RBSE Class 9, 11 Results: राजस्थान के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, आज घोषित होंगे परिणाम; जानें पासिंग मार्क्स
RBSE Class 9 11 result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परिणाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए जाएंगे। जो छात्र इस साल की वार्षिक परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे आज दोपहर बाद अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम दो प्रमुख पोर्टल्स पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र मुख्य वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के साथ-साथ विशेष रिजल्ट पोर्टल rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। भारी ट्रैफिक को देखते हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
राजस्थान बोर्ड :- 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा 7 मार्च से, रिजल्ट 25 मार्च को होगा जारी ll @Rajasthanboard
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) February 8, 2026
पुरी खबर पढ़े ????https://t.co/xZV2g0aVyt
RBSE Class 9 11 result 2026: कैसे करें रिजल्ट चेक?
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्र और अभिभावक इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'RBSE Class 9 Result 2026' या 'RBSE Class 11 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
- 'सबमिट' बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सुरक्षित रख लें।
पासिंग मार्क्स और सप्लीमेंट्री का नियम
RBSE के नियमों के मुताबिक, कक्षा 9वीं और 11वीं में पास होने के लिए छात्र को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र किसी कारणवश पासिंग मार्क्स नहीं ला पाएंगे, उनके लिए बोर्ड जल्द ही पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) का शेड्यूल जारी करेगा। अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री में भी सफल नहीं होता, तो उसे उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी।
UPSC New Rules: सिविल सेवा परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की; जानें नए नियम
UPSC New Rules: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में UPSC ने नई गाइडलाइंस तैयार की हैं। इसके तहत साल 2026 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से आयोग अपनी वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर-की जारी करना शुरू कर देगा। यह नियम यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी संरचित (Structured) परीक्षाओं पर लागू होगा।
सवालों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका
अब उम्मीदवार प्रश्नपत्र में किसी भी तथ्यात्मक गलती या विसंगति को चुनौती दे सकेंगे। इसके लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर 'क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल' (QPRep) उपलब्ध है। 2026 से छात्र इस पोर्टल के जरिए प्रोविज़नल आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार CPGRAMS और ईमेल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें आयोग तक पहुँचा सकते हैं।
रिजल्ट के बाद ही दिखेंगे प्रीलिम्स के मार्क्स
मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि हालांकि आंसर-की परीक्षा के तुरंत बाद आ जाएगी, लेकिन प्रारंभिक परीक्षा के व्यक्तिगत अंक (Marks) फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। साथ ही, अलग-अलग वैकल्पिक विषयों (Optional Subjects) के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए आयोग 'इंटर-सब्जेक्ट मॉडरेशन' की पद्धति अपनाता रहेगा, ताकि किसी भी विषय के छात्र को नुकसान न हो।
CSAT और मूल्यांकन की प्रक्रिया
CSAT पेपर पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि यह केवल एक क्वालिफाइंग पेपर है, जिसका स्तर मैट्रिक (10वीं) के स्तर का होता है। इसका उद्देश्य उम्मीदवार की विश्लेषणात्मक क्षमता की जांच करना है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्णनात्मक (Descriptive) उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और मॉडरेशन की विस्तृत जानकारी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















