शिलांग, 23 मार्च (आईएएनएस)। असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी की सुरक्षा और पवित्रता को बनाए रखने की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट, कुमाऊं स्काउट्स और नागा रेजिमेंट के कर्नल का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्वी कमान के निवर्तमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी की जगह ली।
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग को लेकर बहस तेज हो गई। पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णामचारी श्रीकांत ने पराग की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि 24 साल के इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी में खास तवज्जो मिल रही।
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन से पहले रियान पराग को फुल-टाइम कप्तान बनाया। उन्होंने संजू सैमसन की जगह ली है, जिन्हें टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले 18 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया था। इस डील में रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान टीम में आए थे।
सबको पता कि रियान कैसे कप्तान बने: श्रीकांत श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'सबको पता है कि वह कप्तान कैसे बने। यह उनका फैसला है, लेकिन टीम में उन्हें राजा की तरह ट्रीट किया जाता है। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन खास नहीं था, हालांकि उससे पहले उन्होंने शानदार खेल दिखाया था।'
पिछले सीजन में भी रियान ने की थी कप्तानी अगर आंकड़ों की बात करें तो पिछले सीजन में संजू सैमसन के चोटिल होने पर पराग ने आठ मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन टीम को सिर्फ दो ही जीत मिली। हालांकि बल्लेबाजी में उन्होंने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 393 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 166.52 रहा।
पराग लंबे वक्त से राजस्थान टीम का हिस्सा पराग लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। 2017 में किशोर उम्र में टीम से जुड़ने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 84 मैचों में 1566 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं। बावजूद इसके, उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी अक्सर चर्चा का विषय रही।
श्रीकांत का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स एक संतुलित टीम जरूर है, लेकिन उसमें स्थिरता की कमी है। उन्होंने कहा, 'टीम में क्षमता है और वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं, लेकिन यह टीम खुद भी बिखर सकती है। अगर टॉप-5 के दो बल्लेबाज चल गए तो विपक्ष को ध्वस्त कर सकते हैं।'
उन्होंने खास तौर पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी को टीम की सबसे बड़ी ताकत बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में 50-50 स्थिति में है और फिलहाल उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता।
कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कहानी काफी हद तक रियान पराग की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर टीम ने निरंतरता दिखाई, तो वे बड़ा उलटफेर कर सकते।