झारखंड विधानसभा में 8,399.31 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, ग्रामीण विकास को सबसे ज्यादा राशि
झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया है, जिसकी कुल राशि 8,399.31 करोड़ रुपये है. इस बजट में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है.
The post झारखंड विधानसभा में 8,399.31 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, ग्रामीण विकास को सबसे ज्यादा राशि appeared first on Prabhat Khabar.
Kangana: 'गटर जनरेशन' बोलने वालीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब बोलीं- Gen Z देश की सबसे बड़ी ताकत | देखें VIDEO
Kangana Ranaut: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर Gen Z यानी नई पीढ़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुछ दिन पहले प्रदर्शन कर रहे युवाओं को लेकर की गई अपनी विवादित टिप्पणी के बाद अब उन्होंने युवाओं की खुलकर सराहना की है। कंगना का कहना है कि देश की युवा पीढ़ी भारत की सबसे बड़ी ताकत है और भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।
'Gen Z देश की बड़ी संपत्ति है'
संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा- "जेन Z हमारे देश की ताकत है और एक तरह से हमारे देश के लिए एक बड़ी संपत्ति है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा तेज़ी से हमारी संस्कृति और उसकी पहचान के एंबेसडर के तौर पर उभर रहे हैं।"
VIDEO | Parliament Monsoon Session: BJP MP Kangana Ranaut, on RSS chief Mohan Bhagwat's interaction with Gen Z and Gen Alpha, says, "Gen Z is the strength of our country and, in a way, a great asset to our nation. We are very happy that our young people are increasingly emerging… pic.twitter.com/G3YYYDxI1S
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन
कंगना ने इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भागवत के विचार हमेशा प्रेरणादायक रहे हैं और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है।
कंगना के मुताबिक, यदि युवा अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ रहे हैं तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
'कुछ लोगों से पूरी पीढ़ी को नहीं आंक सकते'
अपने पुराने बयान पर अप्रत्यक्ष रूप से सफाई देते हुए कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के आधार पर पूरी Gen Z को गलत नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के व्यवहार से पूरी युवा पीढ़ी की छवि खराब नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, देश के अधिकांश युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
पहले दिए बयान पर हुआ था विवाद
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने एक प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं की भाषा और व्यवहार की आलोचना करते हुए उन्हें 'गटर जनरेशन' कहा था। इस टिप्पणी के बाद उन्हें सोशल मीडिया और विपक्षी दलों की ओर से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











