भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल, 10.5 अरब डॉलर बढ़कर 692.9 अरब डॉलर पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
यह ताजा उछाल 24 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में 6.118 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा लाभ के बाद आया है।
आरबीआई ने बताया कि 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) का मूल्य 1.685 अरब डॉलर बढ़कर 104.743 अरब डॉलर हो गया। इसी अवधि में, भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 8.750 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 564.680 अरब डॉलर तक पहुंच गया।
डॉलर के संदर्भ में व्यक्त की गई विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई गैर-अमेरिकी मुद्राओं, जैसे कि यूरो, पाउंड और येन के मूल्य में वृद्धि या कमी के प्रभाव शामिल हैं।
केंद्रीय बैंक ने बताया कि नवीनतम रिपोर्ट किए गए सप्ताह के लिए विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी 48 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई और यह 18.666 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
आरबीआई के साप्ताहिक स्टेटिस्टिक्स सप्लीमेंट से पता चलता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इस वर्ष की शुरुआत में देखी गई गिरावट से उबरने के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में मजबूती जारी है।
27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
पिछले पांच सप्ताह से लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसका प्रमुख कारण जून की शुरुआत से देश में बढ़ा विदेशी मुद्रा प्रवाह है। इस अवधि में अनिवासी भारतीयों की जमा योजनाओं और विदेशी उधारी के माध्यम से करीब 40.8 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश भारत में आया है। इससे देश की बाहरी वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी का सकारात्मक असर भारतीय मुद्रा रुपए पर भी दिखाई दे रहा है। मई 2026 में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद रुपया अब तक लगभग 1.8 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। भंडार में वृद्धि से आरबीआई को मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करने और जरूरत पड़ने पर रुपए को समर्थन देने के लिए अधिक वित्तीय ताकत मिलती है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार न केवल बाहरी झटकों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी बढ़ाता है। इससे आयात भुगतान, विनिमय दर की स्थिरता और वित्तीय प्रणाली की मजबूती को भी सहारा मिलता है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां अनुकूल रहीं और विदेशी निवेश का प्रवाह जारी रहा, तो भारत जल्द ही अपने विदेशी मुद्रा भंडार का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकता है। इससे दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत की वित्तीय स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय कौन हैं? क्यों बांग्लादेश की सियासत में फिर चर्चा में आए
Sajeeb Wazed: सजीब वाजेद जॉय बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे हैं. वे बांग्लादेश अवामी लीग के वरिष्ठ नेता, एक प्रमुख व्यवसायी और अपनी मां के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मामलों के सलाहकार रह चुके हैं. हाल ही में वे बांग्लादेश और दक्षिण एशिया की राजनीति में फिर से भारी चर्चा में आ गए हैं.
बांग्लादेश के "दूसरा पाकिस्तान" बनने की चेतावनी
5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के 'फॉरेन करस्पांडेंट्स क्लब' को अमेरिका से वर्चुअली संबोधित करते हुए जॉय ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि बांग्लादेश अब एक "विफल राष्ट्र" बनता जा रहा है और भारत की पूर्वी सीमा पर "दूसरा पाकिस्तान" बन रहा है. उनका दावा है कि वहां कट्टरपंथी ताकतों और विदेशी खुफिया एजेंसियों को खुली छूट मिल गई है, जो सीधे तौर पर भारत की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है.
#LISTEN | In a virtual interaction with the media in Delhi, former Bangladesh PM Sheikh Hasina's son Sajeeb Wazed says, "What should concern India most is Bangladesh has become another Pakistan, on India's eastern side. You have another Pakistan today on your eastern front.… pic.twitter.com/Dft2oZN476
— ANI (@ANI) August 5, 2026
पीएम मोदी और भारत सरकार की प्रशंसा
सजीब वाजेद ने अपने हालिया बयान में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार जताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी मां को "राष्ट्र प्रमुख" जैसा सम्मान और पूरी सुरक्षा प्रदान की है. भारत के पक्ष में दिए गए उनके इस मुखर बयान से बांग्लादेश की वर्तमान सरकार और कट्टरपंथी गुटों में काफी नाराजगी देखने को मिली है.
वर्तमान सरकार के फैसलों पर गंभीर आरोप
जॉय ने मौजूदा बीएनपी सरकार और इससे पूर्व की अंतरिम सरकार (मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली) पर तीखे प्रहार किए. जॉय ने आरोप लगाया कि 2024 के उग्र प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों और अवामी लीग के कार्यकर्ताओं की हत्या करने वालों को बचाने के लिए मौजूदा सरकार ने एक कानून बनाकर उन्हें पूरी तरह से कानूनी छूट दे दी है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्तमान बांग्लादेश में हिज्ब-उत-तहरीर और अल-कायदा से जुड़े लोग खुलेआम रैलियां कर रहे हैं, जिससे यह देश भविष्य में आतंकवाद का एक बड़ा केंद्र बन सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








