Responsive Scrollable Menu

Auto Sector में बड़ी हलचल! Maruti Suzuki का Gujarat में 10,189 करोड़ का मेगा निवेश प्लान

 मार्च मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि वह गुजरात में अपने नए विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण में 2.5 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 10,189 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने गुजरात के खोराज औद्योगिक क्षेत्र स्थित विनिर्माण संयंत्र में सालाना 2.5 लाख वाहनों की पहले चरण की क्षमता जोड़ने को मंजूरी दे दी है।

यह देश में इस प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी का पांचवां विनिर्माण संयंत्र होगा। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बाजार की स्थितियों के आधार पर संयंत्र के पहले चरण की क्षमता के 2029 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

कंपनी ने बताया कि पहले चरण में 10,189 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसे आंतरिक संसाधनों से पूरा किया जाएगा। मारुति सुजुकी की वर्तमान उत्पादन क्षमता गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा (सभी हरियाणा में) और हंसलपुर (गुजरात) को मिलाकर सालाना लगभग 24 लाख इकाई है।

Continue reading on the app

Navratri Fasting में दिनभर Energy के लिए पिएं ये Special Shake, जानें इसकी Quick & Easy Recipe

अगर नवरात्रि व्रत के दौरान आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह शेक आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह शेक पूरी तरह से पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर है, जो आपको तुरंत ताजगी का एहसास कराता है। इसमें लगभग 20 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है। यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है।

व्रत के दिनों में जब शरीर को लगातार ताकत की जरूरत होती है, तब यह एक संतुलित डाइट का काम करता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह व्रत के दौरान आपकी मांसपेशियों और हड्डियों का भी ख्याल रखता है। नवरात्रि की भागदौड़ और पूजा-पाठ के बीच खुद को एक्टिव रखने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक है।
 

इसे भी पढ़ें: Navratri Special Recipes: इस बार स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, ट्राई करें ये 2 हेल्दी डिशेज


सामग्री

1 कप फूला हुआ राजगिरा, 2 बड़े चम्मच बादाम या भुनी हुई मूंगफली, 1.5 बड़े चम्मच कद्दू के बीज, 1 बड़ा चम्मच सूरजमुखी के बीज, 3 खजूर, 1 कप दूध, केसर के कुछ धागे और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
 

इसे भी पढ़ें: Navratri Special: व्रत में भी खाएं टेस्टी और हेल्दी, बनाएं समा चावल का उपमा, जानें Quick Recipe


रेसिपी

एक पैन में राजगिरा को तब तक सूखा भूनें जब तक वह फूल न जाए। इसके बाद, भुने हुए राजगिरा को एक कटोरे में निकाल लें और उसमें बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, खजूर, केसर और इलायची मिला लें। सभी सामग्री को दूध के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से चिकना न हो जाए। फिर, इसे ठंडा करें और परोसें।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: अभिषेक शर्मा का रास्ता कौन रोक रहा है? 3 खिलाड़ियों में सीधी टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका समेत तीन देशों में होगा. इस बार टूर्नामेंट 14 टीमें खेलेंगी. यहां बड़ा सवाल ये है कि भारत किस रिजर्व ओपनर को लेकर जाएगा? Tue, 24 Mar 2026 20:55:10 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | ट्रंप का पॉज बटन.. नहीं घटी युद्ध की टेंशन ! | Iran Israel | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:28+00:00

Debate Video: कोरोना..तिलमिला गए AAP प्रवक्ता! #sudhanshutrivedi #somnathbharti #corona #livedebate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:33:51+00:00

News Ki Pathshala: कंफर्म टिकट कैंसिल पर बहुत बड़ा बदलाव! | Sushant Sinha | Railways | IRCTC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:35:22+00:00

Bareilly Viral Video: प्रेम प्रसंग में जमकर मारपीट..छतों से फेंके गए ईंट-पत्थर | Love affair #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T15:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers