Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला- मुआवजा मिलने तक जंग जारी रहेगी:सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग, अमेरिका दखल नहीं देगा इसकी गारंटी भी चाहिए

ईरान ने कहा है कि वह मौजूदा संघर्ष में पीछे हटने वाला नहीं है और जब तक उसे हुए नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक जंग जारी रहेगी। ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान की शर्तें स्पष्ट हैं, सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और अमेरिका की ओर से भविष्य में किसी भी तरह की दखलंदाजी न करने की ठोस गारंटी दी जाए। रजाई ने टीवी पर जारी अपने बयान में कहा कि ईरानी सेना पूरी ताकत से ऑपरेशन चला रही है और देश का नेतृत्व नए सुप्रीम लीडर के तहत मजबूती से स्थिति संभाल रहा है। इससे पहले ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ भी कह चुके हैं कि देश के लोग हमलावरों को पूरी सजा देने की मांग कर रहे हैं। रजाई बोले- युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो सकती था मोहसिन रजाई ने कहा कि यह युद्ध एक हफ्ते के भीतर ही खत्म हो सकता था, लेकिन इजराइल की वजह से यह जारी रहा। रजाई के मुताबिक, अमेरिका युद्धविराम (सीजफायर) के लिए तैयार था और संघर्ष खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हालांकि, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले जारी रखने पर जोर दिया, जिससे जंग लंबी खिंच गई। उन्होंने दावा किया कि युद्ध के 15वें दिन के बाद अमेरिका को भी यह समझ आ गया था कि इस संघर्ष में जीत का कोई रास्ता नहीं है। ट्रम्प बोले- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते मुजतबा जिंदा है या नहीं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान में नई राजनीतिक व्यवस्था के विकल्पों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की तरह कोई नया नेता सामने लाया जा सकता है या फिर अमेरिका के साथ मिलकर जॉइंट लीडरशिप का मॉडल भी अपनाया जा सकता है। ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान बातचीत के लिए बेकरार है और जल्द समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 5 दिन या उससे कम समय में यह डील हो सकती है। ईरान जंग पर बातचीत को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ 21 मार्च ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, ऐसा न करने पर पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की धमकी दी। 23 मार्च ईरान ने धमकी दी कि अगर उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया तो, वह भी खाड़ी देशों में पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। ट्रम्प ने बताया कि ईरान के पावर प्लांट्स पर 5 दिन के लिए हमला टाल दिया गया है। दोनों देशों में बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। ईरान ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

जल्द खत्म होगा ईरान युद्ध? इस तारीख तक जंग समाप्त करना चाहता है अमेरिका, बातचीत के लिए पाकिस्तान में हो सकती है बैठक

Iran war: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर 5 दिन के लिए हमले रोकने का ऐलान किया। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत होने का भी दावा किया। हालांकि ट्रंप के इन दावों को ईरान सिरे से खारिज कर चुका है।

Continue reading on the app

  Sports

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 कंपनियों ने 16 हजार करोड़ में खरीदा, राजस्थान रॉयल्स से इतनी महंगी बिकी RCB

एक ही दिन में IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए मालिकों का ऐलान हो गया है. राजस्थान रॉयल्स को जहां काल सोमानी समेत 3 नए मालिक मिले हैं तो वहीं RCB के लिए 4 कंपनियों के ग्रुप ने सबसे बड़ी बोली लगाकर जीत हासिल की. Tue, 24 Mar 2026 22:09:22 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: Hormuz पर जंग..मचा हाहाकार! | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:28:34+00:00

Prayagraj Cold Storage Accident Live Update: सपा नेता भेजा गया जेल | Ansar Ahmed | UP Police | Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:20+00:00

आतंकियों को संसद भेजेगी कांग्रेस ? Umar Khalid | Rahul Gandhi | Parliament Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:30:04+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 साल के दूल्हा का 30 की दुल्हन से शादी | Bilaspur #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T16:33:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers