Responsive Scrollable Menu

MG का ग्राहकों को झटका! नहीं हो रही सेल, फिर भी 1.5 लाख रुपये महंगी कर दी ये SUV

MG Majestor को लॉन्च हुए अभी तीन महीने ही हुए हैं, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत में सीधे ₹1.5 लाख तक की बढ़ोतरी कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि फीचर्स में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी गई है. Fortuner को चुनौती देने वाली इस प्रीमियम SUV की नई कीमत, फीचर्स, इंजन और प्राइस हाइक के बाद इसकी बिक्री पर पड़ने वाले संभावित असर को जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

Continue reading on the app

MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: फतवे के आधार पर नहीं मिल सकती तलाक की डिक्री, फैमिली कोर्ट से करनी होगी कानूनी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मुस्लिम विवाह और तलाक से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी भी धार्मिक संस्था या दारुल इफ्ता द्वारा जारी फतवे के आधार पर फैमिली कोर्ट से तलाक की घोषणा की डिक्री नहीं ली जा सकती। कोर्ट ने पत्नी की याचिका स्वीकार करते हुए पति की सिविल याचिका खारिज कर दी।

यह मामला भोपाल निवासी डॉ. शाजिया नवाज खान और सैयद सामी अली से जुड़ा है। दोनों करीब दो साल से अलग रह रहे हैं। पति ने भोपाल की दारुल इफ्ता मस्जिद कमेटी से तलाक पर राय मांगी थी। कमेटी की ओर से जारी फतवे के आधार पर उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की घोषणा की डिक्री की मांग की थी।

फतवा केवल धार्मिक मार्गदर्शन है

पत्नी ने फैमिली कोर्ट में इस याचिका को खारिज करने की मांग की, लेकिन आवेदन खारिज होने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने कहा कि दारुल इफ्ता या कोई भी धार्मिक संस्था किसी मुस्लिम पुरुष को तलाक देने का अधिकार नहीं रखती। फतवा केवल धार्मिक मार्गदर्शन है, इसे कानूनी आदेश या तलाक का फैसला नहीं माना जा सकता।

अदालत ने बताई क़ानूनी प्रक्रिया 

हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मुस्लिम पुरुष भी फैमिली कोर्ट्स एक्ट, 1984 के तहत सीधे फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर सकते हैं। अदालत ने माना कि पति ने कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय फतवे के आधार पर तलाक की घोषणा की मांग की, जो कानूनन स्वीकार्य नहीं है। इसी आधार पर हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन, 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार

Lionel Messi father Jorge Messi dies: दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया है। जॉर्ज मेसी ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Sat, 08 Aug 2026 21:13:59 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed Last Rites: अबान का सुपुर्द-ए-खाक LIVE | funeral Live | Atiq Ahmed | Prayagraj | Shaishta #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:08:52+00:00

Aban Ahmed Prayagraj funeral Live: अबान अहमद के जनाजे में भीड़ का बवाल | Kasari Masari | Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers