Responsive Scrollable Menu

चिकनकारी कुर्ती सेट सूट, 7 डिजाइन में निकाल जाएगी पूरी गर्मी

Chikankari kurti set with dupatta Designs: गर्मियों में चिकनकारी कुर्ती सेट से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। आइए जानते हैं 7 ऐसे चिकनकारी कुर्ती सेट डिजाइन, जिन्हें पहनकर आप पूरी गर्मी स्टाइल में निकाल सकती हैं।

Continue reading on the app

विश्व क्षय रोग दिवस पर योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। विश्व क्षय रोग दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि क्षय रोग आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। हम लोगों को जागरूक होकर इसे भगाना चाहिए। भारत को टीवी मुक्त बनना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में डबल इंजन सरकार पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आइए, आज विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस रोग के लक्षणों की समय पर पहचान और उचित उपचार को जन आंदोलन बनाकर ‘स्वस्थ भारत-स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत करें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सब इस घातक बीमारी के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लें, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण कर इसे जड़ से समाप्त किया जा सके।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी क्षय रोग के प्रति जनता को जागरूक करने और इसके प्रभावी रोकथाम के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, टीबी हारेगा-देश जीतेगा विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए संकल्प लें, टीबी को हराकर स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें। समय पर जांच, नियमित उपचार और जनजागरूकता ही इस बीमारी पर हमारी सबसे बड़ी जीत है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, विश्व क्षय रोग दिवस पर आइए, हम सभी टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके लक्षणों की पहचान करने और समय पर जांच व उपचार को अपनाने का संकल्प लें। साथ ही, समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखें।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर हम सभी क्षय रोग मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक जागरूकता व क्षय रोग उन्मूलन के कार्यों एवं प्रयासों में अपना योगदान देने का संकल्प करें।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

DC IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की पहले खिताब पर नजर, क्या 19 साल का सूखा होगा खत्म? इस बार क्या खास

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी नजर आ रही। टीम न तो पूरी तरह से नई शुरुआत कर रही और न ही पूरी तरह से स्थिर दिख रही। पिछले सीजन 2025 में दिल्ली ने पांचवें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ से ठीक पहले बाहर होना पड़ा था। उस सीजन में टीम ने कई मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर चूक ने उनकी राह रोक दी।

इस बार टीम के अप्रोच में बदलाव साफ नजर आ रहा। कप्तान अक्षर पटेल पर भरोसा बरकरार रखा गया है, जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जोड़कर टीम ने संतुलन और स्थिरता लाने की कोशिश की है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या फिर पहले की तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत क्या?
दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उसकी ऑलराउंड डेप्थ है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को संतुलन देते हैं। केएल राहुल टॉप ऑर्डर में स्थिरता लाते हैं, जिससे दूसरे आक्रामक बल्लेबाज खुलकर खेल पाते। मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी टीम को मजबूती देती है- स्टब्स तेज रन बनाने में माहिर हैं जबकि मिलर के पास मैच फिनिश करने का अनुभव है।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क की जोड़ी टीम की बड़ी ताकत है। ये दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और मिडिल ओवर्स से लेकर डेथ ओवर्स तक मैच का रुख बदल सकते हैं।

टीम कहां कमजोर नजर आ रही?
दिल्ली कैपिटल्स मजबूत दिखती है, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी एक बड़ी चिंता है। राहुल के अलावा टॉप ऑर्डर में कोई पक्का रन बनाने वाला खिलाड़ी नहीं दिखता। मिडिल ऑर्डर भी कभी शानदार तो कभी कमजोर साबित होता है।

पिछले सीजन की सबसे बड़ी समस्या थी, करीब आकर मैच हार जाना, अब भी ये बात चिंता का कारण है। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी और दबाव में बल्लेबाजी दोनों में टीम कई बार फेल रही है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भरता भी जोखिम भरी हो सकती है।

आईपीएल 2026 दिल्ली के लिए अपनी पहचान बदलने का मौका है। अब टीम के पास अनुभव भी है और युवा जोश भी। अभिषेक पोरेल और आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम का बैलेंस और मजबूत हो सकता है। कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में अगर टीम स्थिरता ला पाती है, तो यह सीजन उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

टीम के सामने खतरे क्या हैं?
सबसे बड़ा खतरा वही पुरानी समस्या- असंगत प्रदर्शन। अगर टीम की शुरुआत खराब होती है, तो बार-बार बदलाव करने की आदत फिर नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही बल्लेबाजी पिचों पर डेथ बॉलिंग एक बार फिर टीम को मुश्किल में डाल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI:  केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

कुल मिलाकर, दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार प्लेऑफ में पहुंचने और खिताब के लिए चुनौती देने की पूरी क्षमता है। लेकिन टीम की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे अहम मौकों पर कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

Tue, 24 Mar 2026 08:11:22 +0530

  Videos
See all

Viral Video | अमेरिका में Refinery विस्फोट, धूं धूं कर जला पोर्ट | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:09:36+00:00

Texas Refinery Fire: पोर्ट आर्थर में आग का कहर | #iranisraelwar #viralnews #viralvideo #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:11:26+00:00

Iran Israel War: 15 मिनट पहले तेल में बड़ा निवेश | #oilcrisis #ceasefire #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:13:01+00:00

Trump के बयान से 15 मिनट पहले तेल में 5 हजार करोड़ का निवेश | Iran Israel War | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:11:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers