Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 March 2026: सनातन धर्म में पंचांग को विशेष माना गया है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. इसकी मदद से हम हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा के गोचर और दिशाशूल के बारे में उल्लेख होता है. हिंदू धार्मिक शास्त्र के अनुसार, हर इंसान को प्रतिदिन का पंचांग एक बार देखना या सुन्ना या पढ़ लेना चाहिए. ये आपको दिन के शुभ समय के बारे में बताता है, जो शुभ कार्य के लिए अनुकूल होते हैं. आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है. आज मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज का पंचागं.

आज का दिन और वार

आज की तारीख 25 मार्च, 2026 है और वार बुधवार का है.

ये भी पढ़ें-Navratri Vrat Paran 2026: 26 या 27 मार्च कब होगा नवरात्रि का पारण? नोट करें व्रत खोलने का सही समय

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

तारीख- 25 मार्च 2026

वार- बुधवार

तिथि- चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक उसके बाद अष्टमी होगी

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र शाम 05 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद आद्रा नक्षत्र होगा.

योग- सौभाग्य और शोभन योग

करण- वणिज, विष्टि, और बव करण

दिशा शूल- उत्तर दिशा

दिशा शूल उपाय- मूंग दाल खाकर निकलें

किस राशि में होगा चंद्र गोचर?

आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होने वाला है.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 22 पर हुआ है.

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा.

चंद्रोदय- 25 मार्च सुबह 11.10 मिनट पर होगा.

चंद्र अस्त- 26 मार्च को सुबह 01.30 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04.53 मिनट से 05.40 मिनट तक.

अमृत काल- सुबह 09.17 मिनट से सुबह 10.47 बजे तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक सुबह 08.00 बजे से सुबह 09.31 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 11.02 मिनट से दोपहर 12.32 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त दोपहर 12.08 मिनट से दोपहर 12.57 मिनट तक.

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बनने जा रहा ग्रहों का शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का सैलाब, 1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और महज इतने दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने अब तक कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और वर्ल्डवाइड टॉप 5 फिल्मों में भी एंट्री कर ली. ऐसे में जानते हैं, फिल्म ने अब तक भारत और दुनियाभर कितनी कमाई कर ली है.

'धुरंधर 2' का 6 दिनों का कलेक्शन

 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को रिलीज हुए 6 दिन हुए है, लेकिन रिलीज के एक दिन पहले इसके पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसमें इसने43 करोड़ की कमाई की थी. फिर पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवे दिन 65 करोड़ की कमाई की. अब इसका 6ठें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 56.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6) किया है.  जिसके बाद इसकी कमाई 575.67 हो गई और भारत में नेट कलेक्शन 687.43 करोड़ पहुंच गया है. 

1000 करोड़ से महज इतने कदम दूर

धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन कुल 231.57 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Worldwide Gross Collection) बढ़कर 919.00 करोड़ हो गया है. इसकी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 5 लिस्ट में पहुंच गई है. बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ो के मुताबिक 'धुरंधर 2'  ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' (917 करोड़ ) और सलमान खान की बजरंगी भाईजान (918.18 करोड़ ) के वर्ल्डलाइड लाइफटआइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान में किसी पर भरोसा नहीं', रणवीर सिंह की 'Dhurandhar' का 'पाक' में असर देख घबराए शाहिद अफरीदी

वर्ल्डवाइड टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में 

बॉलीवुड हंगामा के आंकड़े के मुताबिक, वर्ल्डवाइड टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आमिर खाम की दंगल है, जिसने 1968.03 करोड़ कमाए. इसके बाद धुरंधर- 1350.83 करोड़, जवान- 1148.32 करोड़, पठान-1050.3 करोड़, धुरंधर 2-919 करोड़, बजरंगी भाईजान-918.18 करोड़, एनिमल- 917.82 करोड़, सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
और फिर स्त्री 2-874.58 है. बता दें कि ये आंकड़ा बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के हिसाब से है. इसमें भारतीय सिनेमा, जैसे साउछ इंडस्ट्री की फिल्में शामिल नहीं हैं.

क्या धुरंधर 3 आएगी?

एक तरफ जहां धुरंधर 2 धमाल मचा रही है. तो वहीं, दूसरी ओर फैंस के बीच में ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या धुरंधर 3 भी देखने को मिलेगी. ऐसे में फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले करने वाले  दानिश इकबाल ने धुरंधर 3 (Dhurandhar 3) को लेकर न्यूज नेशन से बात की. उन्होंने कहा- 'धुरंधर 3 आने वाली है...क्या?  ये आप के साथ-साथ हम भी सोच रहे हैं. फिल्म से जुड़े कई लोगों के मन में ये सवाल है.' एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म में कई किरदार हैं जो अभी जिंदा है.' एक्टर ने आगे हंसते हुए कहा कि अगर धुरंधर 3 बनती है तो उसमें मारने के लिए अभी बहुत लोग जिंदा हैं. लेकिन सच कहूं तो मुझे इस बारे में नहीं पता.' ऐसे में पार्ट 3 आएगा या नहीं, इस बारे में तो फिल्म के डायरेक्टर ही कुछ बता सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Exclusive: अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल प्ले करने वाले दानिश इकबाल ने 'Dhurandhar 3' को लेकर दिया अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने अपने पहले ही मैच में बना डाले सबसे ज्यादा रन, 54 साल से नहीं टूटा लॉरेंस रो का महारिकॉर्ड

5 batsman Most runs in debut Test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में डेब्यू मैच का दबाव किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है. लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे सूरमा हुए जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच से रनों का अंबार लगा दिया. लॉरेंस रो के ऐतिहासिक 314 रनों से लेकर काइल मेयर्स के करिश्माई दोहरे शतक तक.क्रिकेट जगत के शीर्ष 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही विश्व रिकॉर्ड कायम कर सनसनी मचाई. Wed, 25 Mar 2026 16:24:13 +0530

  Videos
See all

Middle East War News: मिडिल ईस्ट जंग पर मुकेश खन्ना ने कही बड़ी बात ! #shorts #ytshorts #trump #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:39:43+00:00

Kim Jong-Putin Alliance: 2024 में पुतिन-किम के बीच क्या डील हुई? #shorts #kimjongun #putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:44:50+00:00

On The Spot | Pakistan Documentry । Pakistan में शिया आबादी कितनी है? #onthespot #pakistan #shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:40:02+00:00

Strait Of Hormuz News: ईरान के सुप्रीम लीडर पर क्या बोले मुकेश खन्ना ? #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T11:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers