Responsive Scrollable Menu

Makar Rashifal 24 March: करियर में बड़ी सफलता के योग, अचानक धन लाभ से चमकेगी किस्मत, आज ये उपाय जरूर करें

Aaj ka Makar Rashifal 24 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के संकेत लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. नई नौकरी या अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में भी लाभ की स्थिति बन रही है, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें. उपाय के रूप में कन्या को मिठाई और दक्षिणा देना शुभ रहेगा.

Continue reading on the app

भिंडी नापसंद करने वाले चख लेंगे दही वाली भिंडी का स्वाद, तो खाएंगे बार-बार, जब चाहे सिंपल रेसिपी से बना लें

Dahi Bhindi Recipe: सब्जियों में भिंडी का सेवन करना आमतौर पर काफी लोगों को पसंद होता है. यहां तक कि बच्चे भी भिंडी बहुत चाव से खाते हैं. आप भी डेली या सप्ताह में 2-3 बार भिंडी की सूखी सब्जी, मसालेदार भिंडी, भरवां भिंडी, क्रिस्पी भिंडी की भुजिया तो बनाते ही होंगे, लेकिन कुछ नया ट्राई करना है तो बनाएं दही भिंडी. जी हां, दही भिंडी एक ऐसी रेसिपी है, जिसे खाते ही इस सब्जी को नापसंद करने वाले भी खाना शुरू कर देंगे. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने दही वाली भिंडी की रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल MasterChef Pankaj Bhadouria पर शेयर की है. यदि आपको भी खाना है भिंडी की कोई नई सब्जी तो एक बार दही की भिंडी बनाकर जरूर ट्राई करें.

Continue reading on the app

  Sports

DC IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की पहले खिताब पर नजर, क्या 19 साल का सूखा होगा खत्म? इस बार क्या खास

आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी नजर आ रही। टीम न तो पूरी तरह से नई शुरुआत कर रही और न ही पूरी तरह से स्थिर दिख रही। पिछले सीजन 2025 में दिल्ली ने पांचवें स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ से ठीक पहले बाहर होना पड़ा था। उस सीजन में टीम ने कई मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अहम मौकों पर चूक ने उनकी राह रोक दी।

इस बार टीम के अप्रोच में बदलाव साफ नजर आ रहा। कप्तान अक्षर पटेल पर भरोसा बरकरार रखा गया है, जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जोड़कर टीम ने संतुलन और स्थिरता लाने की कोशिश की है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या फिर पहले की तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत क्या?
दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उसकी ऑलराउंड डेप्थ है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को संतुलन देते हैं। केएल राहुल टॉप ऑर्डर में स्थिरता लाते हैं, जिससे दूसरे आक्रामक बल्लेबाज खुलकर खेल पाते। मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर की जोड़ी टीम को मजबूती देती है- स्टब्स तेज रन बनाने में माहिर हैं जबकि मिलर के पास मैच फिनिश करने का अनुभव है।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क की जोड़ी टीम की बड़ी ताकत है। ये दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और मिडिल ओवर्स से लेकर डेथ ओवर्स तक मैच का रुख बदल सकते हैं।

टीम कहां कमजोर नजर आ रही?
दिल्ली कैपिटल्स मजबूत दिखती है, लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी एक बड़ी चिंता है। राहुल के अलावा टॉप ऑर्डर में कोई पक्का रन बनाने वाला खिलाड़ी नहीं दिखता। मिडिल ऑर्डर भी कभी शानदार तो कभी कमजोर साबित होता है।

पिछले सीजन की सबसे बड़ी समस्या थी, करीब आकर मैच हार जाना, अब भी ये बात चिंता का कारण है। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी और दबाव में बल्लेबाजी दोनों में टीम कई बार फेल रही है। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भरता भी जोखिम भरी हो सकती है।

आईपीएल 2026 दिल्ली के लिए अपनी पहचान बदलने का मौका है। अब टीम के पास अनुभव भी है और युवा जोश भी। अभिषेक पोरेल और आशुतोष शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम का बैलेंस और मजबूत हो सकता है। कप्तान अक्षर पटेल के नेतृत्व में अगर टीम स्थिरता ला पाती है, तो यह सीजन उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

टीम के सामने खतरे क्या हैं?
सबसे बड़ा खतरा वही पुरानी समस्या- असंगत प्रदर्शन। अगर टीम की शुरुआत खराब होती है, तो बार-बार बदलाव करने की आदत फिर नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही बल्लेबाजी पिचों पर डेथ बॉलिंग एक बार फिर टीम को मुश्किल में डाल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI:  केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी

कुल मिलाकर, दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार प्लेऑफ में पहुंचने और खिताब के लिए चुनौती देने की पूरी क्षमता है। लेकिन टीम की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे अहम मौकों पर कितना बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

Tue, 24 Mar 2026 08:11:22 +0530

  Videos
See all

Trump के बयान से 15 मिनट पहले तेल में 5 हजार करोड़ का निवेश | Iran Israel War | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:11:43+00:00

Viral Video | अमेरिका में Refinery विस्फोट, धूं धूं कर जला पोर्ट | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:09:36+00:00

Delhi Encounter News: राजधानी में पुलिस मुठभेड़, बदमाश गिरफ्तार | #viralnews #viralvideo #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:10:07+00:00

Texas Refinery Fire: पोर्ट आर्थर में आग का कहर | #iranisraelwar #viralnews #viralvideo #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T03:11:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers