Responsive Scrollable Menu

वैश्विक संपत्ति के आवंटन में चीन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है : जर्मन उद्यम

बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। हाल के कुछ दिनों में जर्मन उद्यम चीन में बहुत सक्रिय नजर आए। उन्होंने चीनी विकास उच्च स्तरीय मंच में हिस्सा लिया और वाणिज्य मंत्रालय समेत सरकारी संस्थानों से संपर्क किया। वे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी के विस्तार पर जोर दे रहे हैं, ताकि चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के शुरूआती वर्ष के मौके को पकड़ा जा सके।

जर्मन बॉश ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष स्टेफान हार्टंग ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया कि पिछले दस सालों में बॉश ने चीन में कुल 60 अरब युआन की पूंजी लगाई है। हम महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश का विस्तार कर रहे हैं। पिछली जनवरी में हमने लाइट इलेक्ट्रिक ड्राइव व्यवस्था के उत्पादन केंद्र की परियोजना शुरू की।

अनुमान है कि 2027 में इस नए कारखाने में उत्पादन होगा। पिछले नवंबर में हमने अगले पांच वर्षों में पूर्वी चीन के सूचो शहर में 10 अरब युआन के निवेश की घोषणा की। आगामी कुछ सालों में हम स्मार्ट ड्राइविंग और स्मार्ट केबिन पर फोकस रखेंगे। चीन एक सृजन वाला बाजार है और अनुसंधान व विकास बाजार भी है।

वहीं, बास्फ ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष मारकस कामेथ ने सीएमजी को बताया कि चीन में बास्फ का इतिहास 140 साल से अधिक पुराना है। हम हमेशा चीन को वैश्विक संपत्ति के आवंटन व विकास में केंद्र मानते हैं। यह सप्ताह हमारे लिए खास महत्व का है। बास्फ चैनच्यांग एकीकृत केंद्र में पूरा उत्पादन शुरू होगा, जो चीन में बास्फ के विकास का नया अध्याय जोड़ेगा।

हाल ही में चीन जर्मनी वाणिज्य संघ द्वारा जारी 2025-26 वाणिज्य विश्वास पड़ताल रिपोर्ट के अनुसार चीन में स्थित 93 प्रतिशत जर्मन उद्यम चीनी बाजार में बने रहेंगे और आधे से अधिक उद्यमों ने कहा कि अगले दो वर्षों में वे चीन में निवेश बढ़ाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP वाले ध्यान दें! 27 मार्च से फिर होगी बारिश, 3 दिन का अलर्ट जारी; 4-6 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में 27 मार्च से मौसम फिर बदलने वाला है, जहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का नया दौर शुरू होगा. 29 मार्च तक पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में 4-6 डिग्री तक गिरावट की संभावना है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL: कभी सिर्फ 30 लाख में बिका, अब बना 16 हजार करोड़ की RCB का नया मालिक, उम्र सिर्फ 28 साल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसे 4 अलग-अलग कंपनियों ने मिलकर 16600 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. साथ ही 28 साल के एक पूर्व क्रिकेटर को इस फ्रेंचाइजी का नया चेयरमैन बनाया गया है. Wed, 25 Mar 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Iran की पांचों उंगलियां 'तेल' में! #iranisraelwar #anjanaomkashyap #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:08+00:00

मामूली बहस ने लिया खतरनाक मोड़ #RoadRage #SangamVihar #DelhiCrime #ViralVideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:00+00:00

West Bank के खेतों में मिला भारी भरकम मलबा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:45:03+00:00

8th Pay Commision: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! इतना बढ़ेगा एरियर? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T20:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers