फ्री, फ्री फ्री... बिल्कुल फ्री! भारत-श्रीलंका मैच से पहले बड़ा फैसला, मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस की होगी मुफ्त एंट्री
IND vs SL Test : टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां पर उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. उससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसके मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इसके फैंस का चेहरा खुश से खिल गया है. ये खुशखबरी फैंस की भारत-श्रीलंका मैच की स्टेडियम में एंट्री को लेकर है.
दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने ऐलान किया है कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में क्रिकेट स्टेडियम में फैंस की एंट्री फ्री होगी. इसके लिए क्रिकेट फैंस को कोई टिकट नहीं लेगी होगी. वो मुफ्त एंट्री के साथ भारत और श्रीलंका के मैच का आनंद उठा सकते हैं. श्रीलंका क्रिकेट द्वारा घोषणा की गई है कि, गाले और कोलंबो में दोनों टेस्ट के लिए पब्लिक एंट्री पूरी तरह से फ्री होगी.
Sri Lanka Cricket (SLC) has announced free public entry for the upcoming Test series against India, allowing fans to watch the matches at no cost. @sportstarweb
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) August 7, 2026
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने लुटाए कितने रन, जानें श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों ने किसकी सबसे ज्यादा की पिटाई
जवाई बांध के ये FACTS जानकर रह जाएंगे हैरान VIDEO पानी के साथ तेंदुओं और प्रवासी पक्षियों का भी है ठिकाना
जवाई बांध के ये FACTS जानकर रह जाएंगे हैरान VIDEO पानी के साथ तेंदुओं और प्रवासी पक्षियों का भी है ठिकाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama








