Responsive Scrollable Menu

OMG!सरकारी स्कूल के बच्चों ने कर दिखाया, बिना इंटरनेट वाला AI सिस्टम तैयार

Delhi Government School Students : सरकारी स्कूलों को लेकर अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे कुछ बड़ा नहीं कर पाते, लेकिन दिल्ली के दो छात्रों ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. द्वारका के सीएम श्री स्कूल के तनिष्क और आयुष ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ऐसे इनोवेशन तैयार किए हैं, जो न सिर्फ तकनीकी रूप से शानदार हैं बल्कि समाज के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं. एक तरफ बिना इंटरनेट काम करने वाला AI सिस्टम है, तो दूसरी ओर हाथों के इशारों से चलने वाला डिजिटल बोर्ड—इन दोनों आविष्कारों ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती. रिपोर्ट- अंजली सिंह

Continue reading on the app

ind vs sa: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, एक ऑलराउंडर का हो सकता डेब्यू

India squad for T20Is vs South Africa: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अप्रैल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में सबसे बड़ा नाम उभरती ऑलराउंडर काश्वी गौतम का है, जिन्हें पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया। काश्वी के पास अब डेब्यू का शानदार मौका होगा और सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।

काश्वी गौतम अब तक एक टेस्ट और 6 वनडे मैच खेल चुकी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने लंबी फॉर्मेट में हिस्सा लिया था लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला था। ऐसे में यह चयन उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता।

काश्वी गौतम का होगा टी20 डेब्यू?
टीम में विकेटकीपर के तौर पर उमा छेत्री को शामिल किया गया है, जो नियमित विकेटकीपर ऋचा घोष के बैकअप के रूप में रहेंगी। उमा ने 17 साल की जी कमलिनी की जगह ली है, जिन्हें हाल के मैचों में मौका नहीं मिला था।

वैष्णवी शर्मा को नहीं मिला मौका

वहीं, टीम चयन में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सभी मैच खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऑलराउंडर अमनजोत कौर भी खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर हो गई हैं।

टीम में 4 तेज गेंदबाज शामिल
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो टीम में चार तेज गेंदबाज शामिल हैं- अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम। वहीं स्पिन अटैक की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, श्री चारणी और श्रेयंका पाटिल के कंधों पर होगी। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

साउथ अफ्रीका से 5 टी20 की सीरीज
यह पांच मैचों की टी20 सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दो मुकाबले डरबन में खेले जाएंगे जबकि तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में खेला जाएगा।

यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी का हिस्सा है। खासतौर पर नए खिलाड़ियों के लिए यह खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20Is के लिए इंडिया स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कैप्टन), स्मृति मंधाना (वाइस-कैप्टन), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेट कीपर), अनुष्का शर्मा।

Continue reading on the app

  Sports

क्या BCCI के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की वजह से बर्बाद हुआ था आदित्य धर का क्रिकेट करियर, धुरंधर बना तोड़े सारे रिकॉर्ड

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आदित्य एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. उनका सलेक्शन अंडर 19 टीम में नहीं हो पाया तो निराश होकर फिल्म मेकिंग की तरफ रुख किया.खबरों की माने तो पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और वर्ल्ड कप 1983 की विजेता टीम के सदस्य रॉजर बिन्नी के बेटे की वजह से वो टीम में जगह नहीं बना पाए थे. Tue, 24 Mar 2026 11:29:09 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : झूठे ट्रंप के सामने ईरान की 6 शर्तें | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:30:24+00:00

Women Reservation: महिला आरक्षण के बाद UP-उत्तराखंड में सीटों का गणित समझो | Lok Sabha Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:45:05+00:00

Delhi Budget2026-2027: अब विकास आंकड़ों में नहीं, हकीकत में भी-CM Rekha | #sansad #pmmodi #bjp #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:28:02+00:00

Fake IAS Viral News | वाह! फर्जी IAS की25 पत्नियां...! | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T06:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers