गर्मी की तपिश में लोग गैस सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े रहने को मजूबूर, कई व्यवसाय बाधित- अरविंद केजरीवाल
Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न होने वाले संकट के मद्देनजर देश में पैदा हुए आर्थिक और सामाजिक दबाव पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में पर्याप्त तैयारियों की कमी ने आम नागरिकों और व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है.
वित्तीय स्थिति पर जताया संकट
केजरीवाल ने कहा कि संकट के कारण देश के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है, जिससे निवेशकों और आम जनता की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा है. उन्होंने एलपीजी की कमी और इससे जुड़ी परेशानियों पर भी प्रकाश डाला. सिलेंडर की भारी मांग के चलते लंबी कतारें लगी हैं, और कई छोटे-बड़े व्यवसाय इस कमी के कारण प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की उपलब्धता में भी संकट उत्पन्न हुआ है.
देश में तैयारियों में क्यों हुई देरी?
आप संयोजक ने आर्थिक संकेतकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे आयात-निर्यात और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. केजरीवाल ने यह सवाल उठाया कि यदि विश्व स्तर पर संभावित संकट की जानकारी थी, तो देश में तैयारियों में क्यों देरी हुई? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पहले से वैकल्पिक आपूर्ति और अन्य उपाय सुनिश्चित किए जा सकते थे, ताकि आम नागरिकों को संकट का सामना न करना पड़े.
LPG के लिए गर्मी में कतारों में लगने पर लोग मजबूर
अरविंद केजरीवाल ने लोगों की कठिनाइयों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि गर्मी की तपिश में लोग गैस सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े हैं और कई व्यवसाय बाधित हो रहे हैं. प्रवासी मजदूरों को रोजगार संकट का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हर संकट का बोझ जनता पर न डाला जाए और समय रहते ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.
यह भी पढ़ें: AAP नेता आतिशी ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, निष्कासित विधायकों को सदन में शामिल करने की मांग
आर्थिक स्थिरता पर भी दिया जोर
केजरीवाल ने आर्थिक स्थिरता और आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश को चाहिए कि भविष्य में इस तरह के संकट के लिए पूर्व तैयारियों को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने सभी नागरिकों से भी सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी संविदा कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से सड़क पर लड़ेगी - सौरभ भारद्वाज
समाधान की दिशा में सुझाव देना है मेरा उद्देश्य- अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के नेता ने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल वर्तमान समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना और समाधान की दिशा में सुझाव देना है. उन्होंने कहा कि ऐसी तैयारियों और प्रबंधन से देश के नागरिकों के हितों की रक्षा की जा सकती है और भविष्य में संकट का प्रभाव कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: 'जागो और झाड़ू चलाकर अपनी सरकार बनाओ', अरविंद केजरीवाल की गुजरात की जनता से अपील
यह भी पढ़ें: Gujrat: कोली समाज के कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा-समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी
Colombia Plane Crash: कोलंबिया वायु सेना का विमान हुआ हादसे का शिकार, 100 से ज्यादा सैनिक थे सवार
Colombian Air Force Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार एक बड़ा विमान हादसा हो गया. कोलंबियाई वायु सेना का हरक्यूलिस सी-130 सैन्य परिवहन विमान देश के दक्षिणी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पेरू सीमा के पास स्थित पुटुमायो क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है.
टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मिली जानकारी के मुताबिक, यह चार इंजन वाला सैन्य विमान पुटुमायो के प्यूर्टो लेगुइज़ामो कस्बे के पास स्थित हवाई अड्डे से उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भीषण था कि विमान का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया.
100 से अधिक लोगों के सवार होने की आशंका
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में कम से कम 110 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर सैन्यकर्मी बताए जा रहे हैं. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर सवार लोगों की संख्या और मृतकों की पुष्टि नहीं की गई है. इस हादसे में भारी जनहानि की आशंका जताई जा रही है.
बचाव कार्य जारी, कारणों की जांच शुरू
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेद्रो अर्नुल्फो सांचेज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सैन्य इकाइयों को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक हादसे के कारणों और पीड़ितों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी.
आग की लपटों में घिरा मलबा
प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बनाए गए वीडियो में दुर्घटनास्थल पर आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं. विमान का मलबा दूर-दूर तक फैला हुआ था, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बचाव दल आग पर काबू पाने और संभावित जीवित लोगों की तलाश में जुटा हुआ है.
शोक और संवेदनाओं का दौर
रक्षा मंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक जानकारी आने तक किसी भी तरह की अफवाहों या अटकलों से बचें.
पूरे देश में शोक का माहौल
यह हादसा कोलंबिया के लिए एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आया है. बड़ी संख्या में सैनिकों के शामिल होने की आशंका के चलते यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर गहरा असर डाल रही है. सरकार और सेना इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें - चीनी राष्ट्रपति शी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय के 10वें शिखर सम्मेलन को बधाई दी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















