी पहली मूवी है. तब  मनोलिसा ने कहा था कि पहली मूवी है तो रेप करेगा. इसके अलावा मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा उनकी परिवार वालो को डरा रहा है कि उसकी मूवी 10 करोड़ में बनी है उसका नुकसान हो गया है फिल्म बनाकर. 

कैसे शुरू हो ये पूरा विवाद?

दरअसल, ये पूरा विवाद मोनालिसा की शादी को लेकर शुरू हुआ है. इस महीने की शुरुआत में मोनालिसा ने मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. सनोज मिश्रा ने इस शादी का खुलकर विरोध किया था और इसे लव-जिहाद बताया था. साथ ही मोनालिसा के साथ बनाई 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया था.उन्होंने आरोप लगाया था कि मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर मुस्लिस से शादी कराई गई. इसके बाद सनोज मिश्रा को जान से मारने की धमकी भी मिली थी. उन्होंने कई बार इस मामले पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस शादी का विरोध किया था. अब ये दोनों का ताजा बयान सामने आया है. 

ये भी पढ़ें: 'मुझे सोने नहीं दिया, 10 बार टच किया', मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया शोषण का आरोप

Continue reading on the app

आईईए चीफ ने कहा, 'जरूरत पड़ने पर और तेल रिजर्व जारी करने को तैयार'

टोक्यो, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने अतिरिक्त तेल भंडार जारी करने के लिए तैयार है।

आईईए के प्रमुख (कार्यकारी निदेशक) फातिह बिरोल ने बुधवार को टोक्यो में जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ बैठक के बाद कहा कि एजेंसी वैश्विक सप्लाई में संभावित कमी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दूसरी इमरजेंसी ऑयल रिलीज की तैयारी रखी जा रही है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग को लेकर अनिश्चितता बढ़ी हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों पर दबाव बना हुआ है और लंबी अवधि की सप्लाई बाधित होने की आशंका गहरा रही है।

जापान, जो अपने करीब 95 प्रतिशत तेल आयात के लिए मध्य पूर्व पर निर्भर है, पहले ही एहतियाती कदम उठा चुका है। सरकार ने निजी क्षेत्र के भंडार से लगभग 15 दिनों की आपूर्ति जारी करना शुरू कर दिया है और 26 मार्च से सरकारी भंडार के उपयोग की योजना है।

प्रधानमंत्री ताकाइची ने यह भी कहा कि मार्च 2026 के अंत तक सऊदी अरब, यूएई और कुवैत के साथ संयुक्त भंडार से भी तेल जारी किया जा सकता है। सामान्य परिस्थितियों में इन भंडारों का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए होता है, लेकिन आपात स्थिति में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दी जाती है।

आईईए इससे पहले ही इस महीने 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा कर चुका है, जो उसके इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। बिरोल ने कहा कि एजेंसी के पास अभी भी लगभग 80 प्रतिशत भंडार सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया इस समय गंभीर ऊर्जा सुरक्षा चुनौती का सामना कर रही है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार- कहा, खिताबी जीत ने भरी नई जान, दुनिया में कहीं भी जीतने को तैयार है भारत

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम की कप्तान की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी निगाहें अब आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर है. हरमनप्रीत की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस खिताबी जीत से टीम इंडिया में एक नई जान मिली है. Wed, 25 Mar 2026 22:02:19 +0530

  Videos
See all

ट्रंप के सीजफायर के पीछे ये कहानी है! | Shorts | Iran Israel-US War | Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:13:51+00:00

ज्ञान बांटने में निपट जाएगा पाकिस्तान! | Shorts | Iran Israel-US War | Pakistan | Munir | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:16:40+00:00

जंग का मस्टमाइंड तो चीन निकला ! | Shorts | Iran Israel-US War | Trump | China | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:15:16+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: Ceasefire खत्म| Iran Israel War | Trump Vs Mojtaba Khamenei | PM Modi | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T17:17:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers