Responsive Scrollable Menu

Satta Sammelan 2026: ओटीटी में क्या दिखाया जा रहा, धुरंधर के डॉयलॉग कैसे हैं, चुनर सरके पर क्या-क्या बोले समीर

WITT: TV9 नेटवर्क के WITT इवेंट में फेमस गीतकार समीर अंजान ने शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने आज के फिल्मों और गानों में इस्तेमाल होने वाले डायलॉग्स और लिरिक्स के बारे में बात की है. समीर अंजान ने 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल होने वाली गाली पर भी बात की है और नोरा फतेही-संजय दत्त के गाने 'चुनर सरके' पर भी चर्चा की है.

Continue reading on the app

Delhi Budget 2026: हरित दिल्ली बजट vs पालम अग्निकांड, आप और बीजेपी आपस में भिड़ी, कौन पड़ा भारी?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट पेश किया। दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ रुपये, अनाधिकृत कॉलोनियों के लिए 8000 करोड़ रुपये और शिक्षा के लिए 19141 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस बजट को हरित दिल्ली बजट बताया जा रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह बजट भी फर्जी साबित होगा। तो चलिये इस सियासी दंगल से पहले बताते हैं कि इस बजट को हरित बजट का नाम क्यों दिया गया है। 

हरित दिल्ली बजट का नाम क्यों रखा?

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख 3700 करोड़ रुपये हो गया है। यह शिक्षा, बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति, गाद हटाने, नई परियोजनाओं और पूंजीगत व्यय पर केंद्रित है, जिसके चलते इसे स्वच्छ हवा और हरित शहर के उद्देश्य से बनाया गया 'ग्रीन बजट' कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक मजबूत योजना तैयार की है, जिसके तहत हर विभाग को प्रभावी कार्य करने के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है।

भाजपा विधायक अनिल गोयल ने कहा कि यह हरित दिल्ली बजट है क्योंकि यह स्वच्छ हवा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा और सशक्त शिक्षा पर केंद्रित है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसमें ई-फाइलिंग और रजिस्ट्रियों में पारदर्शिता लाई गई है, जिससे प्रणाली वास्तव में मानवरहित हो गई है। उन्होंने इस बजट को प्रगतिशील बताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

दिल्ली बजट पर आप और बीजेपी आमने-सामने

आतिशी ने साधा निशाना: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने इस बजट को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्लीवालों के साथ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा कर रही है। रेखा गुप्ता सरकार ने पिछले साल 1 लाख करोड़ का फर्जी बजट पेश किया था, लेकिन बीजेपी सरकार 1 लाख करोड़ के बजट से दमकल विभाग को एक सीढ़ी नहीं दे सकी? उन्होंने पालम अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि आशीष सूद को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। उनके पास फायर ब्रिगेड है, जिनके पास सीढ़ी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इतने बेशर्म है कि पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहरा रहे हैं। 

आशीष सूद ने किया पलटवार:  दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र पर आशीष सूद ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट है, जो दिल्ली की आर्थिक स्थिरता और प्रगति के लिए है। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र से विपक्ष का भाग जाना केजरीवाल के विकास के झूठे दावों को बेनकाब करता है। उनके कार्यकाल के बजट में 2023-24 में पूंजीगत व्यय 21,000 करोड़ रुपये, 2024-25 में 24,000 करोड़ रुपये था और पिछले साल मुख्यमंत्री ने 28,115 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की घोषणा की थी, जो बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये हो गया। इसका मतलब है विकास में तेजी और इससे दिल्ली के लोगों को काफी फायदा होगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता पर हमला: आप विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली का सदन लोगों के मुद्दों को उठाने, सरकार की नाकामियों को उजागर करने का एक प्लेटफॉर्म है, लेकिन दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पिछले एक साल से तानाशाही तरीके से सदन चला रहे हैं। विपक्ष के विधायक जब जनता की आवाज उठाते हैं, तो अध्यक्ष हमें बाहर निकाल देते हैं। अध्यक्ष नहीं चाहते हैं कि सदन में जनता के सवाल उठाए जाएं। अगर वह हमें सदन में नहीं बोलने देंगे तो हम सड़क पर उतरकर सरकार से सवाल पूछेंगे।

बता दें कि पालम अग्निकांड के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की अगुआई में हुए इस प्रदर्शन में आतिशी और संजीव झा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। 

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वो 5 क्रिकेट स्टेडियम... जहां खेले गए सबसे ज्यादा टेस्ट, लॉर्ड्स का किला फतह करना है नामुमकिन

Most matches on a single ground: टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में कुछ मैदानों ने इबादतगाह का दर्जा हासिल कर लिया है. 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स ने 1884 से अब तक रिकॉर्ड 149 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. मेलबर्न (118) और सिडनी (114) जैसे ऐतिहासिक मैदान भी इस जादुई आंकड़े से कोसों दूर हैं. बदलती क्रिकेट रोटेशन पॉलिसी और टी-20 के दौर में क्या लॉर्ड्स का यह 'अमर' रिकॉर्ड कभी टूट पाएगा? दुनिया के इन 5 ऐतिहासिक मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट का सबसे शानदार सफर तय हुआ है. Wed, 25 Mar 2026 05:31:03 +0530

  Videos
See all

AAP VS BJP: Arvind Kejriwal ने पूछे PM Modi से तीखे सवाल #shorts #viral #trump #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T00:23:13+00:00

AAP Vs BJP: Iran युद्ध को लेकर Arvind Kejriwal ने PM Modi को घेरा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T00:33:40+00:00

Israel-US Vs Iran Conflict | Donald Trump का 5 दिन का युद्ध ब्रेक.. ईरान पर हमले जारी रखेगा इजराइल ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T00:30:38+00:00

Rahul Gandhi vs PM Modi | India-US Deal | Universal Joke Foreign Policy: PM का भाषण 'Irrelevant’ #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-25T00:23:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers