Responsive Scrollable Menu

सेलिना जेटली बोलीं- महीनों से बेटों की आवाज नहीं सुनी:बच्चों के 14वें बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट की; पति पर लगा चुकीं टॉर्चर के गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। एक तरफ जहां वे पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं उनके भाई भी यूएई सरकार की हिरासत में हैं। इस तनाव के बीच सेलिना अपने जुड़वां बेटों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि वे महीनों से अपने बच्चों की आवाज तक नहीं सुन पाई हैं। 14वें जन्मदिन पर नहीं देख पाईं चेहरा सेलिना के जुड़वां बेटों विंस्टन और विराज का 14वां जन्मदिन है, लेकिन एक्ट्रेस उनसे कोसों दूर हैं। इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे विंस्टन और विराज, जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं तुम्हारे पास नहीं रह पाऊंगी। इतने महीनों से तुम्हारी आवाज नहीं सुनी और न चेहरा देख पाई हूं। एक मां अपने बच्चों को पालने के लिए बहुत कुछ सहती है, आज मैं उस दर्द को अपनी हर सांस में महसूस कर रही हूं। पति पर लगाए गंभीर आरोप सेलिना और उनके पति पीटर हाग के बीच विवाद काफी गहरा चुका है। कुछ महीने पहले भारत लौटने के बाद सेलिना ने मुंबई की एक अदालत में पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट का केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस ने पति पर फिजिकल, सेक्शुअल और इमोशनल एब्यूज के संगीन आरोप लगाए हैं। सेलिना का दावा है कि पीटर उन पर कंपनी के डायरेक्टर्स के साथ संबंध बनाने का दबाव डालते थे और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने तक की धमकी देते थे। 50 करोड़ का मुआवजा और बच्चों की कस्टडी की मांग कानूनी लड़ाई में सेलिना ने पति से 50 करोड़ रुपये का मुआवजा और हर महीने 10 लाख रुपए मेंटेनेंस की मांग की है। इसके साथ ही वे अपने तीनों बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर की कस्टडी भी चाहती हैं। फिलहाल ये तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं। सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि वे जो कुछ भी कर रही हैं, अपने बच्चों के भविष्य और परिवार को फिर से एक करने के लिए कर रही हैं। भाई भी यूएई की जेल में बंद सेलिना की मुश्किलें सिर्फ पति तक सीमित नहीं हैं। उनके भाई भी इस वक्त यूएई सरकार की हिरासत में हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के अंत में बच्चों को हिम्मत रखने की सलाह देते हुए लिखा कि चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में रहें, वे हमेशा उनकी मां बनी रहेंगी और यह लड़ाई जारी रखेंगी।

Continue reading on the app

Kia EV2 की यूरोपियन मार्केट में एंट्री, कीमत के साथ जानिए रेंज डिटेल

Kia ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV EV2 लॉन्च कर दी है, जो ₹24 लाख की शुरुआती कीमत में 453km तक की रेंज देती है. इसमें ADAS, V2L, पैनोरमिक डिस्प्ले और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं. कॉम्पैक्ट साइज में इतनी टेक्नोलॉजी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. पूरी डिटेल जानने के लिए खबर जरूर पढ़ें.

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानों की मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर हुई जमकर बहस, 2027 तक लागू रहेगा नियम, पहले भी बड़े नाम कर चुके है विरोध

एक IPL सूत्र ने बताया, 'ज्यादातर कप्तानों ने Impact Player नियम पर अपनी राय दी और अपनी चिंता जताई, हालांकि BCCI ने इसे 2027 तक बढ़ा दिया है. उन्हें बताया गया कि इस नियम की समीक्षा 2027 के बाद ही होगी, उससे पहले नहीं Wed, 25 Mar 2026 20:30:24 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: खाड़ी में 'ट्रंप बम' फुस्स..मुनीर पर ईरान का रेड सिग्नल ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:11:03+00:00

Iran Israel War: Hormuz पार नहीं कर सका Pakistan का जहाज! | Mojtaba Khamenei | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:45+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप का 5 दिन वाला ब्रेक भी बेकार निकला ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:15:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: लॉकडाउन से राशनिंग तक अफवाह क्यों? #middleeast #lpgcrisis #lockdown #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T15:12:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers