Responsive Scrollable Menu

Dividend stocks: हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी यह दिग्गज कंपनी, नोट कर लें यह जरूरी तारीख

Dividend stocks: ऑटो सेक्टर की कंपनी TVS मोटर कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का यह फैसला उसके मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन और लगातार बेहतर वित्तीय नतीजों के बीच आया है

Continue reading on the app

सीजफायर के लिए अमेरिका के डिमांड पर सहमत नहीं ईरान! इजरायल की ओर से आई ये खबर

डोनाल्ड ट्रंप की टीम ईरान के साथ सीजफायर पर बात करना चाहते हैं। इस काम में ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी लगे हुए हैं। तीन वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए ईरान के साथ एक कूटनीतिक समझौता करना चाहते हैं

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी मिलने के बाद एक और गुड न्यूज मिली, KKR में बढ़ गया कद

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया। 28 साल के रिंकू सिंह इस सीजन में कप्तान अजिंक्य रहाणे के डिप्पी की भूमिका निभाएंगे। रिंकू को ये जिम्मेदारी ऐसे वक्त पर मिली है, जब उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त करने जा रही। 

इस घोषणा की जानकारी टीम के सीईओ वैंकी मैसूर ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आयोजित ‘Knights Unplugged 3.0’ इवेंट के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से खुद को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार किया और वह टीम लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा होंगे।

पिछले सीजन में केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर थे लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद रिंकू सिंह के लिए यह मौका बना।

रिंकू सिंह का नाम आईपीएल 2023 में उस वक्त चर्चा में आया था जब उन्होंने आखिरी ओवर में यश दयाल के खिलाफ लगातार 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर को एक यादगार जीत दिलाई थी। उस पारी के बाद वह क्रिकेट फैंस के बीच घर-घर में पहचाने जाने लगे।

केकेआर ने आईपीएल 2025 से पहले रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो टीम में उनकी अहमियत को दिखाता है। अब तक अपने आईपीएल करियर में रिंकू 59 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1099 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.53 और स्ट्राइक रेट 145.18 का रहा है। वह 2024 में केकेआर की खिताबी जीत का भी हिस्सा रहे थे और इसी साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे।

आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। टीम इस बार नए जोश और बदले हुए सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरने वाली है।

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। अभिषेक नायर को हेड कोच बनाया गया है जबकि शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच होंगे। ड्वेन ब्रावो मेंटर की भूमिका में बने रहेंगे। खास बात यह है कि आंद्रे रसेल अब टीम के पावर-हिटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिसमें पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 

Tue, 24 Mar 2026 20:32:50 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: रेल टिकट कैंसिल करने पर देना होगा पैसा! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:38:54+00:00

Debate Video: कोरोना..तिलमिला गए AAP प्रवक्ता! #sudhanshutrivedi #somnathbharti #corona #livedebate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:33:51+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप का पॉज बटन.. नहीं घटी युद्ध की टेंशन ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:28+00:00

Bareilly Viral Video: प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट..छतों से फेंके गए ईंट-पत्थर | Love affair #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers