Responsive Scrollable Menu

बाढ़ से बदहाल दिल्ली की 15 तस्वीरें: कहीं सड़कें बनी तालाब तो कहीं फ्लाईओवर पर लंबी कतार

7 अगस्त को दिल्ली-NCR में भारी बारिश ने लोगों को खूब रुलाया। गुरुग्राम में जहां बारिश के दौरान फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वहीं, दिल्ली के संगम विहार इलाके में जलभराव के चलते गाड़ियां पानी में बंद हो गईं। 15 तस्वीरों में दिल्ली का हाल..

Continue reading on the app

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में हंगामा, भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच हाथापाई की नौबत, पैनल सभापति को लेकर बढ़ा विवाद

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पक्षों के पार्षदों के बीच जमकर मुंहवाद हुआ, हालात हाथापाई तक पहुंच गए लेकिन परिषद में मौजूद अन्य पार्षदों ने बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया, स्थिति को देखते हुए सभापति ने बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।

ग्वालिरो नगर निगम की आज आयोजित बैठक शुरू होते ही हंगामे में बदल गई , इसकी वजह थी आसंदी पर पैनल सभापति की मौजूदगी, दर असल नगर निगम के सभापति मनोज तोमर आज परिषद की बैठक में नहीं थे,  इसलिए उनकी जगह पर पैनल सभापति को परिषद का संचालन करना था यानि आसंदी पर बैठना था।

हुआ यूँ कि 3 बजते ही बैठक शुरू हुई घंटी जब बजी तो सभापति पैनल में नामित पहले नंबर वाले भाजपा पार्षद गिर्राज कंसाना सदन में दिखाई नहीं दिए तो पैनल में दूसरे नम्बर पर आने वाली भाजपा पार्षद मंजू राजपूत आसंदी पर बैठ गई, उनके बैठते है कांग्रेस पार्षद अवधेश कौरव ने आपत्ति जताई, उन्होंने पैनल सभापति को लेकर नियम पढ़ने की मांग की, जब वे आपत्ति जता रहे थे, इतने में गिर्राज कंसाना भी बैठक में पहुचं गए।

हाथापाई की आई नौबत, पार्षदों ने किया बीचबचाव 

अवधेश कौरव की आपत्ति का जवाब देते हुए गिर्राज कंसाना भी तैश में आ गए उन्होएँ भी नियम पढ़ने की बात कही, इसी दौरान दोनों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया दोनों पार्षद आसंदी के सामने आ गए उनके साथ अन्य पार्षद भी आ गए, देख लेने जैसे शब्दों का प्रयोग होने लगा, हालात हाथापाई तक पहुंच गई लेकिन वहां मौजूद अन्य पार्षदों ने सबको अलग किया और हालात को नियंत्रित किया

हंगामे के पीछे ये बताई जा रही मूल वजह 

इस हंगामे की सबसे बड़ी वजह आज की बैठक में होने वाले बिंदु पर चर्चा पर केन्द्रित है, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आज की अभियाचित बैठक में नगर निगम में केबल खरीद में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट पेश की जानी थी। इसमें पहले नोडल अधिकारी अभिलाषा बघेल को दोषी ठहराया गया था। लेकिन आपत्ति के बाद जब फिर से मामले की जांच समिति ने की तब उसके संयोजक भाजपा पार्षद व पैनल सभापति गिर्राज कंषाना थे। कहा जा रहा है कि यदि वे आज आसंदी पर होते तो उन्हें कोई निर्णय लेना पड़ता इसीलिए वे देरी से आये जिसकी वजह से मंजू राजपूत ने अध्यक्षता की इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष यानि कांग्रेस ने हंगामा किया।

पैनल सभापति, आपत्ति जताने वाले कांग्रेस पार्षद ने दी सफाई  

बहरहाल हंगामे के चलते आसंदी पर मौजूद पैनल सभापति मंजू राजपूत ने बैठक को स्थगित कर दिया, उन्होंने उनके द्वारा अध्यक्षता करने के सवाल पर कहा कि जो नियम के उसके हिसाब से ही मैंने अध्यक्षता की लेकिन कांग्रेस ने इसपर  हंगामा किया, उन्होंने कहा सबको परिषद् की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए उधर मंजू राजपूत की अध्यक्षता को लेकर सवाल उठाने वाले कांग्रेस पार्षद एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव ने हाथापाई की बात से इंकार किया उन्होंने कहा सदन में सब अपनी अपनी बात रखते हैं तो आवाज ऊँची हो जाती है लेकिन हम सब पार्षद एक ही है।

Continue reading on the app

  Sports

5000th ODI: ऐतिहासिक मैच का रोमांचक अंत, पहला शतक जमाकर इस बल्लेबाज ने स्कॉटलैंड को जिताया

स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला गया वनडे मैच इस फॉर्मेट का 5000वां मैच था. करीब 55 साल पहले शुरू हुए इस मैच के ऐतिहासिक पड़ाव पर भले ही 2 बड़ी टीमों की टक्कर नहीं हुई लेकिन रोमांचक मुकाबला जरूर हुआ. Sat, 08 Aug 2026 00:14:35 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: छात्रों का साथ देंगे BJP सांसद? #jpsc #ranchinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T20:03:33+00:00

Rain Update Today: 2 बजते ही बदला मौसम का मिजाज! Rain Update Today | IMD Alert | Rain News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T20:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers