Responsive Scrollable Menu

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन 2 दिन टिकट बुकिंग, PNR से लेकर कैंसिलेशन तक सब रहेगा बंद

Indian Railway News: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. खासतौर पर अगर आप 26 मार्च की रात या 27 मार्च की सुबह टिकट बुक करने, कैंसिल करने या पीएनआर स्टेटस चेक करने का सोच रहे हैं, तो आपको पहले से सतर्क हो जाना चाहिए. दरअसल, रेलवे ने जानकारी दी है कि दिल्ली क्षेत्र में कुछ घंटों के लिए यात्री सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. इसका कारण रेलवे के सिस्टम मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार है. इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

कब बंद रहेंगी सेवाएं?

रेलवे के अनुसार, यह बंदी 26 मार्च 2026 की रात 11:45 बजे से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे तक जारी रहेगी. यानी लगभग 5 घंटे तक यात्री कोई भी जरूरी रेलवे सेवा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

कौन-कौन सी सेवाएं होंगी प्रभावित?

इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद रहेंगी, जैसे:

  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग (IRCTC के जरिए)
  • रेलवे काउंटर से टिकट बुकिंग
  • टिकट कैंसिलेशन
  • पीएनआर स्टेटस चेक करना
  • ट्रेन चार्ट देखना
  • ईडीआर (EDR) और चार्टिंग सेवाएं
  • तत्काल टिकट बुकिंग

इसका मतलब साफ है कि अगर आप आखिरी समय पर टिकट लेने या कैंसिल करने की सोच रहे हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है यह अपडेट?

अक्सर लोग यात्रा से ठीक पहले टिकट बुक या कैंसिल करते हैं. कई लोग रात के समय पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं या तत्काल टिकट बुक करते हैं. लेकिन इस बार ऐसा करना संभव नहीं होगा. अगर आपने पहले से योजना नहीं बनाई, तो आपको टिकट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. खासतौर पर उन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है जो इमरजेंसी या अचानक यात्रा की योजना बनाते हैं.

क्यों बंद की जा रही हैं सेवाएं?

रेलवे ने बताया कि यह फैसला सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है. मेंटेनेंस और तकनीकी अपग्रेड के जरिए रेलवे अपने सर्वर और सेवाओं की स्पीड और क्षमता को सुधारना चाहता है. इसका फायदा भविष्य में यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि इससे सेवाएं ज्यादा तेज और सुचारू हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Railway Rules: ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल

रेलवे की यात्रियों को सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी काम पहले ही निपटा लें. खासतौर पर टिकट बुकिंग, टिकट कैंसिलेशन और पीएनआर चेक इन सभी कामों को 26 मार्च की रात 11:45 बजे से पहले पूरा कर लें. इससे आपको किसी भी तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Railway News: ट्रेन में TTE ने आपके साथ की बदतमीजी? जानें कहां आप कर सकते हैं शिकायत

क्या करें ताकि परेशानी न हो?

पहले से टिकट बुक कर लें. इसके बाद अगर कैंसिल करना है, तो पहले कर लें. पीएनआर स्टेटस समय रहते चेक करते रहें और सबसे जरूरी बात आखिरी समय पर निर्भर न रहें. 26–27 मार्च की रात रेलवे सेवाओं का अस्थायी रूप से बंद होना यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है. यह भले ही कुछ घंटों की असुविधा हो, लेकिन लंबे समय में इससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी. इसलिए समझदारी इसी में है कि आप अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और किसी भी परेशानी से बचें.

यह भी पढ़ें: रेलवे अनधिकृत वेंडिंग सर्विसेज को रोकने के लिए क्यूआर कोड जैसे कदमों का कर रहा इस्तेमाल : अश्विनी वैष्णव

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पर रेलवे कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी! 50 फीसदी DA के बाद मिली 25 प्रतिशत KMA अलाउंस को मंजूरी

Continue reading on the app

ईरान से समझौता मध्य पूर्व में ला सकता है स्थिरता, असफलता पर जारी रहेगा हमला: ट्रंप

वॉशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत मध्य पूर्व में दीर्घकालिक स्थिरता ला सकती है। यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और लाखों प्रवासियों का घर भी है।

फ्लोरिडा में ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुत मजबूत बातचीत हुई है और वे एक संभावित समझौते के करीब हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा में लगभग सभी सहमति बिंदुओं को शाम‍िल क‍िया गया है। यह जल्द ही एक समझौते की दिशा में बढ़ सकती है।

ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष पांच दिन की अवधि के भीतर प्रगति का आकलन कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल रही तो सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है। अगर सब ठीक रहा तो हम इसे सुलझा लेंगे, नहीं तो हम बमबारी जारी रखेंगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में दोहराया कि हम कभी भी उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे। उन्होंने नो एनरिचमेंट (यूरेनियम संवर्धन नहीं) और क्षेत्रीय शांति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा क‍ि हम मध्य पूर्व में शांति देखना चाहते हैं, और यह समझौता इजरायल और सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देशों के लिए फायदेमंद होगा।

उन्होंने संकेत दिया कि बातचीत का यह दौर ईरान ने ही शुरू किया। उन्होंने फोन किया, मैंने नहीं किया। वे समझौता करना चाहते हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि किसी समझौते के तहत अमेरिका ईरान के समृद्ध यूरेनियम पर नियंत्रण ले सकता है। अगर हमारे साथ समझौता होता है तो हम जाएंगे और उसे अपने नियंत्रण में लेंगे।

उन्होंने ईरान की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि संघर्ष के पहले चरणों में कई नेतृत्व समूह खत्म हो चुके हैं। हमने कई नेतृत्व समूहों को खत्म कर दिया है, जो लोग बचे हैं वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ट्रंप ने परिणाम को लेकर अनिश्चितता भी जताई और कहा कि‍ मैं कुछ भी गारंटी नहीं दे रहा। मैं सिर्फ यह कह रहा हूं कि हम एक समझौते की वास्तविक संभावना के दौर में हैं।

उन्होंने तेल बाजारों पर बोलते हुए कहा कि समझौते का वैश्विक असर तुरंत दिख सकता है। जैसे ही समझौता होगा, तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी।

ट्रंप ने घरेलू मुद्दों पर भी बात की, जिसमें अमेरिकी हवाई अड्डों पर इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) एजेंटों की तैनाती शामिल है। उन्होंने संघीय शटडाउन और आव्रजन नीतियों के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि‍ यह सब डेमोक्रेट्स की वजह से हुआ है।

ट्रंप ने आईसीई की सराहना करते हुए उनको उच्च स्तर के लोग बताया और कहा क‍ि वे अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों पर पहले किए गए हमलों का बचाव किया और कहा कि इससे उसके परमाणु कार्यक्रम को काफी पीछे धकेल दिया गया है। अगर हमने हमला नहीं किया होता तो उनके पास दो हफ्तों से एक महीने के भीतर परमाणु हथियार होता।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: क्या कम होगी मैचों की संख्या, कब आएगा आईपीएल का बाकी बचा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने पहले चरण के 20 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है, बचे हुए मुकाबले का शेड्यूल मार्च खत्म होते ही आने की उम्मीद है। Mon, 23 Mar 2026 23:34:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी जेट ? | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:35:58+00:00

लॉक तोड़ा, बाइक उठाई और फरार #shortsvideo #saharanpur #cctv #viral #biketheft #aajtak #cctvfootage #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:45:02+00:00

Bengaluru: सड़क पर रफ्तार का खतरनाक खेल #bengaluru #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:44:01+00:00

Iran America War:1 बजते ही ईरान ने किया अमेरिका पर ताबड़तोड़ हमला? |N18G | Israel | Trump| Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T19:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers