Responsive Scrollable Menu

Delhi Water Logging: बारिश का कहर, डूब गई दिल्ली शहर? जारी हुआ रेड अलर्ट

Delhi Water Logging: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. बारिश के बाद कई पॉश इलाकों से लेकर आम रिहायशी क्षेत्रों तक पानी भर गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

सैनिक फार्म इलाके से सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि भारी बारिश के बाद सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया. हालात ऐसे हो गए कि लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था कमजोर होने के कारण बारिश के दौरान हर साल ऐसी स्थिति बन जाती है.

नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे जलभराव

बारिश का असर नोएडा में भी देखने को मिला. महामाया फ्लाईओवर के नीचे भारी मात्रा में पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. जलभराव के बीच एक एंबुलेंस भी फंस गई.

राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज मौजूद नहीं था. इसके बावजूद वाहन को पानी से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद उस रास्ते पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा.

लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ा.

बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई जगह वाहन पानी में फंसते नजर आए.

प्रशासन की बढ़ी चुनौती

हर साल मानसून के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में जलभराव बड़ी समस्या बनकर सामने आता है. भारी बारिश के बाद प्रशासन के सामने पानी निकासी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की चुनौती बढ़ गई है.

मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है. प्रशासन भी प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने में जुटा है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में आफत की बारिश! जलभराव से थमी रफ्तार, बाहर निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Continue reading on the app

मुंबई में सड़क हो गई ‘चोरी’! BMC के डीपी प्लान में रोड मौजूद, जमीन पर गायब; BJP विधायक ने की जांच की मांग

मुंबई के मुलुंड में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने आरोप लगाया है कि डेवलपमेंट प्लान (DP) में दर्ज सार्वजनिक सड़क को निजी बिल्डर के प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

वीजा फर्जीवाड़े में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर, लगा 2 साल का बैन और 10 लाख का जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है कि बोर्ड को अपने ही खिलाड़ी को बैन करना पड़ा. रिपोर्ट के मुताबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर ने पीसीबी के साथ वीजा के लिए दस्तावेज में फर्जीवाड़े की कोशिश की. पकड़ में आने के बाद पीसीबी ने हमजा को 2 साल के लिए बैन के साथ उन पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया है. Sat, 8 Aug 2026 06:56:51 +0530

  Videos
See all

Syria Blast News: सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाका | Breaking News | Damascus Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:36:27+00:00

Super Fast News LIVE: 100 बड़ी खबरें | Ranchi Students Protest | Trump | PM Modi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T01:38:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers