Responsive Scrollable Menu

Realme 16 5G जल्द होगा लॉन्च: एक बार चार्ज पर 6 दिन कर सकेंगे यूज! लगी है तगड़ी 7000mAh बैटरी

Realme 16 5G जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है और लॉन्च से पहले ही इसके दमदार फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चल सकती है। यहां तक कि म्यूजिक प्लेबैक में करीब 6 दिन तक का बैकअप मिल सकता है।

इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग, ब्राइट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। देखिए Realme 16 5G के अब तक सामने आए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल्स। 

Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कंपनी ने Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट में बताया है कि यह फोन भारत में Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, AI Smart Charging और AI Smart Power Saving मोड को सपोर्ट करेगी।

ये भी पढ़ेः- OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को होगी एंट्री, पावरफुल 9,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग- WhatsApp पर 21.67 घंटे चैटिंग, Instagram पर 22.86 घंटे Reels स्क्रॉलिंग, YouTube पर 22.06 घंटे वीडियो प्लेबैक या करीब 6 दिन तक म्यूजिक प्लेबैक  दे सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल या लगभग 6 साल तक उपयोग योग्य बनी रहेगी।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोन में 6.57-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 4,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 3,000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग औऱ 1.07 बिलियन कलर्स मिलेंगे। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जिसमें 6,050 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया होगा। फोन की मोटाई 8.1mm और वजन 183 ग्राम होगा।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5x 5G की सेल शुरू: ₹2000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7,200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग फोन, देखें डिटेल

अन्य जानकारी
इसका ग्लोबल वेरिएंट, जो जनवरी में वियतनाम में लॉन्च हुआ था, MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें  12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। 

Continue reading on the app

LPG Booking Rule Update: अब जल्दी नहीं मिलेगी गैस, सिलेंडर बुकिंग के लिए करना होगा लंबा इंतजार! जानें नए नियम

LPG Booking Rule Update: देश में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती मांग और सप्लाई के बीच संतुलन बनाने के लिए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत अब ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. इस फैसले का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को बेहतर तरीके से मैनेज करना और जरूरतमंद लोगों तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना है.

35 दिन का इंतजार करना अनिवार्य

गैस बुकिंग के नियमों में सबसे बड़ा बदलाव 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर हुआ है. पहले जहां उपभोक्ता 25 दिनों के अंदर अगला सिलेंडर बुक कर सकते थे. वहीं, अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए आपको कम से कम 35 दिन का इंतजार करना जरूरी होगा. यह नियम खासतौर पर उन उपभोक्ताओं पर लागू होगा, जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन यानी डबल सिलेंडर है. इससे कंपनियां यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा गैस स्टॉक न करे और सप्लाई सभी तक समान रूप से पहुंच सकें.

ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं ATM और UPI के नियम, अब पैसे निकालना होगा महंगा? जानें क्या होगी नई Policy

अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम

गैस कंपनियों ने अलग-अलग कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं.

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी- अब इन्हें अगली बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार करना होगा.

सिंगल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ता- ये लोग 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

ग्रामीण उपभोक्ता- गांवों में रहने वाले लोगों के लिए नियम और सख्त किए गए हैं, जहां बुकिंग के बीच 45 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है.

इन नियमों के पीछे कंपनियों का मकसद है कि सीमित संसाधनों का सही वितरण हो सके और हर वर्ग तक गैस की पहुंच बनी रहे.

OTP और e-KYC हुआ जरूरी

बुकिंग की नई व्यवस्था के तहत अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP बताना अनिवार्य कर दिया है. इससे फर्जी बुकिंग और गलत डिलीवरी पर रोक लगेगी. इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अगर e-KYC नहीं किया गया, तो उनकी बुकिंग कैंसिल भी की जा सकती है. यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और सही उपभोक्ताओं को ही लाभ देने के लिए उठाया गया है.

साल में 12 सिलेंडरों का नियम

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से हर वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) तक प्रत्येक उपभोक्ता को सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर दिए जाते हैं. यदि कोई उपभोक्ता यह कोटा पूरा कर लेता है और उसे अतिरिक्त सिलेंडर की जरूरत होती है, तो अब उसे कुछ अतिरिक्त जानकारी कंपनी को देनी होगी. इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस कंपनी के मोबाइल ऐप या पोर्टल पर जाकर परिवार से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में मेहमानों का आना-जाना या किसी बड़े आयोजन जैसे शादी की जानकारी भी शामिल हो सकती है. कंपनियां इस जानकारी के आधार पर तय करेंगी कि अतिरिक्त सिलेंडर दिया जाए या नहीं.

क्यों किए गए ये बदलाव?

दरअसल, मौजूदा हालातों को देखते हुए गैस कंपनियों का कहना है कि इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य सप्लाई चेन को बेहतर बनाना और सिलेंडर की उपलब्धता को जरूरत के हिसाब से नियंत्रित करना है. कई बार कुछ उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर लेते हैं, जिससे अन्य लोगों को परेशानी होती है. नए नियमों से इस समस्या को कम करने में मदद मिलेगी और गैस वितरण अधिक संतुलित हो सकेगा.

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

अब सभी उपभोक्ताओं को इन नियमों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी गैस बुकिंग प्लान करनी होगी. समय से e-KYC पूरा करना, OTP प्रक्रिया का पालन करना और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें- LPG Delivery Delayed: बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा? इन आसान तरीकों से घर बैठे कर सकते हैं शिकायत

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पत्नी चलाती है जूस की दुकान, पति करेगा आईपीएल में कमेंट्री, अश्विन भी पहली बार करेंगे ये काम

आईपीएल 2026 की कमेंट्री टीम का ऐलान हो गया है. इसमें कई बड़े दिग्गज शामिल हुए हैं. आर अश्विन भी पहली बार आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे. एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसकी जूस की दुकान भी है. Fri, 27 Mar 2026 15:29:59 +0530

  Videos
See all

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने G7 में उठाए अहम वैश्विक मुद्दे | S Jaishankar | G7 Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:08:39+00:00

Global मंच पर भारत की दमदार एंट्री..G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:02:12+00:00

Gujarat दौरे पर पंजाब CM Bhagwant Mann “विजय विश्वास सभा” को किया संबोधित | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:15:11+00:00

News Ki Pathshala |Sushant Sinha: भगवान राम पर CM Mamata Banerjee का चौंकाने वाला बयान | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-27T10:09:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers