Responsive Scrollable Menu

बोआओ एशिया मंच: 2026 में एशिया की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान

बीजिंग, 25 मार्च (आईएएनएस)। बोआओ एशिया मंच ने 24 मार्च को एशियाई आर्थिक दृष्टिकोण और एकीकरण प्रक्रिया 2026 वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इस में अनुमान लगाया गया है कि 2026 में एशिया की आर्थिक वृद्धि दर 4.5 फीसदी तक पहुंच जाएगी और वह वैश्विक आर्थिक विकास का एक प्रमुख इंजन बना रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, क्रय शक्ति समता के आधार पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती रहेगी, जो 2025 में 49.2 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 49.7 फीसदी होने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया वैश्विक प्रत्यक्ष निवेश के लिए सबसे पसंदीदा, आशाजनक और मजबूत क्षेत्र बना हुआ है। चीन और आसियान एशिया में विदेशी निवेश के लिए सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाएं हैं। इसके अलावा, एशियाई अर्थव्यवस्थाएं धीरे-धीरे धन प्राप्तकर्ता होने से हटकर सक्रिय बाह्य निवेश गतिविधियों के साथ बाह्य निवेशक बन रही हैं।

रोजगार के संबंध में, रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में बेरोजगारी दर 2026 में आम तौर पर स्थिर रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों को बेरोजगारी के महत्वपूर्ण दबाव का सामना करना पड़ेगा।

बोआओ एशिया मंच के महासचिव ज्आंग जून ने कहा कि कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, एशियाई अर्थव्यवस्था ने मजबूत लचीलापन प्रदर्शित किया है, एक सकारात्मक प्रवृत्ति और दृष्टिकोण दिखाया है, और विश्व अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापार और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान, 25 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अब ईरानी विदेश मंत्रालय ने तंज कसते हुए सवाल किया है कि क्या वो घर भी अमेरिका के लिए खतरा था?

सोमवार रात ईरान के शिराज जिले पर कई बम बरसाए गए थे। इनमें से एक टेस्ट ऑफ चेरी और सर्टिफाइड कॉपी जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले दिवंगत निर्देशक के घर पर गिरा था। इसके बाद बेटे ने एक्स पर लिखा कि रात (सोमवार) की बमबारी में शिराज को निशाना बनाया गया। वहां मेरी मां और मेरे पिता दोनों के घर हैं। पिछली रात, मेरी मां ने फोन किया। कांपती और टूटी हुई आवाज में मुझे अपनी सलामती की खबर दी, लेकिन मंगलवार सुबह मुझे पता चला कि मेरे पिता के घर को नुकसान पहुंचा है।”

इस हमले पर ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक्स पर लिखा, “क्या कियारोस्तामी का घर भी अमेरिका के लिए कहे जा रहे ‘आने वाले खतरे’ का हिस्सा था?! सच तो यह है कि यह अमेरिका-इजरायल की मनमर्जी की लड़ाई सिर्फ एक देश के खिलाफ नहीं है बल्कि उसकी गहरी जड़ों वाली संस्कृति, सभ्यता और पहचान के खिलाफ है।

अब्बास कियारोस्तामी, जिनकी 2016 में मौत हो गई थी, ईरान के सबसे मशहूर निर्देशकों में से एक थे। उन्होंने 1997 में टेस्ट ऑफ चेरी के लिए कान्स फिल्म समारोह में पाल्मे डीओर जीता। उनके अंतर्राष्ट्रीय काम में जूलियट बिनोचे अभिनीत 2010 का फ्रेंच ड्रामा सर्टिफाइड कॉपी शामिल है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ पर दावा किया था कि लड़ाई खत्म करने के लिए ईरान के साथ “सकारात्मक बातचीत” जारी है, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने इस बात को गंभीरता से न लेने की दरख्वास्त की। मंगलवार को भी स्ट्राइक्स जारी रहीं, जिसमें ईरान ने इजरायल और इराक में सेमी-ऑटोनॉमस कुर्द इलाके को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। फारस की खाड़ी के देशों ने भी मंगलवार को और ड्रोन और मिसाइल लॉन्च की खबर दी।

इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से उसने ईरान के खिलाफ 3,000 से ज्यादा हमले किए हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कप्तानों को है दिक्कत, फिर भी आईपीएल में जारी रहेगा ये नियम

IPL 2026: 10 टीमों के कप्तान मुंबई में कैप्टंस मीटिंग के लिए मिले. ज्यादातर कप्तानों ने बीसीसीआई के एक नियम पर आपत्ति जताई लेकिन ये नियम अब भी जारी रहेगा. Wed, 25 Mar 2026 22:04:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live : युद्ध खत्म होने वाला है या भयंकर ट्विस्ट की तैयारी है? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T16:38:50+00:00

Iran Israel War: 'भारत मुश्किल समय का सामना कर रहा' #aajtak #iranwar #iranisraelwar #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T16:41:31+00:00

Iran Israel War News: ईरान से युद्ध को लेकर क्या Donald Trump चौंकाने वाले हैं? | Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T16:37:04+00:00

इधर Modi और Trump की बात हुई.. उधर आधी रात Iran ने क्या खुलासा कर दिया.. | News Ki Pathshala |tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T16:37:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers