Responsive Scrollable Menu

सेलिना जेटली बोलीं- महीनों से बेटों की आवाज नहीं सुनी:बच्चों के 14वें बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट की; पति पर लगा चुकीं टॉर्चर के गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वे पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं उनके भाई भी यूएई सरकार की हिरासत में हैं। इस तनाव के बीच सेलिना अपने जुड़वां बेटों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि वे महीनों से अपने बच्चों की आवाज तक नहीं सुन पाई हैं। 14वें जन्मदिन पर नहीं देख पाईं चेहरा सेलिना के जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज का 14वां जन्मदिन है, लेकिन एक्ट्रेस उनसे कोसों दूर हैं। इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे विंस्टन और विराज, जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं तुम्हारे पास नहीं रह पाऊंगी। इतने महीनों से तुम्हारी आवाज नहीं सुनी और न चेहरा देख पाई हूं। एक मां अपने बच्चों को पालने के लिए बहुत कुछ सहती है, आज मैं उस दर्द को अपनी हर सांस में महसूस कर रही हूं। पति पर लगाए गंभीर आरोप सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच विवाद काफी गहरा चुका है। कुछ महीने पहले भारत लौटने के बाद सेलिना ने मुंबई की एक अदालत में पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस ने पति पर फिजिकल, सेक्शुअल और इमोशनल एब्यूज के संगीन आरोप लगाए हैं। सेलिना का दावा है कि पीटर उन पर कंपनी के डायरेक्टर्स के साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने तक की धमकी देते थे। 50 करोड़ का मुआवजा और बच्चों की कस्टडी की मांग कानूनी लड़ाई में सेलिना ने पति से 50 करोड़ रुपये का मुआवजा और हर महीने 10 लाख रुपए मेंटेनेंस की मांग की है। इसके साथ ही वे अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी भी चाहती हैं। फिलहाल ये तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं। सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे जो कुछ भी कर रही हैं, अपने बच्चों के भविष्य और परिवार को फिर से एक करने के लिए कर रही हैं। भाई भी यूएई की जेल में बंद सेलिना की मुश्किलें सिर्फ पति तक सीमित नहीं हैं। उनके भाई भी इस वक्त यूएई सरकार की हिरासत में हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के अंत में बच्चों को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए लिखा कि चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, वे हमेशा उनकी मां बनी रहेंगी और यह लड़ाई जारी रखेंगी।

Continue reading on the app

नई Research में खुलासा, सुबह की कसरत से टल जाएगा इन गंभीर बीमारियों का खतरा

एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि जो लोग सुबह के समय कसरत करते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज और मोटापे जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा उन लोगों की तुलना में काफी कम होता है, जो दिन के दूसरे समय एक्सरसाइज करते हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और बेथ इजरायल डिकनेस मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने करीब 15,000 लोगों के दिल की धड़कन  के डेटा का एक साल तक बारीकी से विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।

कैसे की गई यह रिसर्च?

वैज्ञानिकों ने उन समयों को 'एक्सरसाइज' माना जब लोगों के दिल की धड़कन लगातार कम से कम 15 मिनट तक बढ़ी रही। इसके लिए वियरेबल डिवाइसेस (जैसे स्मार्टवॉच) से डेटा इकट्ठा किया गया। रिसर्च के दौरान उम्र, जेंडर, कमाई, नींद की क्वालिटी, शराब और स्मोकिंग जैसी आदतों को भी ध्यान में रखा गया ताकि नतीजे सटीक मिल सकें।
 

इसे भी पढ़ें: क्या होगा अगर आप रोज खाएं अंडा? Expert ने बताए दिमाग से लेकर आंखों तक के लिए इसके Health Benefits


मुख्य नतीजा: सुबह 7-8 बजे का समय सबसे बेस्ट

स्टडी के अनुसार, दिन में देर से कसरत करने वालों के मुकाबले सुबह एक्सरसाइज करने वालों में ये फायदे देखे गए। इसमें मोटापे का खतरा 35% कम, दिल की बीमारियों (कोरोनरी आर्टरी डिजीज) का खतरा 31% कम, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 30% कम, हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावना 21% कम और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा 18% कम देखा गया। विशेषज्ञों ने पाया कि जो लोग सुबह 7 से 8 बजे के बीच वर्कआउट करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का जोखिम सबसे कम रहता है।

सुबह कसरत करने के पीछे का विज्ञान

जानकारों का मानना है कि इसके पीछे शरीर की 'जैविक घड़ी' (सर्केडियन रिदम) का हाथ हो सकता है। सुबह के समय शरीर में 'कोर्टिसोल' जैसे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल प्राकृतिक रूप से बढ़ा होता है, जो शरीर को एक्टिव होने में मदद करता है। सुबह की एक्सरसाइज एक सिग्नल की तरह काम करती है, जो शरीर को पूरी तरह जगा देती है और दिनभर एनर्जी लेवल बनाए रखती है। साथ ही, सुबह वर्कआउट करने वाले लोग अक्सर ज्यादा अनुशासित जीवन जीते हैं और देर रात अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Dental Care: क्या Baking Soda से दांत साफ करना है सही, एक्सपर्ट्स ने बताया पूरा सच


नियमितता सबसे ज्यादा जरूरी

हालांकि यह स्टडी सुबह के समय को बेहतर बताती है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे जरूरी चीज 'नियमितता' है। अगर आपके लिए सुबह समय निकालना मुश्किल है, तो दोपहर या शाम को एक्सरसाइज करना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। सुबह का फायदा यह है कि इस वक्त काम का दबाव कम होता है और वर्कआउट मिस होने की संभावना कम रहती है।

Continue reading on the app

  Sports

आरसीबी के बिकने पर विजय माल्या ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर लिखा भावुक मैसेज

Vijay Mallya first reaction on RCB: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पुरानी टीम में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीते 24 मार्च को बिक गई. आदित्य बिरला ग्रुप ने अन्य दो फर्म के साथ मिलकर आरसीबी को खरीदा है. आरसीबी के बिकने के बाद टीम के पुराने ओनर विजय माल्या का पहला रिएक्शन आया है. सोशल मीडिया पर माल्या ने आरसीबी के लिए एक भावुक मैसेज लिखा. Thu, 26 Mar 2026 11:02:34 +0530

  Videos
See all

Black Dress में दिखी Lisa Mishra #shorts #viral #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:32:17+00:00

Women in Entertaintment Event में एक साथ दिखे Kim sharma And Krishna Shroff #shorts #viralt #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:33:01+00:00

Top Headlines Of The Today: US Israel Iran War Updates #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:32:21+00:00

Bee Attack: मधुमक्खियों अटैक, सिलेंडर लेकर भागे लोग #beeattack #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T05:32:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers