Responsive Scrollable Menu

सैफ अली खान की बहन 50 की उम्र भी हैं सिंगल, खुद बताया क्यों नहीं की अब तक शादी, जानिए कैसे पार्टनर की कर रहीं तलाश?

Why Saba Patuudi is Single: बॉलीवुड में पटौदी खानदान सबसे बड़े खानदानों में गिना जाता है. सैफ अली खान इसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता का नवाबों के परिवार से ताल्लुक है. इसलिए सैफ अली खान को नवाब कहा जाता है. सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की और दूसरी शादी करीना कपूर से की थी. हालांकि, उनकी बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने अब तक शादी नहीं की है. उनकी उम्र इस वक्त 50 साल की हो चुकी है. सैफ अली खान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं. सोहा अली खान सबसे छोटी हैं. हालांकि, 50 साल की होने के बावजूद सबा ने शादी नहीं की है. इसी बारे में उन्होंने बताया कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है. आइए जानते हैं.  

18-19 की उम्र में कई लोगों से मिलवाया 

हाल ही में सबा पटौदी और सोहा अली खान ने नेहा धूपिया से बातचीत की. इस दौरान दोनों बहनों ने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बातचीत की. सबा पटौदी ने बताया कि उनका कोई पहला बॉयफ्रेंड नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 18-19 साल की उम्र में ही शादी के लिए उन्हें कई लोगों से मिलवाया गया. लेकिन उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की. इसके आगे उन्होंने बताया कि इसके कुछ टाइम उनकी मुलाकात कोलकाता में रहने वाले एक् शख्स से हुई, जिससे उनकी शादी होने वाली थी. उनका कहना था कि उससे उनकी बात नहीं बन पाई. 

सबा ने अब तक शादी क्यों नहीं की?

इस बातचीत में सबा ने आगे बताया कि उन्हें ऐसा कोई शख्स नहीं मिला, जो सच में उनके साथ अच्छा लगता हो. उनका कहना है कि उनके अब्बा यानी भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी एक बेहद शानदार शख्स थे. हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह अपने पिता की तरह ही कोई पार्टनर की तलाश कर रही थी लेकिन उनके पिता बहुत दयालु और जिम्मेदार इंसान थे. उन्होंने उन्हें  इंडिपेंडेंट बनना भी सिखाया था. वहीं, उन्होंने अपनी बात रखते हुए एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जिक्र किया कि उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें लड़के की नहीं एक मर्द की जरूरत है. यह बात तापसी की उन्हें काफी पसंद आई थी. हाालंकि, आज तक उन्हें वैसा शख्स नहीं मिला. 

सबा और सोहा एक ही कमरा और बेड करते थे शेयर

इसके आगे सबा और सोहा ने अपनी बॉन्डिंग और पुराने दिनों के बारे में बताया कि कैसे दोनों बहनों का बचपना बीता. इतना ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बहनें किस तरह एक-दूसरे करीब रहीं. सबा के मुताबिक, बचपन में उन्हें और सोहा को एक ही कमरा और बिस्तर शेयर करना पड़ता था, जहां बेड के बीच में वे एक लाइन खींच देते थे ताकि वे एक-दूसरे की जगह में दखल न दें. सोहा और सबा ने यह भी बताया कि उनका पालन-पोषण काफी नॉर्मल तरीके से हुआ. 

क्या करती हैं सबा पटौदी

सबा पटौती सैफ अली खान और सोहा अली खान की तरह लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं. हालांकि, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और यहां पर वह नई-पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं, उनके पेशे के बात करें तो वह एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं. इसके अलावा वह टैरो रीडर और स्पिरिचुअल हीलर भी हैं. उन्होंने अपने भाई-बहन की तरह फिल्मों में आने का सपना नहीं देखा. इसलिए वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रखती हैं. जानकारी के अनुसार, सबा भोपाल के रॉयल चैरिटेबल ट्रस्ट 'औकाफ-ए-शाही' (Auqaf-e-Shahi) की मुख्य ट्रस्टी (मूतवल्ली) हैं. इसके साथ ही वह पटौदी खानदान की इस शाही प्रोपर्टी और ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. 

ये भी पढ़ें: थलापति विजय की पत्नी ने तलाक का केस लिया वापस, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप में कोर्ट में दाखिल की थी अर्जी

Continue reading on the app

अमेजन Great Freedom Sale में टीवी, प्रोजेक्टर, स्मार्टवॉच से लेकर होम एंड किचन आइटम्स पर मिल रहा 80% तक का डिस्काउंट

Great Freedom Sale: क्या आप भी लंबे समय से ग्रेट फ्रीडम सेल लाइव होने का इंतजार कर रहे थे? तो आपके लिए खुशखबरी है. अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल आज यानी 7 अगस्त से लाइव हो चुकी है. इस सेल का लाभ प्राइम मेंबर्स और बाकी यूजर्स सभी उठा सकते हैं. तो मौका हाथ से क्यों जाने देना! स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंसेस से लेकर वॉशिंग मशीन और फैन-कूलर तक कुछ भी चाहिए. इस सेल में अपनी मनपसंदीदा चीज तुरंत ऑर्डर कर लीजिए. क्योंकि इस सेल में हैवी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक पर शानदार डील मिल रही है. आधे से भी कम दाम में आप रेफ्रिजरेटर, एयर फ्रायर, माइक्रोवेव और वॉटर प्यूरीफायर ऑर्डर कर सकते हैं. तो आइए अब इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

1. होम, किचन और आउटडोर आइटम्स- 80% तक ऑफ

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर होम, किचन और आउटडोर आइटम्स पर 80% तक का ऑफ मिल रहा है. इस सेल में एयर फ्रायर, एयर प्यूरीफायर, ब्लैक हिट, डिजिटल वेट मशीन, इलेक्ट्रिक केटल, वॉटर प्यूरीफायर और वैक्यूम क्लीनर जैसे तमाम प्रोडक्ट्स शामिल हैं. बेहतरीन क्वालिटी वाला रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर आप 68% की छूट पर ले सकते हैं. अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं और ट्रेडमिल मशीन लेने की सोच रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 से इसे 81% ऑफ पर ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Google Pixel 10 Vs Galaxy A: कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस की रेस में कौन किससे आगे?

2. स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील-  40% तक का ऑफ 

हमेशा की तरह इस साल भी ग्रेट फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन्स पर खास डील मिल रही है. इस सेल में ₹54,999 का REDMI टूर्बो 5 आप मात्र ₹33,999 में ऑर्डर कर सकते हैं. OnePlus N6x पर 28% की छूट, realme NARZO Power 5G पर 21% की छूट, vivo X300 FE 5G जिसकी ओरिजनल कीमत ₹1,19,999  है पर 28% की छूट मिल रही है. कुल मिलाकर बेस्टसेलर मोबाइल फोन्स को आप 40% तक के ऑफ पर ले सकते हैं.

3. मोबाइल एक्सेसरीज पर मिल रही 65% तक की छूट

ईयरबड्स, हेडसेट, पावर बैंक और चार्जिंग एक्सेसरीज, फोन कवर्स, स्क्रीन प्रोटेक्टर और मोबाइल होल्डर. ये सब आप इस Amazon Sale 2026 की धमाकेदार डील से 65% तक की छूट पर ऑर्डर कर सकते हैं. वनप्लस और रियलमी जैसे ब्रांडेड ईयरबड्स पर यह सेल बंपर ऑफर दे रहा है. शाओमी और पोर्ट्रोनिक्स जैसे बेहतरीन ब्रांड के पावर बैंक 45% तक के ऑफ पर मिल रहे हैं. व्लॉगिंग या रिल्स बनाने वाले लोग शानदार छूट पर ट्रायपॉड ले सकते हैं. 

4. स्मार्ट टीवी पर 65% तक की बंपर डील

पुरानी टीवी खराब हो गई है या अब उस टीवी से मन भर गया है और नई टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बहुत अच्छा मौका है. इस सेल में आप सैमसंग, टीसीएल, सोनी और एलजी जैसे टॉप ब्रांड के स्मार्ट टीवी आधे से भी कम दाम में घर ला सकते हैं. 32 इंच स्क्रीन साइज का टीवी चाहिए हो या 55 और 65 इंच की. इस सेल में सभी डिस्प्ले साइज के टीवी शामिल हैं. पैसे ज्यादा लगने पर आप इन्हें EMI पर भी ऑर्डर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बैंक कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है. 

5. बेस्टसेलिंग स्मार्टवॉच पर 70% तक का डिस्काउंट

स्मार्टवॉच पहनने वालों के लिए यह Great Freedom Sale और भी बढ़िया मौका है. क्योंकि इस सेल की मदद से आप अपने वॉच कलेक्शन में नई घड़ियों को शामिल कर सकते हैं. वो भी सस्ती कीमत पर. नॉइस और फायर बोल्ट के स्मार्टवॉच पर यह सेल 70% तक का डिस्काउंट दे रहा है. इसमें आप अलग-अलग डिस्प्ले साइज और बेल्ट कलर ऑप्शन को चुन सकते हैं. कई वॉचेज पर 70% से ज्यादा का ऑफ भी है. इसलिए यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें. 

यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 Vs OnePlus Nord 5 कौन-सा फोन आपके लिए बढ़िया? जाने यहां

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: टीम इंडिया में 3 नए चेहरों के सामने गौतम गंभीर ने क्या कहा? टेस्ट सीरीज के लिए दिया ये लक्ष्य

भारतीय टीम 9 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका आई है. भारतीय टीम का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब वो इस फॉर्मेट में काफी संघर्ष कर रही है. Fri, 07 Aug 2026 21:55:24 +0530

  Videos
See all

iran usa war update: युद्धपोत उड़ा देंगे! ईरान की अमेरिका को खुली धमकी? क्या शुरू होगा बड़ा युद्ध? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:40:30+00:00

Jharkhand Protest: देवेंद्र नाथमहतो ने तोड़ा अपना अनशन | N18S | Shorts | Viral | Student Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T16:40:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers