फरीदाबाद में 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट बढ़ने की तैयारी, 5-10% महंगी होगी प्रॉपर्टी और बढ़ेगा रजिस्ट्री खर्च
Local18 से बात करते हुए डीलर विजय मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार 1 अप्रैल से कलेक्टर रेट रिवाइज करने जा रही है. 9 महीने पहले भी कलेक्टर रेट बढ़े थे तब 20% इजाफा हुआ था. अब फिर से सभी तहसीलदारों को अपनी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. एक बैठक होगी उसमें तय होगा किस लोकेशन के रेट कितने बढ़ेंगे.
अलवर के नितेश की अनोखी भक्ति! 1000 कीलों के पट्टे पर दंडवत करते हुए खाटू श्याम तक कठिन यात्रा शुरू की
Alwar to Khatu Dham journey : अलवर में आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहां निवासी नितेश खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए कठिन दंडवत यात्रा पर निकले हैं. खास बात यह है कि नितेश 1000 नुकीली कीलों से बने विशेष पट्टे के सहारे दंडवत करते हुए अलवर से खाटू धाम तक की यात्रा तय कर रहे हैं, जिसे पूरा करने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा. नितेश इससे पहले भी ऐसी यात्रा कर चुके हैं और हर ग्यारस पर बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि पांच साल पहले दोस्तों के साथ यात्रा के दौरान उनकी आस्था जागी, जो आज और मजबूत हो चुकी है. इस यात्रा में उनके साथ करीब 15 लोगों की टीम है, जो खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रख रही है. परिवार और श्याम मंडल समिति भी उनका पूरा सहयोग कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















