'बुरी खबर', एक्सीडेंट के बाद कभी नहीं चल पाएंगे Anurag Dobhal? यूट्यूबर ने बताया सुन्न पड़ा शरीर
Anurag Dobhal Health: अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर इस समय अस्पताल में जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं. जी हां, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी, जिसने उनके फैंस को गहराई से चिंतित कर दिया है. चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं.
दर्द से करहा रहे अनुराग डोभाल
24 मार्च की रात शेयर किए गए इस वीडियो में अनुराग स्ट्रेचर पर अस्पताल के भीतर ले जाए जाते नजर आते हैं. उनकी हालत बेहद नाजुक दिख रही है. वीडियो में वह अपने ऑपरेशन के टांके और गंभीर चोटों को दिखाते हैं. एक बेड से दूसरे बेड पर शिफ्ट करते समय उन्हें असहनीय दर्द होता है और वह जोर-जोर से चीख उठते हैं. खांसी आने पर उनके टांकों पर असर पड़ता है, जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है.
सर्जरी के बाद पैर हुआ सुन्न
अनुराग ने बताया कि उनका बड़ा ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद उनका दाहिना पैर पूरी तरह से सुन्न हो गया है. उन्होंने कहा कि वह अपने पैर को हिला भी नहीं पा रहे हैं. सर्जरी वाले हिस्से में गहरे घाव और टांके लगे हुए हैं और उसी वजह से नीचे का हिस्सा नर्व डैमेज का शिकार हो गया है. उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं कभी ठीक हो पाऊंगा या नहीं… शायद जिंदगी में फिर कभी चल पाऊंगा या नहीं.”
खौफनाक एक्सीडेंट ने बदली जिंदगी
गौरतलब है कि 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय उनका भयंकर एक्सीडेंट हुआ था. वह उस वक्त इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उनकी कार करीब 140 किमी/घंटा की रफ्तार पर थी, तभी हादसा हुआ. समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी जान बच गई, लेकिन चोटें गंभीर हैं.
चर्चा में है निजी जिंदगी
इस हादसे से पहले अनुराग ने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके माता-पिता उनकी इंटरकास्ट शादी से खुश नहीं थे और उनकी पत्नी रितिका को स्वीकार नहीं कर पाए. इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी, जो 8 महीने की गर्भवती हैं, उनके साथ खड़ी हैं.
फैंस का मिला जबरदस्त समर्थन
अनुराग के इस पोस्ट पर उनके फैंस और शुभचिंतकों ने हिम्मत बढ़ाने वाले संदेशों की बाढ़ ला दी है. कोई उन्हें चैंपियन बता रहा है, तो कोई उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है. सोशल मीडिया पर हर कोई उनके लिए दुआ कर रहा है और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहा है.
उम्मीद अभी बाकी है
हालांकि स्थिति गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. अनुराग अब धीरे-धीरे बातचीत करने की स्थिति में आ गए हैं, जो एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. इस कठिन दौर में पूरा सोशल मीडिया उनके साथ खड़ा है और यही उम्मीद की जा रही है कि अनुराग डोभाल जल्द ही इस मुश्किल से उबरकर फिर से अपनी जिंदगी को पटरी पर ला पाएंगे.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में आर माधवन से हो गई थी ये बड़ी गलती, अब एक्टर ने सरेआम मांगी माफी
देवास में आयुष्मान योजना मरीजों के लिए बनी संजीवनी, मुफ्त में हो रहा डायलिसिस
देवास, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश के देवास में हजारों लोगों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। इस योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
देवास जिले के केलोद गांव निवासी कांतिलाल ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड लगभग तीन वर्ष पहले बना था और अब उन्हें इसका लगातार लाभ मिल रहा है। उनका 2022 से आयुष्मान कार्ड से जिला अस्पताल में डायलिसिस फ्री में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इलाज के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब उनका पूरा इलाज जिला अस्पताल में निशुल्क हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है।
इसी तरह राजाराम नगर निवासी सुनील चौहान ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड चार वर्ष पहले बना था। वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें डायलिसिस करवाना पड़ता है। 2022 से आयुष्मान योजना के तहत उनका मुफ्त में डायलिसिस हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है। आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो हर बार डायलिसिस के लिए पैसे देने पड़ते।
जिले में ऐसे कई मरीज हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और जिनके इलाज में पहले लाखों रुपये खर्च होते थे लेकिन अब आयुष्मान योजना के माध्यम से उन्हें निशुल्क उपचार मिल रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरोजिनी जेम्स ने बताया कि जिले के जिला अस्पताल सहित अन्य संबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के कारण मरीजों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं बिना आर्थिक बोझ के मिल रही हैं। आयुष्मान योजना जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।
--आईएएनएस
ओपी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















