Responsive Scrollable Menu

बैचलर ने जियोमेट्री बॉक्स में बनाया पास्ता, पकाया गजब का सॉस, हॉस्टल जुगाड़ वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा जुगाड़ वीडियो शेयर किया गया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. एक शख्स ने जियोमेट्री बॉक्स में पास्ता बनाकर सबको हैरान कर दिया. उसने सबसे पहले जियोमेट्री बॉक्स में पास्ता को बॉईल किया. उसके बाद उसी में तेल के साथ प्याज-टमाटर फ्राई कर बेहतरीन सॉस बनाया और उसके साथ ही पास्ता मिक्स कर दिया. ये जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Continue reading on the app

Jan Gan Man: Christian या Muslim बनते ही Scheduled Caste का दर्जा होगा खत्म, Supreme Court ने दिया बड़ा फैसला

सर्वोच्च न्यायालय ने एक स्पष्ट और कड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि जो व्यक्ति हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाता है, उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिल सकता। यानि कोई दलित व्यक्ति यदि ईसाई या मुसलमान बन जाता है तो वह अपने अनुसूचित जाति के दर्जे को खो देगा। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण के अधिकार के बीच की बहस को फिर से केंद्र में ला खड़ा किया है। हम आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने साफ किया है कि संविधान के अनुसूचित जाति आदेश 1950 के तहत यह व्यवस्था पूरी तरह स्पष्ट है और इसमें किसी भी तरह की छूट या अपवाद की गुंजाइश नहीं है। अदालत ने कहा कि जैसे ही कोई व्यक्ति निर्दिष्ट धर्मों के अलावा किसी अन्य धर्म को स्वीकार करता है, वैसे ही उसका अनुसूचित जाति का दर्जा स्वतः समाप्त हो जाता है, चाहे उसका जन्म किसी भी जाति में हुआ हो।

हम आपको बता दें कि यह फैसला आंध्र प्रदेश के एक मामले में आया, जिसमें एक व्यक्ति ने ईसाई धर्म अपना लिया था और वह पादरी के रूप में कार्य कर रहा था। इसके बावजूद उसने अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद वह इस कानून के तहत संरक्षण पाने का अधिकारी नहीं रह जाता। अदालत ने मामले की गहराई से जांच करते हुए पाया कि शिकायतकर्ता पिछले एक दशक से अधिक समय से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था और नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित कर रहा था। साथ ही, उसके पुनः अपने मूल धर्म में लौटने या अपनी जाति में पुनः स्वीकार किए जाने का कोई प्रमाण भी सामने नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही...धर्म परिवर्तन के साथ ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, SC का बड़ा फैसला

इसी आधार पर अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि ईसाई धर्म में जाति व्यवस्था का कोई स्थान नहीं है, इसलिए इस धर्म को मानने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति से जुड़े किसी भी कानूनी संरक्षण या अधिकार का दावा नहीं कर सकता। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल जाति प्रमाण पत्र होना या उसका रद्द न होना, किसी व्यक्ति को अनुसूचित जाति के लाभ लेने का अधिकार नहीं देता।

देखा जाये तो यह फैसला केवल एक कानूनी निर्णय नहीं है बल्कि इसके व्यापक सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव भी सामने आएंगे। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या धर्म परिवर्तन करने वाले दलित समुदाय के लोग अब अपने आरक्षण के अधिकार खो देंगे? साथ ही इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि धर्म और जाति आधारित लाभ एक साथ नहीं चल सकते। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक उत्पीड़न से बचने के लिए धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे कानूनी रूप से मिलने वाले आरक्षण और संरक्षण से हाथ धोना पड़ सकता है। यह स्थिति उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है जो समानता और सम्मान की तलाश में धर्म परिवर्तन का रास्ता चुनते हैं।

दूसरी ओर, यह फैसला उन लोगों के लिए एक सख्त संदेश भी है जो कानून का लाभ उठाने के लिए दोहरी पहचान बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अदालत ने साफ कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो अलग अलग धार्मिक पहचान रखकर अनुसूचित जाति का लाभ नहीं ले सकता।

हालांकि इसमें भी कोई दो राय नहीं कि यह निर्णय आने वाले समय में धर्म परिवर्तन, आरक्षण नीति और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर नई बहस को जन्म देगा। कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के बीच इस पर मतभेद उभर सकते हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस फैसले के बाद सरकार या संसद इस विषय पर कोई नया कानून या संशोधन लाती है या नहीं। साथ ही, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि समाज के विभिन्न वर्ग इस निर्णय को किस तरह स्वीकार करते हैं। कुल मिलाकर, सर्वोच्च न्यायालय का यह फैसला धर्म, जाति और अधिकारों के जटिल समीकरण को एक नई परिभाषा देता है। यह न केवल कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक संरचना पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

Continue reading on the app

  Sports

चौकों-छक्कों पर झूमने वाली चीयरलीडर्स को कितनी मिलती है सैलरी...जानें एक मैच की फीस और लग्जरी सुविधाओं का पूरा सच

Cheerleaders Match Fees: आईपीएल के ग्लैमर के पीछे की आर्थिक हकीकत क्या है. जहां खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं. वहीं बाउंड्री पर जोश भरने वाली चीयरलीडर्स की मैच फीस 12,000 से 25,000 तक होती है. कोलकाता नाइटराइडर्स सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली टीम है. जबकि विनिंग बोनस और फाइव-स्टार सुविधाएं उनकी कमाई को 5 लाख तक पहुंचा देती हैं. जानें रूस से लेकर ब्राजील तक की इन प्रोफेशनल्स की सैलरी और लग्जरी लाइफस्टाइल का पूरा गणित. Thu, 26 Mar 2026 16:36:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने किया 100 मिसाइल से अटैक, आगबबूला हो गए ट्रंप ! | Trump | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:15:03+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन...अनोखी शादी | Bilaspur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:10:44+00:00

PM Modi कल सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे #pmmodi #iranwar #middleeast #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:12:10+00:00

Dhurandhar 2 | Atique Ahmed: Delhi Police ने किस मामले में Atique को अरेस्ट किया था? #atiqueahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-26T11:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers