Responsive Scrollable Menu

फिलीपींस में राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल का ऐलान, राष्ट्रपति मार्कोस बोले- हालात गंभीर

मनीला, 24 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट तनाव का असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है। एशिया के कई देशों ने इसकी तैयारी की, तो कुछ अभी मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ईंधन की भारी किल्लत फिलीपींस में भी महसूस की जाने लगी है। वर्तमान हालात को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने देश में नेशनल एनर्जी इमरजेंसी, यानी राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल, घोषित कर दिया है।

राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को इसकी वजह बताया। उन्होंने कहा, “मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए ऊर्जा आपूर्ति की उपलब्धता और स्थिरता पर खतरे को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित किया जाता है।”

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है और कई देशों में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ रही है।

इसके कुछ घंटे पहले देश के ऊर्जा सचिव ने कहा था कि फिलीपींस ने अपने कोयले से चलने वाले पावर प्लांट का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बनाई है ताकि बिजली की लागत कम रखी जा सके, क्योंकि लड़ाई की वजह से गैस शिपमेंट नहीं हो पा रहा है।

यह ऑर्डर देश के ऊर्जा विभाग को फ्यूल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए 15 फीसदी का अग्रिम भुगतान करने और जमाखोरी या मुनाफाखोरी के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने का अधिकार देता है।

ऑर्डर में कहा गया है, “यह घोषणा… सरकार को, एनर्जी डिपार्टमेंट और दूसरी संबंधित एजेंसियों के जरिए, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू अर्थव्यवस्था में रुकावटों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों के तहत जवाबदेह और मिलकर कदम उठाने में मदद करेगी।” आदेश परिवहन विभाग को पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल सब्सिडी पर फैसला लेने, टोल चार्ज और एविएशन फीस को कम करने या सस्पेंड करने का अधिकार भी देता है।

फिलीपींस के कुछ इलाकों में जहां एनर्जी की लागत सबसे ज्यादा है, अपने पावर प्लांट को चालू रखने के लिए आयातित ईंंधन पर बहुत ज्यादा निर्भर है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बांग्लादेश के पेट्रोल पंपों पर भीड़, सामान्‍य से ज्‍यादा खरीदारी से ईंधन आपूर्ति बाधित

ढाका, 24 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री इकबाल हसन महमूद ने स्वीकार किया है कि उपभोक्ता मांग में वृद्धि के कारण देश में सामान्य ईंधन आपूर्ति प्रणाली बाधित हो गई है।

मंगलवार को ढाका स्थित सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए महमूद ने कहा कि यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि पंपों पर ईंधन सामान्य से अधिक तेजी से खत्म हो रहा है।

यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) के अनुसार, उन्होंने कहा, “पहले टैंकर सुबह भरी जाती थीं और पूरे दिन ईंधन बेचने के बाद भी कुछ मात्रा बची रहती थी। अब लंबी कतारों के कारण ईंधन जल्दी खत्म हो जाता है।”

जब उनसे पूछा गया कि लोगों को ईंधन क्यों नहीं मिल रहा है, जबकि उन्होंने पहले कहा था कि कोई कमी नहीं है, तो इकबाल हसन महमूद ने बताया कि सुबह के शुरुआती घंटों में आपूर्ति में देरी के कारण यह समस्या हो रही है।

मंत्री ने कहा, “डिपो से टैंकर भरने और ईंधन को पंपों तक पहुंचाने में समय लगता है। इसलिए सुबह के समय कमी महसूस होती है, लेकिन बाद में ईंधन उपलब्ध हो जाता है।”

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मांग अचानक बहुत बढ़ गई है, जिससे पहले पूरे दिन में बिकने वाला ईंधन अब कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है।

यूएनबी के अनुसार, उन्होंने आगे कहा, “जब मांग अचानक इतनी बढ़ जाती है, तो स्वाभाविक है कि ईंधन जल्दी खत्म होगा।”

महमूद ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के पंपों पर इकट्ठा होने से मौजूदा आपूर्ति प्रणाली पर दबाव पड़ रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार ईंधन राशनिंग (सीमित आपूर्ति) लागू करेगी, तो उन्होंने कहा, “अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूरत से ज्यादा ईंधन न खरीदें, क्योंकि अधिक मात्रा में खरीदारी से आपूर्ति और बाधित हो सकती है।

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक ‘द डेली स्टार’ के अनुसार, खुलना शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी की खबरें सामने आई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। बोयरा क्षेत्र के दशपारा निवासी पलाश दास ने बताया कि चार स्टेशनों पर जाने के बावजूद अपनी मोटरसाइकिल के लिए ईंधन नहीं प्राप्त कर सके।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

11 नंबर की जर्सी, बांह पर काली पट्टी, चिन्नास्वामी हादसे के मृतकों को कुछ यूं श्रद्धांजलि देंगे आरसीबी के खिलाड़ी

RCB Players will wear 11 no jersey: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बहुत ही भावुक और बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल 2026 में टीम के सभी खिलाड़ी हर मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे. पिछले साल 4 जून को जब RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, तो बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 11 फैंस की जान चली गई थी. फ्रेंचाइजी ने उन वफादार फैंस के सम्मान और उनकी याद में यह कदम उठाया है. Tue, 24 Mar 2026 23:56:14 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: ट्रंप का हर दावा ईरान ने किया खारिज! #shorts #ytshorts #trump #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:35:27+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: हरीश राणा की इच्छामृत्यु से मौत! #shorts #ytshorts #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:34:10+00:00

Iran Vs Israel: अमेरिकियों के साथ बातचीत हमेशा के लिए खत्म-ईरानी विदेश मंत्री #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:36:42+00:00

Iran America Ceasefire: 1 बजते ही ईरान ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्तें! | N18G | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers