Responsive Scrollable Menu

'Dhuranthar 2' Controversy: सिखों की भावनाएं आहत होने पर R Madhavan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने लाइन बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी थी'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जहाँ एक ओर बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी ओर यह एक गंभीर विवाद में फंस गई है। फिल्म के एक दृश्य को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद अभिनेता आर माधवन ने सामने आकर सफाई दी है।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की जड़ फिल्म का वह दृश्य है जिसमें आर माधवन का किरदार (अजय सान्याल), रणवीर सिंह के किरदार से बात करते हुए गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा रचित 'दशम ग्रंथ' की पवित्र चौपाई का पाठ करता है। आरोप है कि इस दौरान माधवन को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।

शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' के अध्यक्ष गुरजीत सिंह खेर ने इस संबंध में मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसे गुरबानी का अपमान बताते हुए कहा: "गुरबानी महज़ कोई संवाद नहीं है—यह दिव्य और पवित्र है। सिगरेट पीते हुए इसका पाठ करना हमारी धार्मिक संवेदनशीलता के प्रति अज्ञानता को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "थोड़ी गलतफहमी है। मुझे पूरा यकीन है, ये सीन से पहले, ये लाइन बोलने से पहले, आदित्य धर जी ने-जो मुझसे ज्यादा ध्यान रखते हैं इन सब चीज़ों का-मुझे बोला था कि ये लाइन बोलने से पहले, उससे बहुत पहले आप सिगरेट बुझा दीजिएगा। और ना।" आपके मुँह से धुआँ निकलेगा, ना ही स्क्रीन पर कहीं धुआँ होगा, नहीं आपके हाथ में सिगरेट होगी। क्योंकि ये हमारे लिए बहुत ही पवित्र है। मुझे पूरा यकीन है कि इस दृश्य से पहले, इस पंक्ति को कहने से पहले, आदित्य धर जी - जो इन सभी चीजों पर मुझसे अधिक ध्यान देते हैं - ने मुझे पहले ही सिगरेट बुझाने के लिए कहा था। इस पंक्ति को व्यक्त करते हुए, न तो आपके मुंह से कोई धुआं निकलेगा, न ही स्क्रीन पर कोई धुआं होगा, और आपके हाथ में सिगरेट नहीं होगी।)

आर. माधवन ने आगे कहा "तो मैंने बाकायदा सिगरेट बुझा दिया था। और अगर आप सीन देखेंगे, तो आपको दिखेगा नहीं कि मेरे मुँह से धुआँ निकल रहा है, न ही फ्रेम में कहीं धुआँ है, और न ही वह सीन खत्म होने तक धुएँ का कहीं कोई नामो-निशान है। क्योंकि हमें यह पता है, हम किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते। हम पूरे सिख समुदाय के साथ हैं। और हम उनका बहुत आदर करते हैं। मैं अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूँ, यह सबको पता है। हमारा यकीन मानिए। ("तो, मैंने सिगरेट को ठीक से बुझा दिया था। और अगर आप वह सीन देखेंगे, तो आपको मेरे मुँह से निकलता कोई धुआँ नहीं दिखेगा, न ही फ्रेम में कहीं धुआँ है, और न ही उस सीन के आखिर तक धुएँ का कोई निशान है। क्योंकि हम यह जानते हैं - हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते। हम पूरे सिख समुदाय के साथ खड़े हैं। और हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। मैं अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूँ; यह बात सबको पता है। कृपया हमारे विश्वास पर भरोसा करें)।

'धुरंधर 2' विवाद की शुरुआत कहाँ से हुई?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में गुरजीत सिंह खेर ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। गुरजीत सिंह खेर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता हैं और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म निर्माताओं की आलोचना की और इसे एक गंभीर चूक बताया।
 
उन्होंने लिखा, "मैं 'धुरंधर 2' के निर्माताओं द्वारा गुरबानी के प्रति दिखाए गए घोर अनादर की कड़ी निंदा करता हूँ। एक ऐसे किरदार (@actormaddy) को दिखाना जो सिगरेट पीते हुए @ranveersingh से बात कर रहा है और साथ ही पवित्र गुरबानी 'सिरसो पहचानीए जो लड़े दीन के हेत' का पाठ कर रहा है, यह बेहद दुखद और अस्वीकार्य है।" पोस्ट में आगे कहा गया, "गुरबानी महज़ कोई संवाद नहीं है - यह दिव्य और पवित्र है, और सिख समुदाय के लिए इसका बहुत अधिक आध्यात्मिक महत्व है। इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना चित्रण हमारे धर्म के प्रति अज्ञानता और संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है।"

Continue reading on the app

गैस किल्लत पर आप का बवाल: आतिशी गैस सिलेंडर लेकर दिल्ली विधानसभा पहुंची, बीजेपी ने खोल दी इस प्रदर्शन की पोल?

दिल्ली विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन है, लेकिन आम आदमी पार्टी सदन से बाहर एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी अपने बचाव में अलग ही दलीलें दे रही हैं। 

आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गैस की किल्लत से जनता परेशान है। लेकिन बीजेपी सरकार दमनचक्र में लगी है। बीजेपी सरकार ने आप विधायकों को सस्पेंड करके उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया, लेकिन आप विधायक जनता की आवाज को सड़क पर जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। 

आतिशी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना 

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है, जिसका खामियाजा देश भुगत रहा है। देश में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने वादा किया था कि होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर मिलेगा, लेकिन इन्होंने तो दिल्ली क्या देश से ही सिलेंडर गायब कर दिया है। 

विपक्ष की भूमिका पर उठाया सवाल

बीजेपी विधायक शिखा राय ने आम आदमी पार्टी के गैस सिलेंडरों के साथ विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कल आम आदमी पार्टी पालम घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। मंत्री ने सदन में इस घटना पर बात की और चर्चा के लिए तैयार थे। आज वे सदन में चर्चा कर सकते थे, लेकिन अब बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आगामी सीएजी रिपोर्ट से बचने के लिए नहीं आए थे। इससे विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठते हैं। 

पालम अग्निकांड पर मचाया था बवाल

बता दें कि कल दिल्ली सरकार ने बजट पेश किया और इस दौरान आम आदमी पार्टी ने पालम अग्निकांड को लेकर पूरा दिन बवाल काटा। आरोप लगाया कि सीएम रेखा गुप्ता ने पालम अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। हालांकि इससे इतर यह भी बता दें कि सदन में पालम अग्निकांड के लिए शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतकों के लिए मौन भी रखा गया था।

Continue reading on the app

  Sports

बदल गया आईपीएल के 10 सालों का इतिहास, खत्म हुआ विदेशी रुतबा, सभी टीमों की कमान भारतीय हाथों में

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए कैप्टन फोटो शूट हो गया. बीसीसीआई की मीटिंग के बाद सभी टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई. इसके साथ ही आईपीएल के इस दशक में एक खास संयोग भी हो गया. दरअसल पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं. Wed, 25 Mar 2026 19:37:32 +0530

  Videos
See all

16,706 करोड़ में बिकी RCB, जानें किसने खरीदी टीम #ipl #rajasthanroyals #viratkohli #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:08:32+00:00

Ranchi के छात्र की NASA में उपलब्धि, Hall of Fame में नाम दर्ज, परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:09:33+00:00

चैत्र नवरात्र 2026 में कब है अष्टमी और राम नवमी? जानिए सही तिथि #shortvideo #navratri #ramnavami #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:05:51+00:00

Shankhnaad: भारत के अलग-अलग शहरों में Cylinder के लिए लोगों की कतारें लगी देखिए Ground Report | LPG #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T14:07:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers