Responsive Scrollable Menu

UAE-Saudi को धोखा, पाकिस्तान जाएंगे अमेरिका के उपराष्ट्रपति, भारत का बड़ा बयान!

अमेरिका इजराइल ईरान आपस में लड़ रहे हैं असर मिडिल ईस्ट पर नहीं बल्कि बल्कि पूरी दुनिया पर हो रहा है। भारत भी प्रभावित है। भारत के प्रधानमंत्री बार-बार इसको रेखांकित कर रहे हैं। ऐसे में एक खबर जो आ रही है वो भारत के लिए भी कई मायनों में चुनौतीपूर्ण है और चिंताजनक भी। क्योंकि खबर यह है कि ईरान, इजराइल, अमेरिका के बीच में नेगोशिएशन के सेंटर पॉइंट में पाकिस्तान आ रहा है। खबरें कुछ रिपोर्ट्स हैं जो कुछ मीडिया आउटलेट्स ने रिपोर्ट्स किए हैं। उसके मुताबिक भारत जहां एक तरफ शांति और सुरक्षा के लिए तमाम लोगों से बातचीत की अपील कर रहा है। वहीं पाकिस्तान मिडिएशन कर रहा है। इस तरह की रिपोर्ट्स हैं। पाकिस्तान के जो फील्ड मार्शल हैं आसिम मुनीर उनको लेकर रिपोर्ट है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति यानी कि प्रेसिडेंट ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। जितना वेटेज ट्रंप ने हाल के दिनों में आसिम मुनीर और तमाम पाकिस्तान को हाल के दिनों में दिया है।
खबर है वो ये कि इस्लामाबाद में ये जो हफ्ता चल रहा है इस हफ्ते के दरमियान अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बैठकर बातचीत हो सकती है और इसकी जगह जो है संभावित रूप से पाकिस्तान का इस्लामाबाद हो सकता है। ये खबर है। हालांकि इसको लेकर ईरान हमेशा बार-बार कह रहा है कि हमारी कोई बातचीत नहीं हो रही है। हम किसी तरह की कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। फिलहाल किसी के पक्ष से कोई ना थर्ड पार्टी है ना कोई फर्स्ट पार्टी है। लेकिन पाकिस्तान जो है वो काफी इंटरेस्टेड दिख रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री या पाकिस्तानी सरकार से जुड़े लोग जो हैं वो ये कह रहे हैं कि भाई हां हम इंटरेस्टेड हैं और अगर कोई चाहता है कि वो बातचीत करें तो पाकिस्तान इसके लिए एक मंच के तौर पर उपलब्ध हो सकता है। पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्की भी जो है इंटरेस्टेड दिख रहा है और वो भी मिडिएशन की कोशिश कर रहा है। हालांकि क़तर ने अपने आप को साइड कर लिया है। क़तर का कहना है कि बॉस ऐसा है कि हम इस बातचीत में नहीं हैं। हमारी कोई भूमिका नहीं है। वहीं जो कुछ रिपोर्ट सजेस्ट कर रही हैं वो यह कि यूएई और सऊदी उनका हौसला अब जवाब दे रहा है। यानी कि अब वो ईरान पर हमला कर सकते हैं। क्योंकि बार-बार सऊदी की तरफ से ये कहा गया है कि हमारे पेशेंस का एक लिमिट है और अब वो जवाब दे रहा है। तो ऐसे में यूएई हो गया या फिर सऊदी हो गया वो काउंटर अटैक शुरू कर सकता है। जब यह मीडिएशन की खबरें आ रही हैं। तो पाकिस्तान अपने आप को एक सेंटर पॉइंट के रूप में प्ले करने की कोशिश कर रहा है। अह कुछ इशारे भी बताते हैं कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने मसूद पेजिशियान से बात की। उसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने तुर्किए से बात की।

इसे भी पढ़ें: चापलूस नहीं, दबंग हूं...पाकिस्तान के असली जमील जमाली को नहीं रास आया धुरंधर-2 का Reel वाला किरदार

एएनआई ने बातचीत जब की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलना लेविड से संपर्क करके सवाल पूछा कि कुछ रिपोर्ट कहते हैं कि क्या अमेरिका के शीर्ष अधिकारी इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे? इस पर लेविट ने कहा कि यह संवेदनशील कूटनीतिक चर्चाएं हैं। अमेरिका प्रेस के जरिए बातचीत नहीं करेगा। यह एक बदलती हुई स्थिति और मुलाकातों के बारे में लगाए जा रहे हैं। अंदाजों को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए जब तक वाइट हाउस द्वारा उनकी औपचारिक घोषणा न हो जाए।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के ऑर्डर से हिला पूरा पाकिस्तान, अब खतरनाक बवाल शुरू!

टाइम्स ऑफ इजराइल ने चैनल 12 के हवाले से कहा कि एक अनाम इजराइली अधिकारी के हवाले से ये कहा जा रहा है कि ईरान और अमेरिका इस हफ्ते में आखिर में इस्लामाबाद में बातचीत के लिए मिल सकते हैं। इजराइयली पब्लिकेशन ने बताया है कि वेंस के अलावा शांति मिशन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरल्ड कुशनर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गलीब तेहरान से आने वाले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करेंगे और लगातार यह जो कोशिश हो रही है उसके बीच यानी कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बातचीत में मौजूद हो सकते हैं।

Continue reading on the app

US-Iran War खत्म! ट्रंप का ऐलान- हमने युद्ध जीत लिया, तेहरान ने भेजा बड़ा तोहफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध में जीत का दावा करते हुए कहा कि ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं रखने पर सहमत हो गया है और उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी एक ‘‘महत्वपूर्ण सौगात’’ भेजी है। ट्रंप ने मंगलवार को ‘ओवल ऑफिस (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि ईरान ‘‘समझौता करने’’ का इच्छुक है और उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पश्चिम एशिया के मामलों के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के मौजूदा नेतृत्व में पहले ही बड़े बदलाव हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘असल में यह वही है, जिसे हम सत्ता परिवर्तन कह सकते हैं। आप जानते हैं कि यह सत्ता परिवर्तन है क्योंकि अब सत्ता में बैठे लोग उन लोगों से बिल्कुल अलग हैं, जिनके साथ हमने शुरुआत की थी और जिन्होंने वे सारी समस्याएं पैदा की थीं।’’ इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए मंगलवार को कहा था कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए ‘‘सार्थक और निर्णायक वार्ता’’ की मध्यस्थता के लिए तैयार है।

इसके कुछ घंटों बाद ट्रंप ने शरीफ की पोस्ट को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर साझा किया था। ट्रंप ने नए गृह मंत्री के रूप में मार्कवेन मुलिन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पहले से यह नहीं कहना चाहता लेकिन वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं रखेंगे।’’ ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेतृत्व ने होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल की आपूर्ति से जुड़ी एक ‘‘महत्वपूर्ण सौगात’’ अमेरिका को दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे समझौता करने जा रहे हैं। उन्होंने कल कुछ ऐसा किया जो वास्तव में हैरान करने वाला था। उन्होंने हमें एक तोहफा दिया और वह तोहफा आज पहुंच गया। वह बहुत बड़ा तोहफा है जिसकी कीमत बहुत ज्यादा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वह तोहफा क्या है, लेकिन वह बहुत बड़ी सौगात है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘तो मेरे लिए उसका एक ही मतलब है कि हम सही लोगों से बातचीत कर रहे हैं। नहीं, यह (तोहफा) परमाणु हथियार से जुड़ा नहीं है। यह तेल और गैस से जुड़ा है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया गया है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम इसे जीत चुके हैं। यह युद्ध जीता जा चुका है... ऐसा नहीं है कि हम कोई ऐसा युद्ध जीत रहे हैं जहां उनके पास नौसेना नहीं है और उनके पास वायुसेना नहीं है और उनके पास कुछ भी नहीं है। हमारे विमान वास्तव में तेहरान और देश के अन्य हिस्सों के ऊपर उड़ रहे हैं। वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान की उस परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया जिसका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगियों के खिलाफ किया जा सकता था। ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने उसे तबाह कर दिया। उनकी परमाणु क्षमता को बिल्कुल तबाह कर दिया। अगर हमने (बी-2 बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल करते हुए) हमला नहीं किया होता तो उस हमले के दो हफ्ते बाद उनके पास परमाणु हथियार होता। वे निश्चित रूप से उसका इस्तेमाल करते और वे उसका इस्तेमाल इजराइल समेत पूरे पश्चिम एशिया में करते।’’

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इतिहास में कभी भी किसी आधुनिक सेना को इतनी तेजी से और इस तरह पूरी तरह तबाह नहीं किया गया। हेगसेथ ने कहा, ‘‘ईरान के पास आधुनिक सेना थी। उसके पास आधुनिक नौसेना, आधुनिक वायुसेना, आधुनिक हवाई रक्षा प्रणाली, नेतृत्व, विशाल बंकर था। इतिहास में पहले कभी किसी आधुनिक सेना को इतनी तेजी से और ऐतिहासिक तरीके से तबाह नहीं किया गया, किसी को पहले ही दिन भारी मारक क्षमता के साथ पराजित नहीं किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

वो 8 खिलाड़ी जो हिंदुस्तानी IPL की जान थे, इस बार पाकिस्तानी लीग PSL में खेलते हुए दिखेंगे

IPL 28 फरवरी से शुरू होगा और पहला मैच रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलुरु और SRH के बीच होगा. SRH का भी एक खिलाड़ी पाकिस्तान है, जानते हैं कौन? Wed, 25 Mar 2026 14:22:58 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey: “Rahul Gandhi कोई चर्चा का विषय हैं, उन्हें कोई सीरियस लेता है?”। Congress। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:59:55+00:00

Strait of Hormuz: क्या अब खुलेगा होर्मुज का रास्ता? #shorts #straitofhormuz #nato #donaldtrump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:02:34+00:00

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: छोटे शहरों की बेटियां बनी 10वीं टॉपर, किया का कमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T09:00:00+00:00

US-Iran War: अमेरिका के साथ पाकिस्तान का बड़ा खेल! #shorts #iranamericawar #pakistannews #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T08:58:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers