Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने बहराइच के लोगों को दिया तोहफा, लाभार्थियों के खातों में भेजी मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के विकास के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी तमाम विकास योजनाएं चला रही है. बुधवार को सीएम योगी ने बहराइच के लोगों को कई सौगात दी. सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1.63 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. सीएम योगी जनपद के 136 परिवारों के खातों में 1.20-12.0 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की.

इसके साथ ही सीएम योगी ने आपदा प्रभावित और विस्थापित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र और आवास के लिए भूमि आवंटन पट्टा वितरण भी किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने बहराइच में 118 हितग्राहियों को 21.55 करोड़ से अधिक के अंतरण एवं 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण किया.

पिछली सरकारों पर साधा सीएम ने निशाना

सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब यूपी के अंदर सेवा और संवेदना के नए सेतु का निर्माण करने के लिए बहराइच आए हैं. सीएम ने कहा कि जाति के नाम पर बांटने वाले लोगों ने देश का जितना नुकसान आजादी के बाद से लगातार किया है उसका खामियाजा देश ने लगातार भुगता है. सीएम योगी ने कहा कि, अगर हमने जातीय आधार पर ना बांटकर देश को एकता के सूत्र में बांधकर मजबूती के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तरह से काम किया होता तो इन गरीब और वंचितों के बीच में सुविधाएं पहुंच जाती और इनका पुनर्वास पहले ही हो गया होता. सीएम योगी ने कहा कि, जातीय चश्मे से बांटने वाले लोगों ने कभी भी अपनी संवेदनाएं इन गरीबों को नहीं दिखाई.

किसी को जातीय चश्मे से नहीं देखती बीजेपी सरकार- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि ये बीजेपी डबल इंजन की सरकार किसी को जातीय चश्मे से नहीं देखती है ये सेवा और संवेदन का चश्मे से देखकर के चाहे वो किसी भी जाति का हो, किसी भी वर्ग का हो किसी भी संप्रदाय का हो, अगर वह यूपी का नागरिक है तो वह हमारे परिवार का हिस्सा है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश को नव निर्वाण की दिशा में आगे बढ़ाया है. 2017 से पहले यहां का नौजवान कहीं जाता था पहचान का संकट आता था. कहीं माफिया का संकट, कहीं गुंडों का संकट, कहीं दंगाईयों का संकट और प्रदेश के नाम पर ऐसी धारणाएं बनाई गई थी कि यहां विकास नहीं चाहिए. यहां जाति के नाम पर दंगाईयों को परिश्रय किया जाता है.

ये भी पढ़ें: 'यूपी बना निवेशकों का सबसे पसंदीदा राज्य', निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में बोले CM योगी आदित्यनाथ

'अब पर्व-त्योहार से पहले होता है उत्सव का माहौल'

सीएम योगी ने कहा कि, जाति के नाम पर बांटने वाले लोग दंगाईयों को आश्रय देते थे, पर्व और त्योहार से पहले सन्नाटा छा जाता था. आज नवरात्रि चल रहे हैं. 26-27 को रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी. 2017 से पहले उपद्रव कहां हो जाए लोगों को आशंका होती थी. अब पर्व और त्योहार से पहले उत्सव का माहौल होता है. सीएम योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 2017 के पहले माफिया को तो परिश्रय दिया परिवार के लिए उन्होंने प्रदेश को लूटी, लेकिन उन्हें गरीबों की चिंता नहीं थी. यहां के भी जो पीड़ित और वंचित यादव, कुशवाह, मौर्य और दलित वर्ग के लोग थे उन्हें कभी देखने की कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से बदली कानून-व्यवस्था और निवेश की तस्वीर-सीएम योगी

Continue reading on the app

कौन थीं एक्ट्रेस Harshil Kalia? जिनकी कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, इस वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम

Who is Harshil Kalia: मनोरंजन इंडस्ट्री से कभी-कभी ऐसी खबरें सामने आती हैं जो अचानक सबको झकझोर कर रख देती हैं. इसी बीच एक और एक खबर सामने आई है. जिसमें फेमस एक्ट्रेस और मॉडल हर्षिल कालिया (Harshil Kalia) की एक कार एक्सीटेंड में दर्दनाक मौत हो गई. इस खबर से उनके घर-वालों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लोग स्तब्ध हैं. आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं कि कौन थीं हर्षिल कालिया और उन्होंने किस वेब सीरीज में काम किया था. 

कौन थीं हर्षिल कालिया?

हर्षिल कालिया (Harshil Kalia) बेसिकली राजस्थान की रहने वाली थीं, वो एक एक्ट्रेस के साथ मॉडल और एंकर भी थीं, उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान मॉडलिंग और एक्टिंग से बनानी शुरू की. हर्षिल को बचपन से ही कला और परफॉर्मेंस में दिलचस्पी रही थी. स्कूल के समय से ही वह कल्चरल एक्टिविटीज में एक्टिव रहती थी और आगे चलकर उन्होंने कथक डांस की भी ट्रेनिंग ली थी. 

इसके अलावा उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई और मिस दिवा राजस्थान 2021 में फर्स्ट रनर-अप रहीं. हर्षिल मिस पिंक सिटी जैसे टाइटल से भी जुड़ी रहीं, जिससे उन्हें पहचान मिली. धीरे-धीरे उन्होंने एंकरिंग और एक्टिंग में भी कदम रखा और अपने करियर को आगे बढ़ाया. 

इस वेब सीरीज में किया था काम 

हर्षिल कालिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम किया था. उन्होंने जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज 'Crime Next Door' से अपना ओटीटी करियर शुरू किया. जिससे उन्हें नई पहचान मिली. इस सीरीज में उनके साथ अनुप्रिया गोयनका, यशपाल शर्मा, साहिल वैद और वत्सल सेठ जैसे कलाकार भी नजर आए. इसके अलावा हर्षिल ने अपना टेलीविजन डेब्यू 2017 में विघ्नहर्ता गणेश (Vighnaharta Ganesh) ड्रामा से किया था. ये सोनी टीवी का एक पौराणिक शो था. इसमें उन्होंने 'जल परी' का किरदार निभाया था.

 

 इसके अलावा हर्षिल कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं, जिसमें उनका 'हट पगली' गाना भी शामिल है. वहीं, वो मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में लगातार एक्टिव थीं. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी लेकिन अपने काम के जरिए धीरे-धीरे लोगों के बीच पहचान बना रही थीं. 

कैसे हुआ था हादसा?

यह दर्दनाक हादसा 23 मार्च 2026 की रात जयपुर में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात काम से लौट रही थीं, तभी उनकी कार का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. 

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें सिर में सीरियस चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे की असली वजह क्या थी. 

अधूरा रह गया सपना

हर्षिल कालिया अभी अपने करियर आगे बढ़ रही थी लेकिन सिर्फ 30 साल की उम्र में उनकी दर्दनाक मौत हो गई. जिससे उनका बड़ी एक्ट्रेस बनने का सपना अधूरा रह गया. इस खबर से हर्षिल कालिया के करीबी और इंडस्ट्री के लोग बहुत दुखी हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कौन है वो विदेशी मिस्ट्री गर्ल? जिससे 54 की उम्र में अरमान कोहली ने गुपगुप की शादी, फोटोज हो रही वायरल

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पत्नी चलाती है जूस की दुकान, पति करेगा आईपीएल में कमेंट्री, अश्विन भी पहली बार करेंगे ये काम

आईपीएल 2026 की कमेंट्री टीम का ऐलान हो गया है. इसमें कई बड़े दिग्गज शामिल हुए हैं. आर अश्विन भी पहली बार आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे. एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसकी जूस की दुकान भी है. Fri, 27 Mar 2026 15:29:59 +0530

  Videos
See all

Gujarat दौरे पर पंजाब CM Bhagwant Mann “विजय विश्वास सभा” को किया संबोधित | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:15:11+00:00

News Ki Pathshala |Sushant Sinha: भगवान राम पर CM Mamata Banerjee का चौंकाने वाला बयान | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:09:59+00:00

Global मंच पर भारत की दमदार एंट्री..G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:02:12+00:00

Assam Election News: Assam में घुसपैठ पर क्या सोचती है Gen Z? ।#assamelection2026 #infiltration #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers