Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की बड़ी खबरें | UP Vidhansabha | CM Yogi | Akhilesh | Kanwar Yatrav |
Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की बड़ी खबरें | UP Vidhansabha | CM Yogi | Akhilesh | Kanwar Yatrav | #aajkitajakhabar #upvidhansabha #cmyogi #akhileshyadav #kanwaryatra #news18up यूपी की खबरें देखिए News 18 UP पर... news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026 ground report, kanwar route hotel qr code controversy, uttar pradesh weather, muslim participation in kanwar yatra row, arvind kejriwal e20 policy protest, uttarkashi gangotri highway cracks, shopian cloudburst flash floods, rajouri heavy rain landslide update, prashant kishor bihar victory impact, siddhivinayak temple donation theft inquiry, supreme court shiv sena symbol dispute news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest newIs | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
लुधियाना में अंडर गारमेंट्स में छिपाकर नशे की डिलीवरी:VIDEO में तीन युवतियां दिखीं, एक ने कपड़ों से निकाली पुड़िया, युवक को थमाई
लुधियाना में नशा तस्करी का कथित नया तरीका सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लाल टी-शर्ट पहनी एक युवती कथित तौर पर अपने गारमेंट्स में छिपाकर लाई गई नशे की पुड़िया एक युवक को देती दिखाई दे रही है। उसके साथ दो अन्य युवतियां भी खड़ी नजर आती हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। डीएसपी रमनदीप के मुताबिक, पहचान होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामला ताजपुर रोड इलाके का है। पुलिस यहां पर 10 दिन में नशा तस्करी के 14 मामले दर्ज कर चुकी है। पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा वायरल वीडियो में ताजपुर रोड की एक जगह पर तीन युवतियां खड़ी नजर आती हैं। इनमें लाल रंग की टी-शर्ट पहनी युवती युवक के पास जाती दिखाई देती है। वह पहले अपनी टी-शर्ट के अंदर हाथ डालती है और फिर कथित तौर पर कपड़ों में छिपाकर रखी नशे की पुड़िया निकालकर युवक को सौंप देती है। युवक के हाथ में पुड़िया पहुंचते ही युवती पीछे हटती नजर आती है। इस दौरान उसके साथ खड़ी दो अन्य युवतियां भी पूरी गतिविधि के दौरान मौके पर मौजूद दिखाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में नशे की सप्लाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपियों की पहचान कर रहे- डीएसपी डीएसपी रमनदीप ने कहा कि वीडियो 2 दिन पुराना है, जो ताजपुर रोड का बताया जा रहा है। इसे फेसबुक पर पोस्ट किया गया, जब वायरल हुआ तो पुलिस की साइबर टीम ने इस पर संज्ञान लिया। वीडियो में दिख रही युवतियां ताजपुर रोड के आस-पास के इलाकों की हो सकती हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हुई। उन्होंने कहा कि युवक की भी पहचान कर कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रही पूड़िया में चिट्टा (हैरोइन) होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, ताजपुर रोड क्षेत्र में 10 दिन में नशा तस्करी से जुड़े 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद होने पर लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। *********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में नशे में झूमते युवक-युवती का VIDEO: लड़का खंडहर में तो लड़की सड़क पर लड़खड़ाती मिली; आंखें बंद, खड़े नहीं हो पा रहे थे लुधियाना में नशे में झूमते युवक और युवती के 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो खाली खंडहर का है, जहां एक युवक बेसुध हालत में दीवार के सहारे गिरता-संभलता नजर आ रहा है। दूसरा वीडियो समराला चौक का है, जिसमें एक युवती बीच सड़क पर काफी देर तक नशे की हालत में झूमती दिखाई दे रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







