Responsive Scrollable Menu

लाल-काले शहतूत ने खींचा ध्यान, गर्मियों में सिर्फ 20 दिन मिलता ये खास फल; गजब के फायदे

Mulberry Benefits: विटामिन सी से भरपूर होने के चलते शहतूत शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है. फाइबर की वजह से गैस, कब्ज और अपच से राहत मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मददगार हैं.

Continue reading on the app

Home Decor Tips: बेकार टायर से मिनटों में बनाएं Hanging Planter, बालकनी दिखेगी हरी-भरी

अगर आपके छत पर गाड़ियों के पुराने टायर, साइकिल या फिर कार के टायर पड़े हुए, तो आप इनको कचरा न समझे बल्कि इनका सही ढंग से इस्तेमाल करें। अक्सर लोग इन्हें कचरा समझकर फेक देते हैं या फिर कबाड़ वाले को बेच देते हैं, लेकिन आपका इसका इस्तेमाल बालकनी के लिए प्लांटर के तौर पर भी यूज कर सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक रुपये भी आपको खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
गौरतलब है कि रबर का टायर होने से धूप और बारिश में भी यह सालों-साल तक खराब नहीं होते है। यदि आपके घर के पुराने टायर रखें हैं, तो भूलकर भी इन्हें फेंकने की गलती न करें क्योंकि इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पुराने टायरों का दोबारा यूज कर सकते हैं और आप अपनी बालकनी को सुंदर बना सकते हैं।

टायर से प्लांटर कैसे बनाएं?

पुराने और बेकार टायरों को फेंकने की बजाय आप उन्हें अलग-अलग तरीके से उपयोग में ला सकती हैं, जैसे हैंगिंग, वर्टिकल या कार्टून स्टाइल के प्लांटर बनाकर। अगर आप थोड़ी और रचनात्मकता दिखाना चाहें, तो टायर के अंदर रस्सी बुनकर इसे एक सुंदर आउटडोर बैठने की जगह या छोटी टेबल में बदल सकती हैं, जिसके आसपास छोटे-छोटे पौधे सजाए जा सकते हैं।

टायर को जमीन पर रखकर बनाएं प्लांटर

यदि आपके पास एक दो या तीन टायर है, तो इसमें उन पौधों को लगा सकते हैं, जिन्हें फैलने के लिए काफी जगह चाहिए होती है, जैसे कि-

- बैंगन, मिर्च, टमाटर और भिंडी के पौधे इनमें बहुत अच्छे से लगा सकते हैं।

- गुड़हल,चांदनी या कनेर जैसे छोटे झाड़ीनुमा पौधे इसमें आसानी से लगाए जा सकते हैं।

- इसके साथ ही आप पुदीना, धनिया और अजवाइन के पौधे टायर के घेरे में बहुत तेजी से फैलते हैं।

पुराने टायर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

अगर आपकी बालकनी या फिर गार्डन एरिया में फर्श पर जगह नहीं है, तो आप हैंगिंग या वर्टिकल प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। यह प्लांट टायर के चारों ओर लिपटकर उसे हरा-भरा बना देगा।

- टर्टल वाइन का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और टायर से नीचे की ओर गिरते हुए एक हरे झरने जैसा दिखता है।

- बेबी सनरोज इसमें छोटे गुलाबी फूल आते हैं और इसकी पत्तियां चमकदार होती हैं, जो पेंट किए हुए टायर पर बहुत ही प्यारी लगती है। 

- इसके अलावा, आप टायर में स्पाइडर प्लांट भी लगा सकती हैं। इसकी बनावट टायर के गोल आकार के साथ घर को अलग लुक देती है।

छोटे टायर या सिंगल टायर से बनाएं प्लांटर

अगर आपके पास केवल एक पुराना टायर है, तो उसे भी आप खूबसूरत प्लांटर में बदल सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे पौधे लगाकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। मौसमी फूलों जैसे गेंदा, पिटूनिया और पोर्टुलाका लगाने से टायर पूरी तरह रंग-बिरंगे फूलों से भर जाता है। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के कैक्टस लगाकर आप इसे एक शानदार डेजर्ट थीम वाले गार्डन का रूप भी दे सकती हैं।

टायर से प्लांट लगाने का तरीका

टायर में पौधा लगाने से पहले इसमें 3-4 छेद जरुर कर लें। क्योंकि टायर रबर का होता है, जिससे यह जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में मिट्टी कोकोपीट और वर्मीकंपोस्ट ज्यादा मिलाएं ताकि नमी बनी रहे और मिट्ठी ठंडी रहे। 

Continue reading on the app

  Sports

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और देश के साथ-साथ विदेशों में भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी फिल्म देखने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता राकेश बेदी से टिकट का इंतजाम करने की बात कही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, राकेश बेदी ने खुद इस बात का जिक्र एक वीडियो के जरिए किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिल्म को न सिर्फ व्यावसायिक सफलता मिली है, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी अपील की कि लोग फिल्म के अहम सीन, खासकर अंत के हिस्से को सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे अन्य दर्शकों का अनुभव प्रभावित होता है।

बताते चलें कि फिल्म की कमाई के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं। रिलीज के पांचवें दिन तक फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का शुद्ध संग्रह कर लिया है, जबकि कुल वैश्विक कमाई 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है, जिससे कुल कमाई लगातार बढ़ रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फिल्म कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है और अब 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा भी पार किया जा सकता है।

इस तरह देखा जाए तो धुरंधर 2 सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, बल्कि लोकप्रियता के लिहाज से भी इस समय सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है और इसका असर हर वर्ग के दर्शकों पर साफ दिखाई दे रहा है।
Tue, 24 Mar 2026 22:15:11 +0530

  Videos
See all

World News Live: ईरान तो दनादन मारता चला जा रहा है! | Iran News | PM Modi | USA | Pakistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:39:27+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait of Hormuz को लेकर ट्रंप-मोदी की क्या बात हो गई? Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:24:43+00:00

Master Stroke: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:16+00:00

Bengal Elections 2026: बंगाल में Owaisi और Humayun Kabir की जोड़ी करेगी Mamata को चोट? Let's Decode #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T17:23:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers