Responsive Scrollable Menu

बारिश के साथ पड़ेंगे ओले भी... IMD का किसानों पर डबल अटैक का अलर्ट, 2 राज्‍यों पर आने वाली है आफत‍

लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और ओले गिरने की संभावना ने राजस्थान और हरियाणा के किसानों पर डबल अटैक की स्थिति पैदा कर दी है. पकी-पकाई फसलों पर बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया है, जिससे कटाई के समय भारी नुकसान का अंदेशा है. मौसम विभाग ने 28 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भारत सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है.

Continue reading on the app

SUV Comparison: हुंडई अल्कजार या महिंद्रा एक्सयूवी 700, फैमिली के लिए कौन सी 7-सीटर है बेस्ट?

SUV Comparison: अगर आप पहली बार अपनी फैमिली के लिए 7-सीटर SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हुंडई अल्कजार (Hyundai Alcazar) और महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प बन जाता है। दोनों SUVs लगभग एक ही कीमत रेंज में आती हैं, लेकिन इनके फोकस, परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।

कीमत और पोजिशनिंग
Hyundai Alcazar के Executive 1.5 टर्बो पेट्रोल MT (7-सीटर) वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह SUV खासतौर पर कम्फर्ट और फीचर-लोडेड एक्सपीरियंस पर फोकस करती है। वहीं Mahindra XUV700 MX पेट्रोल वेरिएंट 13.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जो इसे ज्यादा पावरफुल SUV सेगमेंट में एक किफायती विकल्प बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस
Alcazar में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 160 hp और 253 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद ड्राइविंग के लिए जाना जाता है और सिटी व हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। दूसरी तरफ, XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 197 hp और 380 Nm टॉर्क पैदा करता है। पावर और एक्सीलरेशन के मामले में यह SUV ज्यादा दमदार है और हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

फीचर्स और कम्फर्ट
Hyundai Alcazar फीचर्स के मामले में आगे नजर आती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और तीनों रो में AC वेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। वहीं XUV700 के MX वेरिएंट में 8-इंच स्क्रीन, मैनुअल AC और बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। यह ज्यादा प्रैक्टिकल है, लेकिन प्रीमियम फील थोड़ी कम लगती है।

सेफ्टी
Alcazar में 6 एयरबैग, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
XUV700 को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, लेकिन इसके MX वेरिएंट में केवल 2 एयरबैग दिए गए हैं, जो एक कमी मानी जा सकती है।

स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी

  • XUV700 साइज में बड़ी है, जिससे इसकी तीसरी रो में बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है।
  • वहीं Alcazar बेहतर केबिन लेआउट और 180 से 580 लीटर तक फ्लेक्सिबल बूट स्पेस के साथ आती है, जो फैमिली यूज के लिए काफी उपयोगी है।

अगर आप ज्यादा पावर, रोड प्रेजेंस और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Mahindra XUV700 बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आपकी प्राथमिकता कम्फर्ट, प्रीमियम फीचर्स और फैमिली-फ्रेंडली केबिन है, तो Hyundai Alcazar एक ज्यादा समझदारी भरी SUV साबित होती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राममंदिर में रामलला के दर्शन किए, “राहुल गांधी कब आएंगे दर्शन के लिए” इस सवाल का दिया जवाब

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन किए। दर्शन के दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद वे प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अयोध्या … Thu, 26 Mar 2026 13:44:30 GMT

  Videos
See all

Middle East Crisis: Pakistan जैसा 'दलाल देश' नहीं भारत’ | S Jaishankar | Global Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T08:41:22+00:00

Indian Coast Guard की Gujarat में एक्सरसाइज, समुद्र में चलाया सर्च ऑपरेशन #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T08:36:06+00:00

Missile Attack on Car | मिसाइल गिरते ही गाड़ियाँ पलट गईं | #viralvideo | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T08:36:33+00:00

Israel पर 40 मिनट में 3 हमले! | #iranisraelwar #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T08:36:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers