Monalisa: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ, जान से मारने की धमकी…
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: प्रयागराज कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी नहीं बल्कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से जुड़ा बड़ा विवाद है। एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शूटिंग के दौरान सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं।
डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ गया और मानसिक रूप से परेशान किया गया।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म का कहर जारी; 6 दिन में 900 करोड़ पार, 1000 करोड़ क्लब बेहद नजदीक!
10 बार गलत तरीके से छुआ
कैमरे पर छलका दर्द! मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए संगीन आरोप #Monalisa #SanojMishra #BreakingNews #ViralNews #BollywoodNews #FilmIndustry #MeToo #SeriousAllegations #TrendingNews #HindiNews #EntertainmentNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralVideo #PublicReaction #IndustryTruth pic.twitter.com/AGaZ68Jotm
— Ruby Singh Chauhan (@reporter_ruby) March 25, 2026
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा भावुक हो गई और कहा, “उन्होंने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। मैंने अपने परिवार को बताया, लेकिन शुरू में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।”
मोनालिसा ने बताया कि जब उन्होंने परिवार को इस बारे में बताया, तो उन्हें कहा गया कि यह उनकी पहली फिल्म है, इसलिए चुप रहकर काम पूरा करें। इस बात से वो काफी आहत हुई।
यह भी पढ़े - 'कांतारा' मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह का बड़ा फैसला! मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर मांगेंगे माफी; जानिए पूरा मामला
जान से मारने की धमकी का दावा
एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने केंद्र, केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
पति ने भी लगाए आरोप
मोनालिसा के पति फरमान ने भी डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है और उनके धर्म को लेकर भी निशाना बनाया जा रहा है।
मोनालिसा ने हाल ही में केरल में शादी की है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसे ‘लव जिहाद’ बताने की कोशिश की जा रही है।
डायरेक्टर की चुप्पी बरकरार
अब तक डायरेक्टर सनोज मिश्रा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सभी की नजरें उनके जवाब पर टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े - यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवी बार बने पिता, पहली पत्नी पायल मलिक ने दिया चौथे बच्चे को जन्म; PHOTOS
Aarmaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवी बार बने पिता, पहली पत्नी पायल मलिक ने दिया चौथे बच्चे को जन्म; PHOTOS
Aarmaan Malik Payal Malik Baby: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम अरमान मलिक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। इस तरह अरमान मलिक अब पांचवी बार पिता बन गए हैं। परिवार में इस नए मेहमान के आने से जश्न का माहौल है।
अस्पताल से शेयर की खुशखबरी
अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। फोटो में वो बच्चे को गोद में लिए नजर आए, जबकि पायल अस्पताल के बेड पर दिखाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि, उन्होंने बच्चे के जेंडर का खुलासा नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर बेटी होने की चर्चा है।
यह भी पढ़े - गुरबाणी सीन विवाद पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैंने सिगरेट नहीं पी, हम सिख समुदाय का आदर करते हैं'
अचानक हुई डिलीवरी
पायल की डिलीवरी अप्रैल के पहले हफ्ते में तय थी, लेकिन 24 मार्च को अचानक उन्हें तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद तुरंत डिलीवरी करने का फैसला लिया।
चुनौतियों भरी रही प्रेग्नेंसी
पायल मलिक के लिए यह प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। उन्होंने कई बार IVF का सहारा लिया, जो पहले असफल रहा। लगातार कोशिशों के बाद यह प्रेग्नेंसी सफल हुई, जिसे उन्होंने ‘चमत्कार’ बताया। इससे पहले भी उन्हें अपने पहले बच्चे के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था।
चार बच्चों की मां है पायल
पायल पहले से तीन बच्चों की मां हैं। चिरायु और जुड़वां अयान-तूबा। अब चौथे बच्चे के जन्म के साथ उनका परिवार और बड़ा हो गया है। पायल ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह उनका आखिरी बच्चा होगा।
दो शादियों को लेकर विवादों में रहे अरमान
अरमान मलिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 2011 में पायल से शादी की थी और बाद में 2018 में उनकी दोस्त कृतिका से दूसरी शादी कर ली। गौरतलब है कि उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी। इस वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
बिग बॉस में भी मचा था बवाल
जब अरमान, पायल और कृतिका एक साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहुंचे, तो काफी विवाद हुआ। लोगों ने उन पर एक से ज्यादा शादियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हालांकि, इन सबके बावजूद उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म का कहर जारी; 6 दिन में 900 करोड़ पार, 1000 करोड़ क्लब बेहद नजदीक!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















